,

जासूसी के आरोप में फंसी ज्योति मल्होत्रा को लेकर एक और सनसनीखेज खुलासा, सरगोधा की तस्वीर आई सामने

- Advertisement -
Ad imageAd image

BY: Yoganand Shrivastva

नई दिल्ली : हरियाणा के हिसार से ताल्लुक रखने वाली यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा पर पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तारी के बाद लगातार नए-नए खुलासे हो रहे हैं। अब एक ऐसी तस्वीर सामने आई है जिसने मामले को और भी गंभीर बना दिया है। इस तस्वीर में ज्योति को पाकिस्तान एयर फोर्स के एक अधिकारी की पत्नी के साथ सरगोधा में देखा गया है।

सरगोधा में मौजूदगी की तस्वीर से मचा हड़कंप

ज्योति की एक नई तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसमें वह सरगोधा (पाकिस्तान) में एयर फोर्स अधिकारी की पत्नी के साथ नजर आ रही है। इस खुलासे ने सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है। बताया जा रहा है कि वह पाकिस्तानी सैन्य परिवारों के संपर्क में थी, जो जासूसी गतिविधियों का बड़ा संकेत माना जा रहा है।

यूट्यूबर ‘डॉक्टर यात्री’ से भी जुड़ा नाम

जांच के दौरान सामने आया कि ज्योति का संपर्क एक अन्य यूट्यूबर ‘डॉक्टर यात्री’ से भी रहा है। इन दोनों की एक साथ तस्वीर सामने आई है। डॉक्टर यात्री को लेकर यह जानकारी सामने आई है कि वह भी पिछले साल पाकिस्तान के दूतावास द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल हुए थे। उनके पाकिस्तान दौरे और इस पार्टी में मौजूदगी को लेकर भी जांच एजेंसियां सतर्क हो गई हैं।

मनु मेहता और प्रियंका सेनापति से संबंध

इसके अलावा, गुरुग्राम के यूट्यूबर मनु मेहता के साथ भी ज्योति की करीबी सामने आई है। दोनों की एक तस्वीर सामने आई है जो पाकिस्तानी दूतावास में हुई मुलाकात के दौरान की बताई जा रही है। रिपोर्ट्स के अनुसार, बातचीत के दौरान ज्योति ने बताया कि उनके दादा मुल्तान और दादी बहावलपुर से ताल्लुक रखती हैं।

वहीं, ओडिशा की प्रियंका सेनापति का नाम भी इस केस में सामने आया है। प्रियंका को कई बार ज्योति के साथ केरल, पहलगाम और पाकिस्तान की यात्राओं के दौरान देखा गया है। बताया जा रहा है कि वह ज्योति के साथ कई व्लॉग्स में भी नजर आई हैं।

जांच एजेंसियां सतर्क, जासूसी नेटवर्क के और भी तार जुड़ने की आशंका

इन सभी कड़ियों को जोड़ते हुए सुरक्षा एजेंसियों ने जांच को और तेज कर दिया है। आशंका है कि यह कोई अकेली घटना नहीं है, बल्कि एक सुनियोजित जासूसी नेटवर्क का हिस्सा हो सकता है जिसमें यूट्यूबर्स और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स को निशाना बनाकर इस्तेमाल किया जा रहा है।

Aravalli Illegal Mining Action : अरावली क्षेत्र में अवैध खनन पर कार्रवाई, वन विभाग की टीम को देख जेसीबी चालक फरार

रिपोर्ट: गुलशन कुमार Aravalli Illegal Mining Action : महेंद्रगढ़। हरियाणा के महेंद्रगढ़

Migraine Causes: महिलाओं को पुरुषों से ज्यादा क्यों होता है माइग्रेन? जानिए हार्मोन के अलावा ये कारण भी

Migraine Causes: माइग्रेन को अक्सर सामान्य सिरदर्द समझकर नजरअंदाज कर दिया जाता

Job News: रेलवे में अप्रेंटिस के 3205 पदों पर भर्ती, 31 अगस्त तक करें आवेदन

Job News: रेलवे में अप्रेंटिसशिप करने का सपना देख रहे युवाओं के

Bhopal: महिला स्वास्थ्य के लिए प्रतिबद्ध सीएम डॉ. मोहन, जानें कैसे और मजबूत की टेक होम राशन व्यवस्था

Bhopal: मध्यप्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव महिलाओं के स्वास्थ्य की

Imran Khan एक बार फिर पहुंचे अदियाला जेल, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद हुआ था मेडिकल चेकअप

Imran Khan: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को मेडिकल जांच के

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. उत्तर-मध्य छत्तीसगढ़ में भारी बारिश

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. इंदौर हत्याकांड में मासूम की