पुलिस पिटाई: कब्जे पर कार्रवाई करने गए सिपाहियों पर हमला, जान बचाकर भागे जवान

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
attack on police mens, during police proceeding

सरकारी जमीन पर कब्जे की कार्रवाई करने गई पुलिस की पिटाई का मामला सामने आया है। झूमाझटकी इतनी ज़्यादा हुई कि पुलिस वालों की वर्दी फाड़ दी गई और पथराव भी किया गया। पुलिस वालों को भागकर अपनी जान बचानी पड़ी। बाद में पुलिस ने मामला दर्ज कर एक व्यक्ति को हिरासत में ले लिया। जानकारी देते हुए थाना प्रभारी बाह ने बताया कि, जोधपुरा निवासी रमेश चंद्र के परिवार के लोग अपनी जमीन पर नींव खुदवा रहे थे। वहीं गांव के रहने वाले बुरकेश ने 112 पर शिकायत करके बताया कि, रमेश चन्द्र सरकारी जमीन पर अवैध निर्माण करा रहा है। इस पर पीआवी 64 के सिपाही राजीव कुमार और ब्रजमोहन पहुंच गए।

शिकायतकर्ता ने सिपाहियों के साथ की मारपीट
जानकारी के मुताबिक शिकायतकर्ता बुरकेश और उसके पिता दिनेश अभद्रता करने लगे और सिपाहियों से मारपीट शुरु कर दी। इस दौरान पुलिस वालों की वर्दी फट गई। पुलिस वालों ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। बाद में दोनों पुलिस वालों पर पथराव भी किया गया। इसमें गांव के सुरेन्द्र सिंह की पत्नी शारदा देवी और महेंद्र प्रताप की पत्नी गुड्डी देवी घायल हो गईं। शारदा देवी के सिर में पत्थर लगा है, जबकि गुड्डी देवी ने अपनी अंगुली काटने का आरोप लगाया है। बवाल की सूचना पर थाने की फोर्स पहुंच गई।

एक व्यक्ति को लिया हिरासत में
घटना के बाद दोनों सिपाहियों तथा महिलाओं का जिला अस्पताल में मेडिकल कराया गया। उसके बाद शिकातकर्ता व उसके पिता के विरुद्ध सरकारी कार्य में बाधा डालने सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया। वहीं मौके से बुरकेश को हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस ने आरोपियों पर मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।

Holi 2026 : योगी सरकार का इंतजाम, होली पर 28 फरवरी से नौ मार्च तक चलेंगी अतिरिक्त बसें

Holi 2026 : यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा सर्वोपरि, उत्कृष्ट कर्मचारियों को

PAK vs ENG LIVE Cricket Score: पाकिस्तान ने गंवाया दूसरा विकेट, कप्तान सलमान अली आगा आउट

Pakistan vs England LIVE Cricket Score : पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच सुपर-8

Singapore India Investment : मुख्यमंत्री योगी की सिंगापुर यात्रा का दूसरा दिन

Singapore India Investment : उप-प्रधानमंत्री व गृह मंत्री से मिले सीएम योगी,

Nawada: 18 महीने से खाली हाथ ‘स्वच्छता दूत’, होली पर भी छाई मायूसी; बीडीओ से मिले रजौली के कर्मचारी

रिपोर्टर:- ऋषभ कुमार Nawada रजौली प्रखंड की हरदिया पंचायत के स्वच्छताकर्मियों के

Cg Budget 2026-27 : 1.72 लाख करोड़ का बजट, किसान-महिला-बस्तर विकास पर बड़ा फोकस

Cg Budget 2026-27 : रायपुर। राज्य विधानसभा में वित्त मंत्री ओपी चौधरी

DANTEWADA NEWS; नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 20 साल की सजा, फास्ट ट्रैक कोर्ट का फैसला

रिपोर्ट, आज़ाद सक्सेना DANTEWADA NEWS; दंतेवाड़ा जिले में नाबालिग से दुष्कर्म के

Jharkhand Budget Session 2026: झारखंड विधानसभा बजट सत्र शुरू

Jharkhand Legislative Assembly में बजट सत्र की शुरुआत के साथ ही राज्य

Irfan Ansari Controversy: मंत्री इरफान अंसारी का विवादित बयान: सीएम योगी को बताया ‘ढोंगी बाबा’

Irfan Ansari Controversy: झारखंड सरकार में मंत्री और कांग्रेस नेता Irfan Ansari