भिलाई: पैसे मांगने पर समोसे वाले पर उडेला खौलता तेल, दो भाई घायल, आरोपी गिरफ्तार

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

रिपोर्टरः विष्णु गौतम, अपडेटः योगानंद श्रीवास्तव

छत्तीसगढ़: भिलाई शहर से मानवता को शर्मसार कर देने वाली एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। रोज़ मेहनत-मजदूरी करके अपने परिवार का पेट पालने वाले दो भाईयों पर एक नशे में धुत युवक ने सिर्फ इसलिए हमला कर दिया क्योंकि उन्होंने समोसे के पैसे मांगे थे।

क्या है पूरा मामला?
घटना भिलाई के कैंप क्षेत्र स्थित बैकुंठ धाम मंदिर के पास की है, जहां प्रकाश नामक युवक अपने भाई दीपक के साथ पिछले कुछ महीनों से समोसे का ठेला लगाकर गुजारा कर रहा है। मंगलवार शाम को इमरान खान नामक एक युवक उनके ठेले पर समोसे लेने आया। जब प्रकाश ने उससे समोसे के पैसे मांगे, तो इमरान भड़क गया और गुस्से में खौलता हुआ तेल उठाकर प्रकाश के ऊपर फेंक दिया।

दोनों भाई झुलसे, अस्पताल में भर्ती
तेल से प्रकाश का चेहरा बुरी तरह झुलस गया, जबकि बीच-बचाव करने आए उसके भाई दीपक के दोनों हाथ जल गए। दोनों को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर दीपक को एक निजी अस्पताल में और प्रकाश को सेक्टर 9 अस्पताल में रेफर किया गया।

घटना के बाद इलाके में हड़कंप
घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने आरोपी इमरान को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई की। इसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। छावनी थाना पुलिस ने इमरान खान के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है। पुलिस आसपास के लोगों और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान भी ले रही है।

भोपाल में LDC परीक्षा में धांधली: दिल्ली से 4 लाख में आया सॉल्वर, 3 गिरफ्तार..यह भी पढ़े

Middle East Tension : खाड़ी में युद्ध के फिर आसार ,अमेरिका की ईरान को चेतावनी

Middle East Tension : मिडिल-ईस्ट में फिर तनातनी,जंग से हलाकान, दुनिया परेशान

Bhopal : चिकित्सा व्यवसाय नहीं, मानव सेवा का है माध्यम – मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Bhopal मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने चिकित्सा क्षेत्र को

Bhopal: काम को पहले समझें, टीम से बेहतर समन्वय करें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Bhopal मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को भोपाल

Chhattisgarh Visit : अमित शाह के छत्तीसगढ़ दौरे पर सियासत तेज, कांग्रेस ने उठाए सवाल

Chhattisgarh Visit : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के तीन दिवसीय छत्तीसगढ़

Haridwar में सनसनी: हर की पैड़ी को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस ने दबोचा सिरफिरा आरोपी

Haridwar उत्तराखंड के पवित्र तीर्थ स्थल हरिद्वार से एक बेहद चौंकाने वाली

Sheikhpura: निजी अस्पताल में प्रसव के दौरान महिला की मौत, परिजनों का भारी हंगामा; अवैध क्लीनिकों पर उठे सवाल

रिपोर्टर:-रंजन कुमार Sheikhpura बिहार के शेखपुरा जिले से एक दर्दनाक और आक्रोशित

Dewas: एलएनटी कंपनी में पाइप चोरी का भंडाफोड़: कांटाफोड़ पुलिस ने तीन को दबोचा, 5 लाख का माल बरामद

रिपोर्टर: हेमंत गुर्जर Dewas देवास जिले के कांटाफोड़ थाना क्षेत्र में पुलिस