अंतागढ़: दोस्त को बचाने पानी में कूदा युवक, तेज बहाव में बहकर लापता

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
अंतागढ़: दोस्त को बचाने पानी में कूदा युवक, तेज बहाव में बहकर लापता

Reporter: Javed Khan, edit by: Mohit Jain

अंतागढ़ ब्लॉक के मशहूर चर्रे–मर्रे जलप्रपात से रविवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। महाराष्ट्र के रतनपुर निवासी 32 वर्षीय श्याम सागर की डूबकर मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब वह अपने दोस्त को बचाने पानी में उतरा था। तेज बहाव में उसका दोस्त तो किसी तरह बाहर निकल आया, लेकिन श्याम खुद पानी की लहरों में बह गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जिसे बचाने की कोशिश की जा रही थी, उसे तैरना भी नहीं आता था। घायल युवक को स्थानीय लोगों ने बाहर निकालकर प्राथमिक उपचार दिया, जिससे उसकी जान बच गई। वहीं घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग, पुलिस और गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंची।

तेज पानी के बहाव और अंधेरा होने के कारण रविवार शाम तक रेस्क्यू टीम शव का पता नहीं लगा सकी। सोमवार सुबह से फिर खोज अभियान शुरू किया गया। गोताखोरों का मानना है कि तेज धारा युवक को दूर तक बहा ले गई होगी या वह जलप्रपात के नीचे गहरे पानी में फंस गया होगा।

समाचार लिखे जाने तक शाम 7 बजे तक युवक का शव बरामद नहीं हो सका था। रेस्क्यू टीम लगातार तलाशी अभियान में जुटी हुई है।

स्थानीय लोगों ने चर्रे–मर्रे जलप्रपात में सुरक्षा इंतज़ामों की कमी पर एक बार फिर सवाल उठाए हैं। प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि रेस्क्यू ऑपरेशन पूरी ताकत से जारी है।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Jamtara News : वर्दी का रौब दिखाकर टोटो चालक(ई-रिक्शा) से मारपीट, एसआई निलंबित

संवाददाता: रतन कुमार Jamtara News : वर्दी का रौब दिखाकर टोटो चालक(ई-रिक्शा)

Panchkula : 7 दिन की रिमांड पर भेजे गए गबन के आरोपी

By : कुलदीप सैनी Panchkula : 7 दिन की रिमांड पर भेजे

Beehar Riverfront project : बीहर रिवर फ्रंट के शेष कार्य को शीघ्र पूरा करें: डिप्टी सीएम

Beehar Riverfront project : उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने मंत्रालय में रीवा

ChattisgarhNews:एनएमडीसी खदान में हुआ हादसा

रिपोर्टर: आज़ाद सक्सेना दंतेवाड़ा जिले के बचेली स्थित नेशनल मिनरल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन

Khatushyam: चार दिन में 6 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा श्याम के दर्शन

Khatushyam : धार्मिक नगरी खाटू धाम में आयोजित बाबा श्याम का आठ

Ultrasound Facility at District Hospital: एमसीबी जिला चिकित्सालय में शुरू हुई सोनोग्राफी जांच सुविधा

Ultrasound Facility at District Hospital: सप्ताह में दो दिन मिलेगी सोनोग्राफी सेवा,

RaigarhNews : बंद कमरे से युवक की खून से लथपथ लाश मिली, हत्या या आत्महत्या?

संवाददाता– भूपेन्द्र गबेल RaigarhNews : रायगढ़ जिले के घरघोड़ा थाना क्षेत्र में