,

बड़ामलहरा: कंजरपुर में कच्ची शराब पर बड़ी कार्रवाई, 4.80 लाख की सामग्री नष्ट

बड़ामलहरा: कंजरपुर में कच्ची शराब पर बड़ी कार्रवाई, 4.80 लाख की सामग्री नष्ट

Reporter: Boby Ali, Edit By: Mohit Jain

छतरपुर जिले में कलेक्टर के निर्देश पर चल रहे विशेष अभियान के तहत आबकारी विभाग और बिजावर पुलिस की संयुक्त टीम ने ग्राम कंजरपुर में अवैध कच्ची शराब निर्माण पर बड़ी कार्रवाई की। छापेमारी के दौरान टीम ने लगभग 4800 किलोग्राम महुआ लाहन और कई अवैध शराब भट्टियां मौके पर ही नष्ट कर दीं।

टीम ने 55 लीटर हाथभट्टी मदिरा भी जब्त की और आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) के तहत कुल 5 प्रकरण दर्ज किए। विभाग के अनुसार, जब्त व नष्ट की गई सामग्री की कुल कीमत करीब 4 लाख 80 हजार रुपये आंकी गई है।

अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Bhopal: करुणाधाम आश्रम में 21 फीट ऊंची पंचमुखी महाकाली ‘बड़ी अम्मा’ का भव्य स्वागत

Bhopal: राजधानी भोपाल के करुणाधाम आश्रम, नेहरू नगर में मध्यप्रदेश की पहली…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में…