Ashok Nagar News 26 January : मुख्यमंत्री डॉ. यादव ग्राम पंचायत मढ़ी महिदपुर में ग्राम सभा में हुए शामिल

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Ashok Nagar News 26 January

Ashok Nagar News 26 January : अशोकनगर जिले के ग्राम पंचायत मढ़ी महिदपुर में गौशाला का किया निरीक्षण

Ashok Nagar News 26 January : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव गणतंत्र दिवस पर अशोकनगर जिले की ग्राम पंचायत मढ़ी महिदपुर में आयोजित विशेष ग्राम सभा में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने सरपंच और पंचों के साथ चर्चा कर ग्राम पंचायत में किए गए विकास कार्यों के बारे में विस्तृत जानकारी ली। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ग्रामीणों की समस्याओं को सुना और उनके द्वारा बताई गई समस्याओं के निराकरण के निर्देश अधिकारियों को दिए। साथ ही ग्रामीणों से शासन की जनकल्याणकारी योजना से लाभान्वितों के बारे में पूछा।

Ashok Nagar News 26 January :गौशाला मढ़ी महिदपुर का किया निरीक्षण

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भ्रमण के दौरान मढ़ी महिदपुर गौशाला का निरीक्षण किया। गौशाला में गौ माता की पूजा कर गुड़ खिलाया। उन्होंने गौशाला संचालन की व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी ली। साथ ही गौशाला का संचालन बेहतर किए जाने के निर्देश दिए।

Ashok Nagar News 26 January : मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ग्राम पंचायत मढ़ी महिदपुर पहुंचकर भारतीय जनता पार्टी के संगठन महामंत्री श्री हितानंद शर्मा की पूजनीय माताजी के स्वास्थ्य की जानकारी भी ली। साथ ही ईश्वर से उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव द्वारा संगठन महामंत्री की माताजी श्रीमती जनक दुलारी उम्र 88 वर्ष के निज निवास पहुंचकर परिवार के सदस्यों से कुशलक्षेम जानी। उन्होंने माता जी के चल रहे उपचार के बारे में भी जानकारी ली।

Ashok Nagar News 26 January : इस दौरान नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री श्री राकेश शुक्ला, विधायक चंदेरी श्री जगन्नाथ सिंह रघुवंशी, मुंगावली विधायक श्री बृजेंद्र सिंह यादव, श्री आलोक तिवारी, कमिश्नर ग्वालियर संभाग श्री मनोज खत्री, आईजी श्री अरविंद सक्सेना, कलेक्टर श्री साकेत मालवीय, पुलिस अधीक्षक श्री राजीव कुमार मिश्रा सहित जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

ये भी जानिए ; RepublicDay2026 : उज्जैन में 77वें गणतंत्र दिवस पर सीएम डॉ. मोहन यादव ने फहराया तिरंगा, परेड की ली सलामी

Karnataka: बेलगावी के मंदिर में कुबेर का भंडार! 4 दिन तक चले नोट गिनने के ‘मशीनी हाथ’, आंकड़ा सुन चकरा जाएगा सिर।

Karnataka कर्नाटक के बेलगावी जिले के सवदत्ती स्थित प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री रेणुका

Balrampur: मोहाली रोड पर दो ट्रकों की भीषण टक्कर, ड्राइवर की आग में जलकर मौत

report by: Sunil Thakur Balrampur: बलरामपुर, बसंतपुर थाना क्षेत्र। वाड्राफनगर के मोहाली