चार राज्यों में विधानसभा उपचुनाव: सुबह 7 बजे से मतदान जारी, जानिए किस सीट पर किसके बीच मुकाबला

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva


देश के चार राज्यों की पांच विधानसभा सीटों पर आज 19 जून, गुरुवार को उपचुनाव के लिए मतदान जारी है। यह चुनाव सुबह 7 बजे से शुरू हो गया है और 23 जून को मतगणना की जाएगी। भले ही ये उपचुनाव राज्य सरकारों की स्थिति पर असर न डालें, लेकिन यह क्षेत्रीय नेतृत्व और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के लिहाज से काफी अहम माने जा रहे हैं।


किन सीटों पर हो रहे हैं उपचुनाव?

  • केरल: नीलांबुर
  • पंजाब: लुधियाना पश्चिम
  • पश्चिम बंगाल: कलीगंज
  • गुजरात: विसावदर और कडी

नीलांबुर (केरल): एलडीएफ बनाम यूडीएफ का इम्तिहान

केरल की नीलांबुर सीट पर मुकाबला दिलचस्प है। यहां पूर्व विधायक पी.वी. अनवर के सत्तारूढ़ एलडीएफ से अलग होने के बाद स्थिति बदली है। मुख्यमंत्री पिनराई विजयन की सरकार के कार्यकाल के अंतिम महीनों में यह चुनाव एलडीएफ और कांग्रेस नीत यूडीएफ दोनों के लिए प्रतिष्ठा की लड़ाई बन गया है।

  • कांग्रेस उम्मीदवार: आर्यदान शौकत (पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष, दिवंगत नेता आर्यदान मोहम्मद के बेटे)
  • माकपा उम्मीदवार: एम. स्वराज (राज्य सचिवालय सदस्य)
  • भाजपा उम्मीदवार: मोहन जॉर्ज (पेशे से वकील, पूर्व में केरल कांग्रेस से जुड़े)

कलीगंज (पश्चिम बंगाल): राष्ट्रवाद बनाम पहचान की राजनीति

मुर्शिदाबाद जिले की कलीगंज सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिल रहा है। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद इस क्षेत्र में राष्ट्रवादी माहौल तेज हुआ है और पहचान आधारित राजनीति भी चुनावी चर्चा में है।

  • तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार: अलीफा अहमद (पूर्व विधायक नसीरुद्दीन अहमद की बेटी)
  • भाजपा उम्मीदवार: आशीष घोष (स्थानीय पंचायत सदस्य)
  • कांग्रेस-वाम गठबंधन उम्मीदवार: काबिल उद्दीन शेख

इस क्षेत्र में कुल 2,52,670 पंजीकृत मतदाता हैं और 309 मतदान केंद्रों पर वोटिंग हो रही है।


लुधियाना पश्चिम (पंजाब): कांग्रेस और आप आमने-सामने

इस सीट पर कुल 14 उम्मीदवार मैदान में हैं। यह सीट आम आदमी पार्टी के विधायक गुरप्रीत गोगी के निधन के बाद खाली हुई थी।

  • आप उम्मीदवार: संजीव अरोड़ा (राज्यसभा सांसद, समाजसेवी और उद्योगपति)
  • कांग्रेस उम्मीदवार: भारत भूषण आशु (पूर्व मंत्री, दो बार विधायक)
  • भाजपा उम्मीदवार: जीवन गुप्ता (पार्टी कोर कमेटी सदस्य)
  • अकाली दल उम्मीदवार: परोपकार सिंह घुम्मन (वकील, लुधियाना बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष)

यहां 1.74 लाख से ज्यादा मतदाता और 194 मतदान केंद्र हैं।


गुजरात की दो सीटों पर हाई-प्रोफाइल टक्कर

1. विसावदर सीट (जूनागढ़)

पूर्व आप विधायक भूपेंद्र भयानी के भाजपा में जाने के बाद यह सीट खाली हुई थी।

  • भाजपा: किरीट पटेल
  • कांग्रेस: नितिन रणपरिया
  • आप: गोपाल इटालिया (पूर्व गुजरात अध्यक्ष)

2. कडी सीट (मेहसाणा जिला)

यह सीट अनुसूचित जाति (SC) के लिए आरक्षित है और पूर्व विधायक करसन सोलंकी के निधन के कारण खाली हुई।

  • भाजपा: राजेंद्र चावड़ा
  • कांग्रेस: रमेश चावड़ा (पूर्व विधायक)
  • आप: जगदीश चावड़ा

दोनों क्षेत्रों में कुल 294 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। मतदाताओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए राज्य सरकार ने इन दोनों निर्वाचन क्षेत्रों में सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है।


इन उपचुनावों में परिणाम भले ही राज्य सरकारें तय न करें, लेकिन यह स्थानीय स्तर पर पार्टी की पकड़, लोकप्रियता और आगामी रणनीतियों का संकेत जरूर देंगे। हर दल अपनी-अपनी सीटों पर दमखम झोंक चुका है — अब फैसला मतदाताओं के हाथ में है।

Chanakya Niti : पति से कभी साझा न करें ये 5 बातें, रिश्तों में बनी रहेगी समझदारी और संतुलन

Chanakya Niti : भारतीय इतिहास के सबसे महान नीति-निर्माताओं और विद्वानों में

Horoscope: जानें आज का राशिफल

Horoscope: 19 मई 2026, मंगलवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण

Middle East Tension : खाड़ी में युद्ध के फिर आसार ,अमेरिका की ईरान को चेतावनी

Middle East Tension : मिडिल-ईस्ट में फिर तनातनी,जंग से हलाकान, दुनिया परेशान

Bhopal : चिकित्सा व्यवसाय नहीं, मानव सेवा का है माध्यम – मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Bhopal मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने चिकित्सा क्षेत्र को

Bhopal: काम को पहले समझें, टीम से बेहतर समन्वय करें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Bhopal मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को भोपाल

Chhattisgarh Visit : अमित शाह के छत्तीसगढ़ दौरे पर सियासत तेज, कांग्रेस ने उठाए सवाल

Chhattisgarh Visit : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के तीन दिवसीय छत्तीसगढ़

Haridwar में सनसनी: हर की पैड़ी को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस ने दबोचा सिरफिरा आरोपी

Haridwar उत्तराखंड के पवित्र तीर्थ स्थल हरिद्वार से एक बेहद चौंकाने वाली

Sheikhpura: निजी अस्पताल में प्रसव के दौरान महिला की मौत, परिजनों का भारी हंगामा; अवैध क्लीनिकों पर उठे सवाल

रिपोर्टर:-रंजन कुमार Sheikhpura बिहार के शेखपुरा जिले से एक दर्दनाक और आक्रोशित