,

अमेरिका में फिर गोलीबारी: वेस्ट वर्जीनिया में दो की मौत, तीन लोग घायल; यूटा में दो पुलिसकर्मियों की हत्या

BY:Yoganand Shrivastva

वॉशिंगटन। अमेरिका में लगातार हो रही गोलीबारी की घटनाओं ने एक बार फिर दहशत फैला दी है। ताज़ा मामला वेस्ट वर्जीनिया से सामने आया है, जहाँ अचानक की गई फायरिंग में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने बताया कि मृतकों में संदिग्ध हमलावर भी शामिल है।

फेयेट काउंटी के शेरिफ जेस मैकमुलेन के अनुसार यह घटना माउंट कार्बन इलाके में हुई। गोली लगने से घायल तीनों लोगों का इलाज जारी है। शुरुआती एहतियात के तौर पर स्थानीय निवासियों को घरों में रहने की सलाह दी गई थी, हालांकि स्थिति नियंत्रण में आने के बाद यह चेतावनी हटा ली गई। मृतकों की पहचान अभी तक सार्वजनिक नहीं की गई है।


यूटा में दो पुलिसकर्मियों की हत्या

इसी बीच, यूटा प्रांत के उत्तरी शहर ट्रेमॉन्टन में भी बड़ा हादसा हुआ। यहां घरेलू विवाद की शिकायत मिलने पर पहुँचे दो पुलिसकर्मियों को एक व्यक्ति ने गोली मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि आसपास मौजूद लोगों ने आरोपी को पकड़कर सुरक्षा बलों के हवाले कर दिया। फिलहाल आरोपी का नाम उजागर नहीं किया गया है।


अमेरिका में बढ़ती गोलीबारी की चिंता

गन कल्चर को लेकर अमेरिका लंबे समय से आलोचना झेल रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पिछले 50 सालों में लगभग 15 लाख लोग गोलीबारी की घटनाओं में मारे जा चुके हैं। हैरानी की बात यह है कि देश की आबादी करीब 33 करोड़ है, लेकिन यहां हथियारों की संख्या 40 करोड़ से अधिक है।

अमेरिकी कानून के अनुसार, राइफल या छोटी बंदूक खरीदने की न्यूनतम उम्र 18 वर्ष है, जबकि अन्य हथियारों के लिए यह सीमा 21 वर्ष तय है। इसके बावजूद आए दिन गोलीबारी की घटनाएं सामने आ रही हैं, जिसने अमेरिका की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Michael Hussey ने ठुकराया इंग्लैंड का ऑफर, टेस्ट टीम के बैटिंग कोच बनने से किया इनकार

Michael Hussey : इंग्लैंड क्रिकेट टीम के कोचिंग सेटअप में बदलाव का

Dabra News: अवैध तमंचा और कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार, वारदात की आशंका

Report: Santosh Saravgee Dabra News डबरा अनुविभाग में पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई

सुशांत सिंह राजपूत की एक्स मैनेजर Disha Salian की मौत की होगी CBI जांच, बॉम्बे HC का बड़ा फैसला

Disha Salian: अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान की

PM Modi से मिले अजरबैजान के राष्ट्रपति इल्हाम अलीयेव, SCO बैठक के बीच हुई अहम बातचीत

PM Modi: किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की टॉप 10 खबरें 1. उत्तर-मध्य छत्तीसगढ़ में भारी बारिश

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की आज की 10 बड़ी खबरें 1. जबलपुर समेत MP