बालोद: जेल से कैसे रची हत्या की साजिश, राज पार्टी जिला अध्यक्ष को मारने की दी थी सुपारी …दबोचे गए किलर..

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
balod-jail-inmate-plotted-murder-car-arson-case-five-accused-arrested

रिपोर्ट- राजेश साहू

बालोद थाना पुलिस ने एक बड़ी साजिश का खुलासा करते हुए हमर राज पार्टी के जिला अध्यक्ष देवेन्द्र साहू की कार में आग लगाने वाले 5 आदतन अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है। चौंकाने वाली बात यह है कि इस वारदात की सुपारी जिला जेल में बंद अश्वनी डडसेना ने फोन के माध्यम से दी थी। गिरफ्तार सभी आरोपियों को पुलिस ने गाड़ी खराब होने पर पैदल जुलूस के रूप में कोर्ट में पेश किया।

जेल के अंदर रची गई थी हत्या की योजना

जांच में सामने आया कि अश्वनी डडसेना, जो वर्तमान में जिला जेल बालोद में बंद है, का ग्राम पाररास निवासी देवेन्द्र साहू से जमीन विवाद चल रहा था। थाना दल्लीराजहरा के मोहम्मद फैजान, जो पहले एक मारपीट के प्रकरण में बालोद जेल में बंद था, की वहीं पर अश्वनी से मुलाकात हुई। इसी दौरान अश्वनी ने फैजान से कहा—

“देवेन्द्र साहू को जो भी व्यक्ति जान से मारेगा, उसे मैं जितना पैसा मांगेगा उतना दूंगा।”
जेल से रिहा होने के 3–4 दिन बाद अश्वनी ने फैजान को फोन कर कहा कि—
“देवेन्द्र साहू की हड्डी टूटने तक मारना है, और उसका वीडियो भेजना, तभी पैसा मिलेगा।”
इसके बाद फैजान ने अपने दल्लीराजहरा के साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया।

1 दिसंबर की रात कार में लगाई थी आग

1 दिसंबर को वार्ड क्रमांक 20 बुढ़ापारा, पाररास में रहने वाले देवेन्द्र साहू ने शिकायत दर्ज कराई थी कि रात लगभग 9 बजे उनकी कार (CG 24 W 7166) को अज्ञात आरोपियों ने आग के हवाले कर दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच तेज की और पूरी साजिश का खुलासा किया।

सरपंच भी मिली संलिप्तता में

अश्वनी डडसेना की पत्नी, जो ग्राम अंगारी की सरपंच है, सहित अन्य लोगों की भूमिका भी जांच में पाई गई है। पुलिस ने सभी के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।

Karnataka: बेलगावी के मंदिर में कुबेर का भंडार! 4 दिन तक चले नोट गिनने के ‘मशीनी हाथ’, आंकड़ा सुन चकरा जाएगा सिर।

Karnataka कर्नाटक के बेलगावी जिले के सवदत्ती स्थित प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री रेणुका

Balrampur: मोहाली रोड पर दो ट्रकों की भीषण टक्कर, ड्राइवर की आग में जलकर मौत

report by: Sunil Thakur Balrampur: बलरामपुर, बसंतपुर थाना क्षेत्र। वाड्राफनगर के मोहाली