बरेली: इंटरनेट और SMS सेवाएं 48 घंटे के लिए बंद, गृह विभाग ने जारी किया आदेश

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Bareilly: Internet and SMS services suspended for 48 hours, Home Department issues order

रिपोर्ट: दुष्येंद्र कुमार, एडिटेड- विजय नंदन

बरेली: सुरक्षा और शांति बनाए रखने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश शासन ने बरेली जिले में मोबाइल इंटरनेट, ब्रॉडबैंड और SMS सेवाओं को 48 घंटे के लिए बंद करने का निर्णय लिया है। उत्तर प्रदेश गृह विभाग के गोपनीय अनुभाग-3 द्वारा जारी अधिसूचना के तहत यह आदेश 2 अक्टूबर 2025 को शाम 3 बजे से प्रभावी होकर 4 अक्टूबर 2025 को शाम 3 बजे तक लागू रहेगा।

मोबाइल, इंटरनेट सेवा बंद करने का कारण

गृह विभाग के सचिव गौरव दयाल ने बताया कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे फेसबुक, यूट्यूब, व्हाट्सऐप और अन्य मैसेजिंग सिस्टम का दुरुपयोग कर अफवाहें फैलने और सांप्रदायिक तनाव बढ़ने की आशंका है। ऐसे में जिले में शांति-व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह कदम उठाना जरूरी है।

आदेश में बाधित ये संचार सेवाएं

  • अधिसूचना में स्पष्ट किया गया है कि इस दौरान:
  • सभी मोबाइल सेवा प्रदाताओं के SMS संदेश
  • मोबाइल इंटरनेट और डेटा सेवाएं
  • ब्रॉडबैंड सेवाएं (FTTH, ADSL, DSL या वायरलेस)
  • पूरी तरह बंद रहेंगी।

यह आदेश भारतीय तार अधिनियम, 1885 की धारा 7 और टेलीकॉम सेवाओं के अस्थायी निलंबन नियम, 2017 के अंतर्गत जारी किया गया है। प्रशासन ने जनता से अनुरोध किया है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और शांति बनाए रखें। इसके अलावा, सभी टेलीकॉम कंपनियों (बीएसएनएल, जियो, एयरटेल, वोडाफोन-आइडिया) और इंटरनेट सेवा प्रदाताओं को भी इस आदेश की जानकारी भेज दी गई है।

बरेली में अशांत क्यों ?
बरेली में हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं, जिसका प्रमुख कारण “आई लव मोहम्मद” पोस्टर के बाद भड़की साम्प्रदायिक हिंसा है। यह घटना 26 सितंबर 2025 को जुमे की नमाज के बाद हुई, जब कुछ लोगों ने सार्वजनिक स्थानों पर विवादित पोस्टर लगाए। इससे विरोध प्रदर्शन शुरू हुआ, जो बाद में हिंसा और पथराव में बदल गया। पुलिस को स्थिति नियंत्रित करने के लिए लाठीचार्ज और आंसू गैस का इस्तेमाल करना पड़ा, जिसमें कई लोग घायल हुए और कई को हिरासत में लिया गया। इसके बाद स्थानीय प्रशासन ने सुरक्षा बढ़ाई और भीड़ नियंत्रण के लिए मोबाइल इंटरनेट और SMS सेवाओं को अस्थायी रूप से निलंबित किया। नागरिकों से शांति बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की गई।

- Advertisement -
Ad imageAd image

MP MEWS : मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जल गंगा संवर्धन अभियान-2026 के लिए दिए निर्देश

MP MEWS : नदियों के उद्गम स्थलों के व्यवस्थित विकास और सार्वजनिक

Rewa district farmers training : डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल ने प्राकृतिक खेती का किया निरीक्षण

Rewa district farmers training : उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने हरिहरपुर धाम

Chitragupt worship : भाईदूज/यम द्वितीया के अवसर पर भगवान श्री चित्रगुप्त मंदिर में विशेष पूजन

Chitragupt worship : मंत्री श्री विश्वास सारंग ने मंदिर पहुंचकर किया दर्शन

Vikasnagar illegal mining : अवैध खनन का बड़ा खुलासा, ढकरानी और ढालीपुर में छापेमारी

रिपोर्ट: इंद्रपाल सिंह Vikasnagar illegal mining : सोशल मीडिया पर वायरल हुए

Kurukshetra news : ज्योतिसर के पास एसवाईएल नहर में दिखा 14 फुट लंबा मगरमच्छ,

Kurukshetra news : ज्योतिसर क्षेत्र में एसवाईएल नहर के किनारे गुरुवार को

Magarlod Kidnapping : महिला चोरों ने 2 मासूम बच्चों का किया अपहरण, ग्रामीणों में दहशत

Magarlod Kidnapping : केवराडीह गांव में मासूमों का अपहरण, इलाके में तनाव

Aurangabad: होली पर भांग का सेवन पड़ा भारी, दाउदनगर अंचल के लिपिक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

रिपोर्ट: दीनानाथ मौआर Aurangabad बिहार के औरंगाबाद जिले में होली का जश्न

Jamshedpur उम्र को दी मात: जमशेदपुर की 53 वर्षीय दीप्ति खेमानी ने माउंट किलिमंजारो पर फहराया तिरंगा

रिपोर्ट: प्रेम श्रीवास्तव Jamshedpur "हौसले बुलंद हों तो उम्र की सीमा मायने

School Closed : गरियाबंद में स्कूल समय से पहले बंद, जांच के आदेश

School Closed : होली के बहाने समय से पहले बंद मिले कई

Nawada : नरहट में दबंगों का तांडव, घर में घुसकर युवक का सिर फोड़ा

Nawada : नवादा जिले के नरहट थाना क्षेत्र अंतर्गत मिसिरचक गाँव में

Kasganj : पटियाली कोतवाली के उपनिरीक्षक को आया हार्ट अटैक, निधन

Kasganj : उत्तरप्रदेश के पटियाली कोतवाली में तैनात 56 वर्षीय उपनिरीक्षक Gaya

Murder Investigation: रायपुर रेलवे कॉलोनी में युवक की संदिग्ध मौत

Murder Investigation: रेलवे कॉलोनी में मिला युवक का शव, इलाके में सनसनी

Holi Dispute Violence: गोरखापाली में होली विवाद के बाद बढ़ा तनाव

Holi Dispute Violence: सरपंच पति समेत ग्रामीणों पर आगजनी और मारपीट का

Gorakhpur गोरखपुर जनता दर्शन: मुख्यमंत्री योगी ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं

Gorakhpur मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार सुबह गोरखनाथ मंदिर परिसर के महंत