Assembly Elections 2024: हरियाणा में AAP-कांग्रेस का गठबंधन होना मुश्किल, केजरीवाल की पार्टी शाम तक जारी करेगी 90 सीटों पर अपने उम्मीदवारों की लिस्ट! जानिए क्यों?

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

हरियाणा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी में गठबंधन को लेकर अभी भी संशय बना हुआ है। पिछले कई दिनों से मीडिया में ऐसी खबरें आ रही हैं कि दोनों पार्टियों में जल्द से जल्द सीट शेयरिंग पर बात बनेगी। तो कभी खबरें आ रही हैं कि आम आदमी पार्टी प्रदेश के 90 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारने की तैयारी में है। दरअसल, एक बार फिर से हरियाणा विधानसभा चुनाव में आप-कांग्रेस अलायंस से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है।

90 सीटों पर उम्मीदवार उतारने की तैयारी में AAP

हरियाणा अध्यक्ष सुशील गुप्ता ने हरियाणा में AAP-कांग्रेस गठबंधन पर कहा, “आम आदमी पार्टी हरियाणा का प्रदेश अध्यक्ष होने के नाते मैं 90 सीटों के लिए पूरी तैयारी कर रहा हूं। आलाकमान की ओर से गठबंधन की कोई खबर अब तक नहीं आई है, अगर शाम तक कोई खबर नहीं आती है तो शाम तक हम अपने 90 विधानसभा के लिए उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर देंगे… आम आदमी पार्टी पूरी तैयारी में लगी है…”

कहां फंसा है पेंच?

बता दें कि पिछले कई दिनों से आम आदमी पार्टी के शीर्ष नेताओं और हरियाणा कांग्रेस नेताओं के बीच मीटिंग हो रही है। लेकिन बात नहीं बन पा रही है। सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस आप को 5 सीटों पर चुनाव लड़ने को कह रही है लेकिन आप 10 सीटों की मांग कर रही है। खबरें यहां तक भी है कि आप 5 सीटों पर कांग्रेस की बात मान ली है लेकिन अपने मनमुताबिक सीटों पर उम्मीदवार उतारने की बात कह रही है जो कांग्रेस को नामंजूर है। यही वजह है कि दोनों पार्टियों पर सीट शेयरिंग को लेकर पेंच फंसा हुआ है।

हरियाणा में कब है चुनाव?

बता दें कि हरियाणा में 5 अक्टूबर को चुनाव होंगे। इनके नतीजे 8 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे। चुनाव आयोग के मुताबिक, हरियाणा में कुल 90 विधानसभा क्षेत्र हैं, जिनमें से 73 सामान्य, एससी-17 और एसटी-0 हैं। हरियाणा में कुल 2.01 करोड़ मतदाता हैं, जिनमें से 1.06 करोड़ पुरुष, 0.95 करोड़ महिलाएं, 4.52 लाख पहली बार मतदाता और 40.95 लाख युवा मतदाता हैं।

Bengaluru : शिक्षा विभाग के इंजीनियर पर लोकायुक्त की कार्रवाई, दोस्त के घर से 1.70 करोड़ रुपये बरामद

Bengaluru बेंगलुरु में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत लोकायुक्त

Madhya Pradesh : शोध ऐसा हो, जो बदल दें सबकी सोच: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Madhya Pradesh : मध्य प्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद् (मैपकास्ट) के विज्ञान

जांजगीर-चांपा में IT Raid: तिरुपति मिनरल्स कोल डिपो पर आयकर विभाग की छापेमारी

IT Raid: जांजगीर-चांपा जिले में आयकर विभाग (IT) ने बड़ी कार्रवाई करते

भिलाई में Labour Law Protest: बीएसपी यूनियनों का मुर्गा चौक पर जोरदार प्रदर्शन

Labour Law Protest: भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) में चार नए लेबर कानूनों

Mahidpur सावधान! लुटेरी दुल्हन और उसके गिरोह का पर्दाफाश, महिदपुर पुलिस ने आगरा से दबोचे ठग

रिपोर्टर : कुशाल ठाकुर Mahidpur (उज्जैन): अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अभिषेक रंजन

Jamtara  जामताड़ा में चक्का जाम: राष्ट्रीय आम हड़ताल के समर्थन में हाईवे पर उतरे श्रमिक और किसान

संवाददाता: रतन कुमार Jamtara  : केंद्रीय श्रमिक संगठनों, ग्रामीण मजदूर संघों और

Muzaffarnagar एनकाउंटर: 50 हजार का इनामी अमजद ढेर, मुठभेड़ में दरोगा और सिपाही भी घायल

रिपोर्ट: अनुज सैनी Muzaffarnagar (उत्तर प्रदेश): मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 'जीरो टॉलरेंस'