फिल्म ‘बाहुबली’ डायरेक्टर राजामौली के खिलाफ दिल्ली में FIR दर्ज, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
An FIR has been filed in Delhi against South Indian film director Rajamouli for hurting religious sentiments.

by: vijay nandan

दिल्ली: फिल्म निर्देशक एसएस राजामौली विवादों में घिर गए हैं। उन पर धार्मिक भावनाओं को अपमानित करने का आरोप लगाते हुए दिल्ली पुलिस में एक प्राथमिकी (FIR) दर्ज कराई गई है। यह FIR हिंदू सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष विष्णु गुप्ता ने दर्ज कराई है।

शिकायतकर्ता का आरोप है कि राजामौली ने फिल्म ‘वाराणसी’ के टीजर लॉन्च इवेंट के दौरान भगवान हनुमान पर अपमानजनक टिप्पणी की, जिससे हिंदू समुदाय की भावनाएं आहत हुई हैं।

टिप्पणी पर बढ़ा विवाद

यह विवाद 17 नवंबर को हैदराबाद में फिल्म ‘वाराणसी’ के टीजर लॉन्च इवेंट के दौरान शुरू हुआ। तकनीकी खराबी के चलते टीजर को चलाने में देरी हो रही थी, जिस पर प्रतिक्रिया देते हुए राजामौली ने ये टिप्पणियाँ कीं:

राजामौली की टिप्पणी: “मैं भगवान पर ज्यादा विश्वास नहीं रखता। पिताजी कहा करते थे कि जब भी मैं किसी परेशानी में रहूं, हनुमान मेरे पीछे खड़े होकर मुझे मार्ग दिखाएंगे। लेकिन जैसे ही यह गड़बड़ी हुई, मुझे बहुत गुस्सा आया। क्या ऐसे भगवान मदद करते हैं।”

स्टेज पर उन्होंने यह भी कहा कि उनकी पत्नी भगवान हनुमान को मानती हैं। जब टीजर दोबारा चलाने की कोशिश में फिर से तकनीकी दिक्कत आई, तो राजामौली ने कहा कि यदि उनके पिता के हनुमान ने एक बार उनकी मदद की, तो वह देखना चाहते हैं कि उनकी पत्नी के हनुमान दोबारा मदद करते हैं या नहीं।

पुलिस से कार्रवाई की मांग

विष्णु गुप्ता ने अपनी शिकायत में दिल्ली पुलिस से मामले की जाँच करने की मांग की है। उनका कहना है कि राजामौली की टिप्पणी न केवल धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुँचाती है, बल्कि इससे सामाजिक और सामुदायिक सद्भाव में भी खलल पड़ सकता है।

उन्होंने पुलिस से इस मामले में तुरंत कार्रवाई करने और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए कड़े नियम लागू करने की अपील की है। इवेंट का क्लिप वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर कई लोगों ने राजामौली से सार्वजनिक रूप से माफी की मांग की थी।

12-march-rashifal-2026 : 12 मार्च 2026 का राशिफल

12-march-rashifal-2026 : मेष (Aries)आज का दिन उत्साह से भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में

Gyanveer University : बुंदेलखंड में शिक्षा का लिखा जा रहा है नया अध्याय : सीएम डॉ. यादव

Gyanveer University : सागर के विकास में मुख्यमंत्री डॉ. यादव का योगदान

Madhya Pradesh एलपीजी उपभोक्ता परेशान नहीं हो, इस हेतु लगातार प्रयास जारी : खाद्य मंत्री श्री राजपूत

Madhya Pradesh मध्य प्रदेश के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री

Madhupur: अज्ञात वाहन ने 5 वर्षीय मासूम को रौंदा, मौके पर ही थमीं खुशियां; आरोपी चालक फरार

Madhupur मधुपुर-गिरिडीह मुख्य मार्ग पर गुरुवार को एक भीषण सड़क हादसे ने

Madhya Pradesh मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग ने किया रचना टॉवर का दौरा

Madhya Pradesh मध्यप्रदेश के सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री विश्वास

Lucknow जेवर एयरपोर्ट: 95% काम पूरा, एक रनवे के साथ जल्द शुरू होगा संचालन; सालाना 1.20 करोड़ यात्री भर सकेंगे उड़ान

Lucknow उत्तर प्रदेश की महत्वाकांक्षी परियोजना 'नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट' (जेवर) अब अपने

CgMaoistsSurrender : 108 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, 101 हथियार जमा; 3.61 करोड़ नकद और 1 किलो सोना बरामद

बस्तर, छत्तीसगढ़ में नक्सल विरोधी अभियान के तहत सुरक्षा बलों को एक

Haridwar में गैस सिलेंडर को लेकर अफवाह से मची हलचल, गोदामों पर लगी भीड़

Report by: Dharmraj Haridwar: ईरान-इजरायल युद्ध को लेकर गैस सिलेंडर सप्लाई में

Yamunotri में बारकोड सिस्टम की समीक्षा, प्लास्टिक बोतलों की समस्या बरकरार

Report by: Vinit Kanswal Yamunotri: चारधाम यात्रा के दौरान पर्यावरण संरक्षण और