,

Axiom-4 मिशन: अंतरिक्ष की ओर रवाना होने को तैयार शुभांशु शुक्ला, जानें डॉकिंग का पूरा शेड्यूल

- Advertisement -
Ad imageAd image

BY: Yoganand Shrivastva

नई दिल्ली, : भारत के अंतरिक्ष इतिहास में एक और स्वर्णिम अध्याय जुड़ने जा रहा है। भारतीय अंतरिक्ष यात्री ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला Axiom Space और SpaceX के सहयोग से आज अंतरिक्ष के लिए उड़ान भरने वाले हैं। यह मिशन न केवल भारत के लिए गर्व का क्षण है, बल्कि वैश्विक अंतरिक्ष अन्वेषण में भी एक महत्वपूर्ण कदम है।

कब और कहां से होगा लॉन्च?

नासा ने जानकारी दी है कि Axiom-4 मिशन को बुधवार, 25 जून को भारतीय समयानुसार दोपहर 12:01 बजे लॉन्च किया जाएगा। लॉन्च अमेरिका के फ्लोरिडा स्थित कैनेडी स्पेस सेंटर के मिशन कॉम्प्लेक्स 39ए से किया जाएगा। इस मिशन को SpaceX के फाल्कन 9 रॉकेट के ज़रिए भेजा जा रहा है।

क्रू ड्रैगन कैप्सूल में सवार हुआ दल

ताजा अपडेट के मुताबिक, मिशन के चारों सदस्य—कमांडर पेगी व्हिटसन, पायलट शुभांशु शुक्ला, और दो मिशन विशेषज्ञ स्लावोज़ उज़्नान्स्की-विस्निएव्स्की (पोलैंड) और टिबोर कापू (हंगरी)क्रू ड्रैगन कैप्सूल में सवार हो चुके हैं। उड़ान से पहले अंतिम तकनीकी परीक्षण और सुरक्षा जांच की प्रक्रिया चल रही है।

डॉकिंग की सटीक टाइमिंग

मिशन लॉन्च के बाद स्पेसक्राफ्ट अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) की दिशा में आगे बढ़ेगा और गुरुवार, 26 जून को शाम 4:30 बजे (भारतीय समयानुसार) स्पेस स्टेशन से डॉकिंग करेगा। इसका मतलब है कि अंतरिक्ष यान और ISS आपस में जुड़कर उपकरण और क्रू को अंतरिक्ष स्टेशन में स्थानांतरित करने की प्रक्रिया को अंजाम देंगे।

स्पेस डॉकिंग क्या होती है?

डॉकिंग वह जटिल तकनीकी प्रक्रिया है जिसमें दो अंतरिक्ष यान, जो एक-दूसरे से बेहद तेज़ गति से उड़ रहे होते हैं, को सटीक तरीके से जोड़ दिया जाता है। यह तकनीक न केवल क्रू को एक स्थान से दूसरे स्थान पर स्थानांतरित करने के लिए जरूरी होती है, बल्कि अंतरिक्ष स्टेशन के निर्माण और विस्तार में भी इसका अहम योगदान होता है। आज जो ISS जैसी संरचना हमारे सामने है, वह भी अलग-अलग मॉड्यूलों के इसी प्रकार के डॉकिंग से बनी है।


भारत के लिए गर्व का पल

इस मिशन में शुभांशु शुक्ला की भागीदारी भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम के लिए मील का पत्थर है। वे इसरो की ट्रेनिंग से होकर अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहली बार किसी प्राइवेट कॉर्पोरेट स्पेस मिशन का हिस्सा बनने जा रहे हैं।

Har Ghar Tiranga Campaign: कोटा में तिरंगा रैलियों ने दिया राष्ट्रप्रेम और एकता का संदेश

Har Ghar Tiranga Campaign: अलग-अलग ब्लॉकों में निकली तिरंगा रैलियां Har Ghar

Shekhpura Murder Case: मोबाइल मांगने पर डांट से भड़का खलासी, ट्रक चालक की हत्या का मामला सुलझा

रिपोर्टर:-रंजन कुमार Shekhpura Murder Case शेखपुरा के नगर थाना क्षेत्र में 8

Bihia Station News: बिहिया स्टेशन के पास ट्रेन से गिरकर युवक की मौत, पुणे से लौट रहा था घर

Report: Neha gupta Bihia Station News भोजपुर जिले में दानापुर-पीडीडीयू रेलखंड के

वनडे कप में Yuzvendra Chahal का जलवा, 7 मैचों में 15 विकेट; टीम इंडिया में वापसी की बढ़ी उम्मीद

Yuzvendra Chahal: भारतीय लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल फिलहाल टीम इंडिया का हिस्सा

Iran US Tensions : ट्रंप का नया संकेत, ईरान पर सैन्य हमलों के बजाय आर्थिक दबाव बढ़ाने की रणनीति

by: vijay yadav Iran US Tensions : वॉशिंगटन, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप

Bigg Boss फेम लोपामुद्रा राउत के घर 76 लाख की चोरी, बिहार से आरोपी गिरफ्तार; 51 लाख की संपत्ति बरामद

Bigg Boss: अभिनेत्री और पूर्व ‘बिग बॉस’ प्रतियोगी लोपामुद्रा राउत के मुंबई

Gold Silver में फिर जोरदार तेजी, एक हफ्ते में सोना 10 हजार और चांदी 20 हजार रुपये महंगी

Gold Silver: भारतीय सर्राफा बाजार से लेकर मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX