,

बालाघाट: गले में फंदा फंसने से बाघ की मौत, भूख-प्यास से तड़पता रहा टाईगर

- Advertisement -
Ad imageAd image
Balaghat: Tiger died due to noose getting stuck in its neck, tiger kept suffering from hunger and thirst

बालाघाट। मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के कटंगी वन परिक्षेत्र के कोड़मी बीट में एक व्यस्क बाघ का शव झाड़ियों के बीच मिला, जिससे वन विभाग में हड़कंप मच गया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बाघ के गले में एक तार का फंदा फंसा हुआ था, जिससे उसकी आहार नली क्षतिग्रस्त हो गई और वह कई दिनों तक भूखा-प्यासा तड़पता रहा। आखिरकार भूख-प्यास के कारण उसकी मौत हो गई। चिकित्सकों के मुताबिक, करीब 15 दिन पहले बाघ इस फंदे की चपेट में आया था।

वन विभाग की टीम ने किया बाघ का अंतिम संस्कार

वन विभाग के कर्मियों ने एक दिन पहले इसी क्षेत्र में इस बाघ को देखा था, लेकिन उस समय उसकी स्थिति का सही आकलन नहीं किया जा सका। शनिवार सुबह जब वन विभाग की टीम बाघ की स्थिति का जायजा लेने पहुंची, तो उन्हें उसका मृत शरीर मिला।

घटना की जानकारी मिलते ही वन परिक्षेत्र अधिकारी बाबूलाल चढ़ार समेत पूरा वन विभाग का अमला मौके पर पहुंच गया। वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित किया गया और मौके पर ही चिकित्सकों की टीम ने बाघ का पोस्टमार्टम किया। इसके बाद वन विभाग ने नियमों के तहत बाघ का अंतिम संस्कार किया।

जंगली सुअर के शिकार के लिए लगाए गए फंदे में फंसा बाघ?

वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, बाघ के गले में जो तार का फंदा मिला है, वह आमतौर पर शिकारी जंगली सुअरों के शिकार के लिए इस्तेमाल करते हैं। ऐसे फंदे जंगलों और खेतों के पास लगाए जाते हैं ताकि जंगली सुअर आसानी से फंस जाएं।

अभी तक की जांच में यही माना जा रहा है कि यह फंदा जंगली सुअर के लिए लगाया गया था, लेकिन दुर्भाग्यवश बाघ इसमें फंस गया। फंदा उसकी गर्दन में कसता चला गया, जिससे उसने उसे निकालने की बहुत कोशिश की, लेकिन इस दौरान उसकी आहार नली टूट गई। इससे वह खाना-पीना नहीं कर सका और अंततः भूख-प्यास से उसकी दर्दनाक मौत हो गई।

शिकारियों की तलाश में जुटी वन विभाग की टीम

वन परिक्षेत्र अधिकारी बाबूलाल चढ़ार ने बताया कि इस घटना की गंभीरता को देखते हुए वन विभाग ने दो अलग-अलग जांच टीमें गठित की हैं। ये टीमें पता लगाएंगी कि यह फंदा किसने और क्यों लगाया था। साथ ही यह भी देखा जाएगा कि क्या इस पूरे मामलेके पीछे किसी शिकारी गिरोह का हाथ है या नहीं।

Panchkula Crane Accident : चौथी मंजिल पर जनरेटर चढ़ाते समय पलटी क्रेन

Reporter : कुलदीप सैनी Panchkula Crane Accident : पंचकूला के इंडस्ट्रियल एरिया फेज-2

Haridwar Cleanliness Drive : कांवड़ मेले के बाद हरिद्वार में सफाई अभियान तेज

Haridwar Cleanliness Drive : कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने के बाद हरिद्वार

Rudraprayag Tiranga Rally : रुद्रप्रयाग तिरंगा रैली में उमड़ा जनसैलाब, देशभक्ति के नारों से गूंजा शहर

Reporter : सत्यपाल नेगी Rudraprayag Tiranga Rally : स्वतंत्रता दिवस से पहले रुद्रप्रयाग

Madhupur Hospital: नवजात की मौत के बाद अस्पताल पर लापरवाही का आरोप, परिजनों ने थाने में दिया आवेदन

रिपोर्ट: इम्तियाज अंसारी Madhupur Hospital मधुपुर अनुमंडलीय अस्पताल में एक नवजात की

Patna Firing News: पटना में युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग, CCTV में कैद हुई वारदात

Patna Firing News राजधानी पटना के रामकृष्णा नगर थाना क्षेत्र स्थित भूपतिपुर

Kolkata Car Accident: ड्राइविंग सीखते समय दर्दनाक हादसा: तालाब में गिरी कार, महिला की मौत

Kolkata Car Accident पश्चिम बंगाल के केष्टपुर प्रफुल्ल कानन इलाके में कार