भानुप्रतापपुर: ठगों ने मासूम की मौत के बाद परिजनों को बनाया निशाना

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Bhanupratappur: Thugs target family members after the death of an innocent

भानुप्रतापपुर

रिपोर्ट: अभिषेक सिंह

भानुप्रतापपुर थाना क्षेत्र के नेहरू नगर में हाल ही में कथित रूप से गलत टीका लगाए जाने से तीन वर्षीय मासूम की दुखद मृत्यु हो गई थी। इस घटना की खबर मीडिया में प्रसारित होते ही ठग सक्रिय हो गए और उन्होंने पीड़ित परिवार और संबंधित नर्स से ठगी करने का प्रयास किया।

जानकारी के अनुसार, 31 मार्च को नेहरू नगर में एक तीन वर्षीय मासूम की मौत कथित रूप से गलत टीका लगाए जाने के कारण हो गई थी। इस मामले ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी। जैसे ही यह खबर फैली, ठगों ने मौके का फायदा उठाने की कोशिश की।

एसपी ऑफिस के नाम पर मांगे पैसे

मृत बच्ची की मां को एक अज्ञात नंबर से फोन आया, जिसमें ठग ने खुद को कांकेर एसपी ऑफिस का अधिकारी बताते हुए कहा कि सरकार की ओर से उन्हें 4 लाख रुपये की सहायता राशि दी जाएगी। इसके लिए उन्हें अपना आधार कार्ड और 15 हजार रुपये नगद जमा करने होंगे, जिससे उनका पंजीयन किया जा सके और सहायता राशि जल्द से जल्द मिल सके।

नर्स से 35 हजार रुपये की मांग

इसी तरह, लक्ष्मी चौरसिया नामक नर्स, जिन पर गलत टीका लगाने का आरोप लगाया जा रहा है, को भी एक फोन आया। ठग ने उन्हें डराने की कोशिश की और कहा कि उनका मामला गंभीर हो चुका है। उन्हें जेल भी हो सकती है और उनकी नौकरी भी जा सकती है। यदि वे इससे बचना चाहती हैं, तो तुरंत 35,000 रुपये जमा कर दें।

जब नर्स ने फोन करने वाले से उसका परिचय पूछा, तो उसने खुद को कांकेर से बोलने वाला बताया।

सचेत रहे, सतर्क रहें

ठगों की इस हरकत से पीड़ित परिवार और नर्स सकते में आ गए, लेकिन उन्होंने सूझबूझ दिखाई और इस मामले की जानकारी मीडिया को दी। इससे वे ठगी का शिकार होने से बच गए।

इस घटना के बाद पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे अनजान नंबरों से आने वाले किसी भी फोन कॉल पर विश्वास न करें, विशेष रूप से जब कोई व्यक्ति पैसे मांगता हो। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

3 अप्रैल की ये 3 राशियां होंगी भाग्यशाली! कहीं आपकी राशि तो नहीं?

Holi 2026 : योगी सरकार का इंतजाम, होली पर 28 फरवरी से नौ मार्च तक चलेंगी अतिरिक्त बसें

Holi 2026 : यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा सर्वोपरि, उत्कृष्ट कर्मचारियों को

PAK vs ENG LIVE Cricket Score: पाकिस्तान ने गंवाया दूसरा विकेट, कप्तान सलमान अली आगा आउट

Pakistan vs England LIVE Cricket Score : पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच सुपर-8

Singapore India Investment : मुख्यमंत्री योगी की सिंगापुर यात्रा का दूसरा दिन

Singapore India Investment : उप-प्रधानमंत्री व गृह मंत्री से मिले सीएम योगी,

Nawada: 18 महीने से खाली हाथ ‘स्वच्छता दूत’, होली पर भी छाई मायूसी; बीडीओ से मिले रजौली के कर्मचारी

रिपोर्टर:- ऋषभ कुमार Nawada रजौली प्रखंड की हरदिया पंचायत के स्वच्छताकर्मियों के

Cg Budget 2026-27 : 1.72 लाख करोड़ का बजट, किसान-महिला-बस्तर विकास पर बड़ा फोकस

Cg Budget 2026-27 : रायपुर। राज्य विधानसभा में वित्त मंत्री ओपी चौधरी

DANTEWADA NEWS; नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 20 साल की सजा, फास्ट ट्रैक कोर्ट का फैसला

रिपोर्ट, आज़ाद सक्सेना DANTEWADA NEWS; दंतेवाड़ा जिले में नाबालिग से दुष्कर्म के

Jharkhand Budget Session 2026: झारखंड विधानसभा बजट सत्र शुरू

Jharkhand Legislative Assembly में बजट सत्र की शुरुआत के साथ ही राज्य

Irfan Ansari Controversy: मंत्री इरफान अंसारी का विवादित बयान: सीएम योगी को बताया ‘ढोंगी बाबा’

Irfan Ansari Controversy: झारखंड सरकार में मंत्री और कांग्रेस नेता Irfan Ansari