भट्टाबस्ती थाना की कार्रवाई: 24.50 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार, मोटरसाइकिल भी जब्त

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
bhattabasti-police-smack-24-gram-accused-arrested-ndps-act

रिपोर्ट- सुमन

जयपुर: पुलिस थाना भट्टाबस्ती जयपुर उत्तर की ने बड़ी कार्यवाई की है। एरिया डोमिनेशन व ऑपरेशन क्लीन स्वीप के तहत स्मैक बिक्री करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर अवैध मादक पदार्थ स्मैक कुल मात्रा 24.50 ग्राम बरामद की गई। अभियुक्त के कब्जे से अवैध स्मैक 24.50 ग्राम तथा मादक पदार्थ परिवहन में प्रयुक्त हीरो होंडा मोटरसाइकिल जब्त। अभियुक्त स्मैक बिक्री के लिए हमेशा सुनसान स्थान चुनता है। अभियुक्त से अवैध स्मैक की सप्लाई के स्रोत के संबंध में गहन पूछताछ जारी।

पुलिस उपायुक्त जयपुर (उत्तर) श्री करण शर्मा ने बताया कि पुलिस आयुक्तालय जयपुर के पुलिस थाना भट्टाबस्ती द्वारा एरिया डोमिनेशन एवं ऑपरेशन क्लीन स्वीप के तहत अवैध मादक पदार्थ स्मैक कुल 24.50 ग्राम व सप्लाई में प्रयुक्त वाहन मोटरसाइकिल हीरो होंडा सहित एक मुल्जिम को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई।

उन्होंने बताया कि पुलिस कमिश्नरेट जयपुर में मादक पदार्थों की खरीद–फरोख्त करने वाले अपराधियों व नशे की लत पर अंकुश लगाने हेतु पुलिस आयुक्त जयपुर श्री सचिन मित्तल एवं विशेष पुलिस आयुक्त (ऑपरेशन्स) श्री राहुल प्रकाश द्वारा ऑपरेशन क्लीन स्वीप के तहत प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे।

इसी क्रम में पुलिस उपायुक्त जयपुर उत्तर, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (द्वितीय) श्री बजरंग सिंह शेखावत एवं सहायक पुलिस आयुक्त वृत्त शास्त्रीनगर श्री सुरेंद्र सिंह के निर्देशन में थानाधिकारी भट्टाबस्ती श्री दीपक त्यागी (पु.नि.) के नेतृत्व में टीम गठित की गई।

गठित टीम द्वारा 90 फीट रोड, भट्टाबस्ती के पास स्मैक बेचने की फिराक में घूम रहे अभियुक्त इमरान खान पुत्र श्री रफीक जाति मुसलमान, आयु 40 वर्ष, निवासी मकान नं. 3482 शेखावतो की छतरी, नाहरी का नाका, थाना शास्त्रीनगर, जयपुर के कब्जे से 24.50 ग्राम स्मैक बरामद की गई। साथ ही सप्लाई में प्रयुक्त हीरो होंडा मोटरसाइकिल भी जब्त की गई। अभियुक्त के विरुद्ध अभियोग संख्या 339/2025, धारा 8/21 NDPS Act दर्ज किया गया।

पुलिस उपायुक्त जयपुर (उत्तर) श्री करन सिंह ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त लंबे समय से जयपुर शहर के विभिन्न क्षेत्रों में स्मैक बेचता था। अभियुक्त पहले चोरी–छिपे सुनसान स्थान चिन्हित करता था। अब स्मैक की सप्लाई करने वाले व्यक्ति के संबंध में आगे अनुसंधान जारी है।

Petroleum : पेट्रोलियम पदार्थो की सतत आपूर्ति जारी: मंत्री गोविंद सिंह राजपूत

Petroleum : भोपाल, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री गोविंद

Rohtas Accident: ट्रक की टक्कर से छात्रा की मौत, दूसरी गंभीर घायल

Report by: Avinash Srivastwa Rohtas Accident: रोहतास जिले के सासाराम में मंगलवार

Roorkee accident: गंग नहर में नहाते वक्त डूबे 2 युवक, मौत

Report by: Salman Malik Roorkee accident: उत्तराखंड के रुड़की के पिरान कलियर

Nalanda : मंदिर हादसा, शीतला माता मेले में भगदड़, 8 श्रद्धालुओं की मौत, कई घायल

Nalanda : बिहार के नालंदा जिले में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसा

Jamtara में प्रधान शिक्षक पर नशे में स्कूल पहुंचने का आरोप, ग्रामीणों ने किया हंगामा

Jamtara: झारखंड के जामताड़ा जिले के नारायणपुर प्रखंड स्थित पबिया पंचायत के

Mirzapur Road accident: ट्रेलर की चपेट में आकर एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत

Report by: Ashwini Mirzapur Road accident: उत्तरप्रदेश के मीरजापुर के अहरौरा थाना

Pilibhit: कार में अचानक लगी आग, देरी से पहुंची फायर ब्रिगेड

Report by: Nijam Ali Pilibhit: उत्तरप्रदेश के पीलीभीत के पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र

IPL 2026 में CSK का बिगड़ा आगाज, आयुष म्हात्रे की गलती ने बढ़ाई मुश्किलें

IPL 2026: आईपीएल 2026 का पहला मैच चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) के लिए

Arjun Rampal ने साझा की अपने करियर की यादें, ‘धुरंधर 2’ के सेट से तस्वीरें कीं पोस्ट

Arjun Rampal: अभिनेता अर्जुन रामपाल ने सोशल मीडिया पर अपने करियर के

Bhopal: डिजिटल गवर्नेंस में मध्यप्रदेश को देश में मिला दूसरा स्थान, CM डॉ. यादव ने दी बधाई

Bhopal: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने डिजिटल गवर्नेंस में मध्यप्रदेश के देश

CG: Top 10 News

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरैें.. 1. नक्सलवाद पर सियासी घमासान

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. इंदौर की सपना शर्मा