Report by: Sanjeev Sharma, Edit by: Priyanshi Soni
Bhagalpur News: माघी पूर्णिमा के पावन अवसर पर बरारी स्थित गंगा घाटों पर शनिवार सुबह से रविवार शाम तक श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। गंगा स्नान के लिए स्थानीय लोगों के साथ-साथ सरदार समुदाय के श्रद्धालु भी बड़ी संख्या में घाटों पर पहुंचे। पूरे क्षेत्र में आस्था और श्रद्धा का माहौल देखने को मिला।
Bhagalpur News: प्रशासन अलर्ट, सुरक्षा व्यवस्था मजबूत

श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए बरारी सीढ़ी घाट, बरारी पुल घाट, मूसहरी घाट और कालीघाट पर एसडीआरएफ टीम, आपदा मित्र और प्रशिक्षित गोताखोरों की तैनाती की गई है।
Bhagalpur News: हादसों से बचाव के लिए विशेष इंतजाम
घाटों पर अत्यधिक भीड़ के कारण संभावित हादसों की आशंका को ध्यान में रखते हुए राहत एवं बचाव के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। प्रशासन द्वारा लगातार निगरानी रखी जा रही है और श्रद्धालुओं से सावधानी बरतने तथा प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की अपील की जा रही है।





