,

पत्नी को प्रेमी संग आपत्तिजनक हालत में देख पति ने खोया आपा, दिया इस खौफनाक वारदात को अंजाम

bahraich

उत्तर प्रदेश के बहराइच इलाके में दिल दहला देने वाला हादसा हो गया है। यहां जरवल के उमरी गांव में अपनी पत्नी के साथ किसी और को आपत्तिजनक हालत में देख पति ने आपा खो दिया। उसने अपने पत्नी के प्रेमी का गला काटकर हत्या कर दी। जबकि पत्नी पर चाकू से हमला किया, पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

क्या है पूरा मामला
कैसरगंज क्षेत्र के अरई उमरी गांव निवासी गुड्डू का प्रेम प्रसंग हनौरा गांव निवासी महिला से चल रहा था। महिला के बुलाने पर रविवार रात 9.30 बजे के आसपास गुड्डू बाइक से अपनी प्रेमिका से मिलने पहुंचा। कोतवाली क्षेत्र के हरना हनौरा गांव में गुड्डू को हलीम ने अपनी पत्नी के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया। इस पर गुड्डू पर हलीम ने अपने भांजे की मदद से बांके से हमला कर हत्या कर दी। जबकि पत्नी पर चाकू से ताबड़तोड़ वार किया। इसके बाद सभी फरार हो गए। आसपास के लोगों की सूचना पर पुलिस पहुंच गई।आसपास के लोगों की मदद से पुलिस ने महिला सीएचसी पहुंचाया। यहां हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस ने दी ये जानकारी
अपर पुलिस अधीक्षक नगर रामानंद कुशवाहा ने बताया कि अवैध संबंध में हत्या हुई है। उन्होंने बताया कि अपात्तिजनक हालत में देखने पर हमला किया है। पुलिस कैसरगंज सीएचसी में भर्ती महिला से पुलिस बयान लेने पहुंची। महिला का कहना है कि उसका पति शनिवार को दिल्ली से आया था। पति के कहने पर घर प्रेमी को बलाया। इसके बाद प्लान के तहत पति और भांजे ने लाठी, डंडे और बांके से हमला कर मार डाला।

Road Construction Quality : 3 महीने में हाथ से उखड़ने लगी सड़क, 2.06 करोड़ की लागत पर उठ रहे सवाल

रिपोर्ट- केशरी नंदन तिवारी Road Construction Quality : कवर्धा जिले में प्रधानमंत्री…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 25 सितंबर 2026, शुक्रवार का दिन धार्मिक और ज्योतिषीय…

Kanipla Visit CM Saini : बच्चों की कल्पना में दिखता है विकसित भारत का भविष्य

रिपोर्ट- अंकुर कपूर Kanipla Visit CM Saini : कुरुक्षेत्र। हरियाणा के मुख्यमंत्री…

Ramdevra News : CM भजनलाल शर्मा ने बाबा रामदेव मंदिर में किए दर्शन, बस स्टैंड से की पदयात्रा

रिपोर्ट- सुमन Ramdevra News : जैसलमेर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बुधवार,…

Haldwani Fire : भोलेनाथ गार्डन में कपड़ों के गोदाम में भीषण आग, लाखों के नुकसान की आशंका

रिपोर्टर : दीपक अधिकारी Haldwani Fire : हल्द्वानी। उत्तराखंड के हल्द्वानी में…