,

अशोकनगर में लूटकांड का खुलासा, दो आरोपी पुलिस की गिरफ्त में, लाखों का माल बरामद

Report: Mahendra ojha

अशोकनगर: जिले में हुई सनसनीखेज लूट की वारदात का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से करीब दो लाख रुपये कीमत का सोना और चांदी बरामद किया गया है।

यह वारदात 3 नवंबर की देर रात शाढोरा थाना क्षेत्र के खेजरा अटारी गांव में हुई थी, जहां बदमाशों ने एक दंपति को बंधक बनाकर लूट की घटना को अंजाम दिया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष टीमें गठित की गई थीं।

पुलिस को महज तीन दिनों के भीतर आरोपियों की पहचान करने में सफलता मिल गई थी, जिसके बाद गिरफ्तारी की कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसार, इस घटना में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश भी तेज़ी से की जा रही है और जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार किया जाएगा।

Chanakya Niti: चाणक्य के अनुसार इन 5 आदतों को माना गया है अवगुण, जानें क्या कहता है नीतिशास्त्र

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य की नीतियों में व्यक्ति के स्वभाव, व्यवहार, रिश्तों…