Bank Strike Today: आज सरकारी बैंकों में हड़ताल का असर – नकद लेनदेन ठप, लगातार चौथे दिन बैंकिंग बाधित

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Bank Strike Today

Bank Strike Today: देशभर में आज सरकारी बैंकों के कर्मचारी हड़ताल पर हैं। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) ने यह हड़ताल कर्मचारियों के लिए 5-डे वर्किंग सिस्टम लागू करने की मांग को लेकर बुलाई है। हड़ताल के कारण कैश ट्रांजैक्शन और चेक क्लियरेंस जैसे जरूरी काम प्रभावित रहेंगे।

Bank Strike Today: लगातार चौथे दिन प्रभावित बैंकिंग सेवाएं

23 जनवरी को चौथा शनिवार, 25 जनवरी को रविवार और 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस की छुट्टी के बाद आज चौथा दिन है जब सरकारी बैंकों का कामकाज ठप जैसा रहेगा। हालांकि, बैंकों ने आधिकारिक रूप से ब्रांच बंद रखने की घोषणा नहीं की है, लेकिन हड़ताल के चलते सेवाएं प्रभावित होंगी।

हड़ताल की असली वजह क्या है
बैंक कर्मचारी लंबे समय से हफ्ते में केवल 5 दिन काम की मांग कर रहे हैं। मार्च 2024 में इंडियन बैंक्स एसोसिएशन और यूनियनों के बीच हुए समझौते में सभी शनिवार छुट्टी करने पर सहमति बनी थी, लेकिन अब तक इसका सरकारी नोटिफिकेशन जारी नहीं हुआ। यूनियनों का कहना है कि वे इसके बदले रोजाना 40 मिनट अतिरिक्त काम करने को भी तैयार हैं।

Bank Strike Today

Bank Strike Today: आम लोगों पर क्या पड़ेगा असर
बैंक ब्रांच से जुड़े काम जैसे कैश जमा करना, चेकबुक लेना, केवाईसी अपडेट और लोन से जुड़े काम अटक सकते हैं। चेक क्लियरेंस में 2 से 3 दिन तक की देरी संभव है। लगातार छुट्टियों की वजह से एटीएम में कैश खत्म होने की भी आशंका है, खासकर छोटे शहरों में।

Bank Strike Today: कौन-सी सेवाएं रहेंगी चालू

डिजिटल पेमेंट सेवाएं जैसे गूगल पे, फोनपे, पेटीएम और भीम यूपीआई सामान्य रूप से काम करेंगी। इंटरनेट और मोबाइल बैंकिंग के जरिए IMPS, NEFT और RTGS ट्रांजैक्शन किए जा सकेंगे। HDFC, ICICI और Axis जैसे प्राइवेट बैंक खुले रहेंगे और उनकी सेवाएं सामान्य रहेंगी। एटीएम तकनीकी रूप से चालू रहेंगे, लेकिन कैश उपलब्धता पर निर्भर करेगा।

- Advertisement -
Ad imageAd image

MP MEWS : मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जल गंगा संवर्धन अभियान-2026 के लिए दिए निर्देश

MP MEWS : नदियों के उद्गम स्थलों के व्यवस्थित विकास और सार्वजनिक

Rewa district farmers training : डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल ने प्राकृतिक खेती का किया निरीक्षण

Rewa district farmers training : उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने हरिहरपुर धाम

Chitragupt worship : भाईदूज/यम द्वितीया के अवसर पर भगवान श्री चित्रगुप्त मंदिर में विशेष पूजन

Chitragupt worship : मंत्री श्री विश्वास सारंग ने मंदिर पहुंचकर किया दर्शन

Vikasnagar illegal mining : अवैध खनन का बड़ा खुलासा, ढकरानी और ढालीपुर में छापेमारी

रिपोर्ट: इंद्रपाल सिंह Vikasnagar illegal mining : सोशल मीडिया पर वायरल हुए

Kurukshetra news : ज्योतिसर के पास एसवाईएल नहर में दिखा 14 फुट लंबा मगरमच्छ,

Kurukshetra news : ज्योतिसर क्षेत्र में एसवाईएल नहर के किनारे गुरुवार को

Magarlod Kidnapping : महिला चोरों ने 2 मासूम बच्चों का किया अपहरण, ग्रामीणों में दहशत

Magarlod Kidnapping : केवराडीह गांव में मासूमों का अपहरण, इलाके में तनाव

Aurangabad: होली पर भांग का सेवन पड़ा भारी, दाउदनगर अंचल के लिपिक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

रिपोर्ट: दीनानाथ मौआर Aurangabad बिहार के औरंगाबाद जिले में होली का जश्न

Jamshedpur उम्र को दी मात: जमशेदपुर की 53 वर्षीय दीप्ति खेमानी ने माउंट किलिमंजारो पर फहराया तिरंगा

रिपोर्ट: प्रेम श्रीवास्तव Jamshedpur "हौसले बुलंद हों तो उम्र की सीमा मायने

School Closed : गरियाबंद में स्कूल समय से पहले बंद, जांच के आदेश

School Closed : होली के बहाने समय से पहले बंद मिले कई

Nawada : नरहट में दबंगों का तांडव, घर में घुसकर युवक का सिर फोड़ा

Nawada : नवादा जिले के नरहट थाना क्षेत्र अंतर्गत मिसिरचक गाँव में

Kasganj : पटियाली कोतवाली के उपनिरीक्षक को आया हार्ट अटैक, निधन

Kasganj : उत्तरप्रदेश के पटियाली कोतवाली में तैनात 56 वर्षीय उपनिरीक्षक Gaya

Murder Investigation: रायपुर रेलवे कॉलोनी में युवक की संदिग्ध मौत

Murder Investigation: रेलवे कॉलोनी में मिला युवक का शव, इलाके में सनसनी

Holi Dispute Violence: गोरखापाली में होली विवाद के बाद बढ़ा तनाव

Holi Dispute Violence: सरपंच पति समेत ग्रामीणों पर आगजनी और मारपीट का

Gorakhpur गोरखपुर जनता दर्शन: मुख्यमंत्री योगी ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं

Gorakhpur मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार सुबह गोरखनाथ मंदिर परिसर के महंत