,

आतिशी के खिलाफ एफआईआर होने के बाद अरविंद केजरीवाल का हमला

- Advertisement -
Ad imageAd image

नई दिल्ली: दिल्ली में विधानसभा चुनाव अब जोरों पर है और राजनैतिक पार्टियां एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगा रही हैं। इस बीच आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सीएम आतिशी के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने पर मंगलवार को बीजेपी और कांग्रेस पर हमला बोला। केजरीवाल ने मंगलवार को सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि इनके नेता खुलेआम पैसा बांटते हैं, साड़ी, कंबल, सोने की चैन बांटते हैं, फर्जी वोट बनवाते हैं, फिर भी एक एफआईआर तक दर्ज नहीं होती, लेकिन सीएम आतिशी के खिलाफ तुरंत एफआईआर हो गई। केजरीवाल ने आगे कहा कि आप पूरे सिस्टम के खिलाफ लड़ रही है। इस सड़े गले सिस्टम को जनता के साथ मिलकर बदलना है। बीजेपी और कांग्रेस दोनों उसी सड़े गले सिस्टम का हिस्सा हैं। केजरीवाल ने इससे पहले दिल्ली के बीजेपी नेता की पोस्ट पर प्रतिक्रिया दी थी। केजरीवाल ने कहा था कि मैंने राहुल गांधी पर एक ही लाइन बोली और जवाब बीजेपी वाले दे रहे हैं। बीजेपी को देखिए कितनी तकलीफ हो रही है। शायद दिल्ली का ये चुनाव कांग्रेस और बीजेपी के बीच सालों से पर्दे के पीछे चल रही जुगलबंदी पर से पर्दा हटा देगा। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक आचार संहिता उल्लंघन करने पर दिल्ली की सीएम आतिशी के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है। आतिशी पर सरकारी वाहन चुनाव में इस्तेमाल करने का आरोप है, इसी को लेकर गोविंद पुरी में उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है।

Aravalli Illegal Mining Action : अरावली क्षेत्र में अवैध खनन पर कार्रवाई, वन विभाग की टीम को देख जेसीबी चालक फरार

रिपोर्ट: गुलशन कुमार Aravalli Illegal Mining Action : महेंद्रगढ़। हरियाणा के महेंद्रगढ़

Migraine Causes: महिलाओं को पुरुषों से ज्यादा क्यों होता है माइग्रेन? जानिए हार्मोन के अलावा ये कारण भी

Migraine Causes: माइग्रेन को अक्सर सामान्य सिरदर्द समझकर नजरअंदाज कर दिया जाता

Job News: रेलवे में अप्रेंटिस के 3205 पदों पर भर्ती, 31 अगस्त तक करें आवेदन

Job News: रेलवे में अप्रेंटिसशिप करने का सपना देख रहे युवाओं के

Bhopal: महिला स्वास्थ्य के लिए प्रतिबद्ध सीएम डॉ. मोहन, जानें कैसे और मजबूत की टेक होम राशन व्यवस्था

Bhopal: मध्यप्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव महिलाओं के स्वास्थ्य की

Imran Khan एक बार फिर पहुंचे अदियाला जेल, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद हुआ था मेडिकल चेकअप

Imran Khan: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को मेडिकल जांच के

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. उत्तर-मध्य छत्तीसगढ़ में भारी बारिश

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. इंदौर हत्याकांड में मासूम की