Bhanupratappur : डांगरा गांव पहुंचीं मंत्री, बच्चों के बीच बिताया समय
Report : Abhishek Singh
Bhanupratappur : छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर क्षेत्र में गुरुवार को महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े का प्रवास रहा। वे दुर्गूकोंदल विकासखंड के डांगरा गांव पहुंचीं, जहां उन्होंने बच्चों के बीच समय बिताते हुए अन्नप्राशन संस्कार संपन्न कराया और बाल चौपाल का आयोजन किया।

Bhanupratappur : बाल चौपाल में बच्चों से सीधा संवाद
बाल चौपाल के दौरान मंत्री ने स्कूली और ग्रामीण बच्चों से खुलकर बातचीत की। उन्होंने बच्चों से उनकी पढ़ाई, खेलकूद, पोषण स्तर और सरकारी योजनाओं के लाभ के बारे में जानकारी ली।मंत्री ने बच्चों के अनुभव भी सुने और यह समझने की कोशिश की कि सरकारी योजनाएं जमीनी स्तर पर किस तरह से उन तक पहुंच रही हैं।
Bhanupratappur : बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष भी रहीं मौजूद
इस कार्यक्रम में बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष वर्णिका शर्मा भी मौजूद रहीं। उन्होंने भी बच्चों से संवाद कर उनके आत्मविश्वास को बढ़ाने का प्रयास किया और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
Bhanupratappur : सरकार का फोकस, शिक्षा, पोषण और सुरक्षा
मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि प्रदेशभर में बाल चौपाल का आयोजन कर बच्चों से सीधे संवाद स्थापित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इसका उद्देश्य बच्चों की जरूरतों को समझना और योजनाओं की वास्तविक स्थिति का आकलन करना है।उन्होंने कहा कि बच्चों की शिक्षा, पोषण और सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इस दिशा में लगातार काम किया जा रहा है।
Bhanupratappur : आंगनबाड़ी भवनों की कमी पर दिया जवाब
कांकेर जिले में आंगनबाड़ी भवनों की कमी को लेकर मंत्री ने कहा कि यह केवल एक जिले की नहीं, बल्कि पूरे प्रदेश की समस्या है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार धीरे-धीरे बजट जारी कर रही है और भवन निर्माण के लिए राशि भी आवंटित की जा रही है।
read more : Pandokhar Dham : पांडोखर धाम में संतों का विराट संगम, गुरुदेव जन्मोत्सव पर गूंजा ‘हर-हर महादेव’

