चुनाव से पहले केजरीवाल ने अपने गुट में धर्मगुरूओं को किया शामिल

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी (आप) ने बीजेपी को तगड़ा झटका दिया है। बुधवार को आप ने बीजेपी की दिल्ली मंदिर प्रकोष्ठ यूनिट से जुड़े 100 से ज्यादा धर्मगुरुओं को आप में शामिल कर लिया है। आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने धर्मगुरुओं को भगवा गमछा पहनाकर स्वागत किया और इस मौके पर सनातन सेवा समिति के गठन का भी ऐलान कर दिया। आप ने वादा किया है कि दिल्ली में चुनाव जीतने के बाद पुजारियों और ग्रंथियों को हर महीने 18 हजार रुपए वेतन दिया जाएगा। इस घोषणा को आप के पुजारियों और संतों के प्रति समर्थन के तौर पर देखा जा रहा है। केजरीवाल ने कहा कि पुजारी और संत भगवान और जनता के बीच सेतु का काम करते हैं।

भगवा गमछा पहना किया स्वागत, सनातन सेवा समिति गठन का किया ऐलान

उनकी सेवा करना हमारा सौभाग्य है। बीजेपी के मंदिर प्रकोष्ठ से जुड़े लोगों से वादे किए गए, लेकिन उन्हें कभी पूरा नहीं किया गया। आप जो कहती है, वो करती है। आप नेता सौरभ भारद्वाज ने बताया कि विजय शर्मा, जितेंद्र शर्मा, आचार्य बृजेश शर्मा, मनीष गुप्ता, दुष्यंत शर्मा, उदयकांत झा, वीरेंद्र, सोहनदास और श्रवण दास जैसे प्रमुख धर्मगुरु पार्टी में शामिल हुए हैं। इन सभी को सनातन सेवा समिति में शामिल किया गया है। केजरीवाल ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि मंदिर प्रकोष्ठ से जुड़े लोगों को लंबे समय से नजरअंदाज किया गया है, लेकिन आप ने उनके लिए ठोस कदम उठाने का फैसला किया है। आप का यह कदम दिल्ली चुनाव से पहले धार्मिक और सामाजिक संगठनों को जोड़ने की कोशिश माना जा रहा है। इस पहल से आप न केवल बीजेपी में सेंध लगा रही है, बल्कि सनातन धर्म के अनुयायियों के बीच अपनी पैठ मजबूत कर रही है। दिल्ली चुनावी में आप का यह कदम बड़ा राजनीतिक संदेश देता है। अब देखना होगा कि इस रणनीति से पार्टी को कितना फायदा मिलता है।

Godda: ढोलिया नदी में मिला 10 वर्षीय बच्ची का शव, रविवार से लापता थी मासूम मोनिका

Godda गोड्डा जिले के मेहरमा थाना अंतर्गत जोगियाचक क्षेत्र में सोमवार को

Chhindwara : निजी स्कूल की मनमानी का शिकार हो रहे मासूम, अंडर कंस्ट्रक्शन भवन में लग रही क्लास

Report: Rakesh Chandwansi Chhindwara सिंगोड़ी जनपद शिक्षा केंद्र अमरवाड़ा के अंतर्गत आने

Raipur Municipal Budget: रायपुर नगर निगम बजट सत्र, महापौर मीनल चौबे पेश करेंगी बजट

Raipur Municipal Budget: Raipur नगर निगम की सामान्य सभा में प्रश्नकाल समाप्त

Omkareshwar आध्यात्मिक यात्रा: प्रसिद्ध भजन गायिका जया किशोरी ने किए बाबा ओंकारेश्वर के दर्शन

Report: Lalit Omkareshwar ओंकारेश्वर: विश्व प्रसिद्ध आध्यात्मिक वक्ता और भजन गायिका जया

gold-silver-price : 18 साल की सबसे बड़ी मासिक गिरावट, जानें आज के ताजा रेट

gold-silver-price : नई दिल्ली, हफ्ते की शुरुआत के साथ ही सोने और

Jaipur Sant Sabha: संतों का अद्भुत संगम, विश्व को दिया एकता और प्रेम का संदेश

Jaipur Sant Sabha: जयपुर में आयोजित संत संसद में देशभर की प्रतिष्ठित