62 साल की उम्र में बेवॉच अभिनेत्री पामेला बाख ने की आत्महत्या, एक्स-हसबैंड डेविड हसेलहॉफ सदमे में

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

बेवॉच की मशहूर अभिनेत्री और डेविड हसेलहॉफ की पूर्व पत्नी पामेला बाख-हसेलहॉफ ने 62 वर्ष की उम्र में आत्महत्या कर ली। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बुधवार को पामेला बाख हॉलीवुड हिल्स स्थित अपने घर में मृत पाई गईं। इस घटना के बाद उनका परिवार गहरे सदमे में है।

परिवार ने गोपनीयता बनाए रखने की अपील की

पामेला के पूर्व पति डेविड हसेलहॉफ ने इस दुखद घटना पर शोक जताते हुए कहा, “हमारा परिवार इस कठिन समय से गुजर रहा है और हम सभी से प्राइवेसी बनाए रखने की अपील करते हैं।”

खुद को मारी गोली, सुसाइड नोट नहीं मिला

अधिकारियों के अनुसार, परिवार के सदस्य कई घंटों तक संपर्क न हो पाने की वजह से चिंतित हो गए थे। बाद में जब वे उनके घर पहुंचे, तो पामेला का शव जमीन पर पड़ा मिला। रिपोर्ट्स बताती हैं कि उन्होंने खुद को गोली मार ली, लेकिन घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ।

1989 में शादी, 2006 में तलाक

पामेला बाख का जन्म ओक्लाहोमा में हुआ था। उन्होंने 1989 में डेविड हसेलहॉफ से शादी की थी। इस शादी से उनके दो बच्चे, टेलर और हेले हैं। दोनों की मुलाकात प्रसिद्ध टीवी शो ‘नाइट राइडर’ के सेट पर हुई थी। हालांकि, 2006 में उनका तलाक हो गया, और दोनों के बीच भरण-पोषण संबंधी कानूनी लड़ाई 2017 तक चली।

नए साल पर किया था आखिरी पोस्ट

पामेला ने नए साल की पूर्व संध्या पर सोशल मीडिया पर आखिरी पोस्ट साझा की थी। उन्होंने एक भव्य क्रिसमस ट्री के सामने खड़ी अपनी तस्वीर और अपनी पोती लंदन का एक वीडियो शेयर किया था।

उन्होंने कैप्शन में लिखा था—
“सभी को नव वर्ष की शुभकामनाएं! जैसे-जैसे हम 2025 में प्रवेश कर रहे हैं, मेरा दिल कृतज्ञता से भरा हुआ है, खासकर मेरी प्यारी पोती लंदन के लिए। इस साल आप सभी के लिए मेरी शुभकामनाएँ—स्वास्थ्य, खुशी और भरपूर प्यार से भरा जीवन। आशा करती हूँ कि 2025 खूबसूरत पलों, हँसी और खुशियों से भरपूर हो। यह साल यादगार यादें बनाने, खुशियाँ फैलाने और हर कीमती पल को गले लगाने का है।”

हॉलीवुड में शोक की लहर

पामेला बाख की आत्महत्या से हॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है। उनके प्रशंसक और करीबी लोग उनकी यादों को संजो रहे हैं और सोशल मीडिया पर उनके प्रति संवेदनाएं व्यक्त कर रहे हैं।

फैमिली कोर्ट से लौट रहे दामाद को ससुराल पक्ष ने पीटा, सोना लूटकर फरार..यह भी पढ़े

आज का राशिफल 8 मार्च 2025: इन 3 राशियों को मिलेगा धन लाभ, जानें अपना दिन

ReengusDhulandi2026 : रींगस में धूलंडी की मची धूम, शवयात्रा और बारात बनीं आकर्षण का केंद्र

रिपोर्ट- सुमन ReengusDhulandi2026 : राजस्थान के रींगस शहर में धूलंडी का पर्व

Chhapra: अनियंत्रित बुलेट पेड़ से टकराई, इलाज के अभाव में तड़प-तड़प कर हुई युवक की मौत

रिपोर्ट: पवन कुमार सिंह Chhapra सारण जिले के जलालपुर थाना क्षेत्र में

Sasaram: नगर थाने में ही रणक्षेत्र बन गया परिसर, पुलिस की मौजूदगी में भिड़े दो गुट

Report: Avinash shrivastva Sasaram रोहतास जिले के सासाराम नगर थाने में मंगलवार

Holi Wishes: MP के खाद्य मंत्री ने प्रदेशवासियों को दी होली की शुभकामनाएं

Holi Wishes: मध्यप्रदेश के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविन्द

Holi Security Flag March: होली पर्व पर भानुप्रतापपुर में पुलिस का फ्लैग मार्च

Holi Security Flag March: संवेदनशील क्षेत्रों में मार्च कर दिया सुरक्षा का

Unnao : आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, मासूम समेत दो की मौत, 9 घायल

Report: Anmol kumar Unnao उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे

Bengaluru: ज्योतिषी की ‘शादी टूटने’ की भविष्यवाणी से सहमी महिला इंजीनियर, फंदे से लटककर दी जान

Bengaluru कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु के बगलागुंटे इलाके में शुक्रवार को एक

Basti : सिरफिरे आशिक का खूनी तांडव, घर में सो रही 12वीं की छात्रा की गोली मारकर हत्या

Basti  बस्ती जिले के कलवारी थाना क्षेत्र के बैडारी एहतमाली गांव में

Flag March for Holi Security: होली पर्व पर कांकेर-भानुप्रतापपुर में पुलिस का फ्लैग मार्च

Flag March for Holi Security: शांति और कानून व्यवस्था के लिए संवेदनशील

Chandra Grahan 2026: आज के दिन की विशेष जानकारी और सावधानियाँ

Chandra Grahan 2026: वैदिक पंचांग के अनुसार, 03 मार्च 2026 को होलिका

Jaipur: CM भजनलाल शर्मा के निवास पर हुआ होलिका दहन, प्रदेशवासियों की खुशहाली की कामना

Report by: Suman Jaipur: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार मध्यरात्रि के बाद

Rohtas में होलिका दहन उत्सव धूमधाम से संपन्न, प्रशासन रहा सतर्क

Report by: Avinash Srivastwa Rohtas: रोहतास जिले में होली पर्व की पूर्व

Gorakhpur में सीएम योगी का गोशाला दौरा, गौसेवा पर दिया जोर

Report by: Arun kumar Gorakhpur : भारतीय सभ्यता और सनातन संस्कृति में

Emergency Services During Holi: होली पर अंबेडकर अस्पताल में 24 घंटे जारी रहेगी इमरजेंसी सेवा

Emergency Services During Holi: संवेदनशील इलाकों में ड्रोन निगरानी, 100 से अधिक