कोरिया में मधुमक्खियों का कहर: मजदूर की मौत, इलाके में दहशत

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
कोरिया में मधुमक्खियों का कहर: मजदूर की मौत, इलाके में दहशत

Reporter: Chandrakant Pargir, Edit By: Mohit Jain

मधुमक्खियों का हमला
कोरिया जिले के पंडोपारा क्षेत्र में मधुमक्खियों के हमले ने एक बार फिर जानलेवा रूप ले लिया। बड़कापारा के पास पेड़ पर बने छत्ते से हमला कर झिलमिली कॉलरी में काम करने वाले मजदूर सुबरन गंभीर रूप से घायल हो गए। वह अपनी पत्नी के साथ जंगल से लौट रहे थे। उनकी पत्नी किसी तरह सुरक्षित बचकर लोगों को सूचना देने पहुंची।

ग्रामीणों ने किया अस्पताल पहुँचाने का प्रयास
रेनकोट पहनकर पहुंचे ग्रामीणों ने बड़ी मशक्कत के बाद घायल मजदूर को अस्पताल ले जाने की कोशिश की। हालांकि नजदीकी पटना अस्पताल भेजने के बजाय उन्हें 30 किलोमीटर दूर चरचा रिजनल अस्पताल ले जाया गया। वहां से अंबिकापुर रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।

पहले भी हो चुकी हैं मधुमक्खियों की हमले की घटनाएं
यह घटना पिछले एक हफ्ते में मधुमक्खियों के हमले की दूसरी बड़ी घटना है। 2 नवंबर को इसी इलाके में 10 महिलाएं हमले का शिकार हुई थीं, जिसमें एक की मौत हो गई थी। उस समय भी एसईसीएल प्रबंधन ने एंबुलेंस देने से इनकार किया था, यह कहकर कि पीड़िता उनकी कर्मचारी नहीं थी।

घटना ने स्थानीय लोगों में सुरक्षा और आपातकालीन प्रबंधन को लेकर चिंता बढ़ा दी है। मधुमक्खियों के हमले के दौरान प्राथमिक इलाज और नजदीकी अस्पताल तक तुरंत पहुंच सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर जोर दिया जा रहा है।

Drunk Driving : रायपुर में 165 नशेड़ी वाहन चालकों पर कार्रवाई, ट्रैफिक पुलिस की सख्ती जारी

Drunk Driving : राजधानी रायपुर में यातायात पुलिस लापरवाह और नियम तोड़ने

Bhagalpur: ‘स्मार्ट सिटी’ के दावों की खुली पोल, तातारपुर से स्टेशन चौक तक जाम का जंजाल

रिपोर्ट : संजीव कुमार शर्मा Bhagalpur स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित

Sukma Visit : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का सुकमा आगमन, विकास कार्यों का करेंगे शुभारंभ

Sukma Visit : पुलिस लाइन हेलीपैड पर हुआ आत्मीय स्वागत, जनप्रतिनिधि और

Akhil Bharat Hindu Mahasabha का 112वां स्थापना दिवस देशभर में धूमधाम से मनाया गया

Akhil Bharat Hindu Mahasabha: अखिल भारत हिंदू महासभा का 112वां स्थापना दिवस