अमेरिका में शटडाउन: ट्रंप कार्यकाल में तीसरी बार सरकार ठप, लाखों कर्मचारी प्रभावित

- Advertisement -
Ad imageAd image
अमेरिका में शटडाउन: ट्रंप कार्यकाल में तीसरी बार सरकार ठप, लाखों कर्मचारी प्रभावित

BY: MOHIT JAIN

अमेरिका में एक बार फिर सरकारी शटडाउन लागू हो गया है। सीनेट में रिपब्लिकन और डेमोक्रेट्स के बीच फंडिंग बिल को लेकर सहमति नहीं बन सकी, जिसके बाद आधी रात से सरकारी कामकाज आधिकारिक रूप से ठप हो गया। इस फैसले से हजारों फेडरल कर्मचारी बिना वेतन छुट्टी पर भेजे जाएंगे और कई जरूरी सेवाएं प्रभावित होंगी।

यह ट्रंप के राष्ट्रपति रहते तीसरी बार है जब अमेरिका शटडाउन की स्थिति में पहुंचा है। इससे पहले भी उनके कार्यकाल में दो बार ऐसा हो चुका है।

क्यों हुआ शटडाउन?

दरअसल, सरकारी खर्च के लिए कांग्रेस को बजट या फंडिंग बिल पास करना जरूरी होता है। इस बार सीनेट में न तो रिपब्लिकन और न ही डेमोक्रेट्स का बिल पास हो सका।

  • रिपब्लिकन बहुमत वाले सीनेट ने डेमोक्रेट्स का हेल्थकेयर और घरेलू योजनाओं वाला प्रस्ताव खारिज कर दिया।
  • वहीं डेमोक्रेट्स ने रिपब्लिकन का शॉर्ट-टर्म फंडिंग प्लान रोक दिया।

इस टकराव का नतीजा यह हुआ कि सरकार को मजबूरन शटडाउन का ऐलान करना पड़ा।

ट्रंप कार्यकाल में पहले हुए शटडाउन

ट्रंप के पहले कार्यकाल में अमेरिका अब तक के सबसे लंबे शटडाउन से भी गुजरा है।

  • दिसंबर 2018 – जनवरी 2019: 35 दिन तक शटडाउन चला। यह रिकॉर्ड समय था और इसकी वजह मैक्सिको बॉर्डर दीवार के लिए फंडिंग विवाद था।
  • फरवरी 2019: करीब 3 दिन का शटडाउन हुआ, जिसे आपातकालीन स्थिति घोषित करके टाला गया।

अब मौजूदा कार्यकाल में यह तीसरा शटडाउन अमेरिका की अर्थव्यवस्था और कर्मचारियों के लिए संकट बनकर सामने आया है।

दोनों पार्टियों में आरोप-प्रत्यारोप

शटडाउन के बाद अमेरिकी राजनीति गरमा गई है।

  • रिपब्लिकन लीडर जॉन थ्यून ने कहा कि “डेमोक्रेट्स ने अपनी राजनीतिक जिद के लिए अमेरिकी जनता की कुर्बानी दी है।”
  • डेमोक्रेटिक लीडर चक शूमर ने पलटवार करते हुए कहा कि “रिपब्लिकन बातचीत से इनकार कर देश को शटडाउन की ओर धकेल रहे हैं और हेल्थकेयर को खतरे में डाल रहे हैं।”

वहीं, व्हाइट हाउस ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि डेमोक्रेट्स की “पागल नीतियों” ने इस संकट को जन्म दिया है।

शटडाउन का असर किन पर पड़ेगा?

शटडाउन का सबसे बड़ा असर अमेरिकी जनता और सरकारी कर्मचारियों पर पड़ता है।

  • लाखों फेडरल कर्मचारी बिना वेतन छुट्टी पर जाएंगे।
  • सेना, सीमा सुरक्षा, एयर ट्रैफिक कंट्रोल और पेंशन पेमेंट जैसे अहम कामकाज चलते रहेंगे, लेकिन इनमें भी कई कर्मचारियों को बिना सैलरी काम करना होगा।
  • नेशनल पार्क, म्यूजियम, पासपोर्ट और वीजा सेवाएं ठप या धीमी हो जाएंगी।
  • अदालतों और हवाई सेवाओं पर भी असर पड़ सकता है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस बार के शटडाउन से लाखों लोगों की रोज़मर्रा की जिंदगी सीधे तौर पर प्रभावित होगी।

जनता किसे मान रही जिम्मेदार?

एक सर्वे के अनुसार:

  • 38% लोगों ने शटडाउन के लिए रिपब्लिकन को जिम्मेदार ठहराया।
  • 27% ने डेमोक्रेट्स को दोषी माना।
  • जबकि 31% अमेरिकियों ने दोनों पार्टियों को बराबर जिम्मेदार ठहराया।

संकट में अमेरिकी जनता

अमेरिका में शटडाउन सिर्फ राजनीति की लड़ाई नहीं बल्कि जनता के लिए एक बड़ा संकट है। जहां नेताओं की जिद टकराव में बदल गई है, वहीं लाखों कर्मचारियों और नागरिकों की रोजमर्रा की जिंदगी पर इसका असर पड़ रहा है। अब सवाल यह है कि क्या दोनों दल बातचीत से इस गतिरोध को तोड़ पाएंगे या अमेरिकी जनता को लंबे समय तक इस ठप सरकार का खामियाजा भुगतना पड़ेगा।

Leave a comment
- Advertisement -
Ad imageAd image

बीजापुर में विजयादशमी पर 103 नक्सलियों का बड़ा सरेंडर: छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद पर प्रहार

BY: Yoganand Shrivastava छत्तीसगढ़: बीजापुर जिले में विजयादशमी के दिन नक्सलवाद के

शताब्दी वर्ष पर बस्ती-बस्ती में स्वयंसेवकों ने निकाले पथ संचलन

संघ की कार्यप्रणाली और सेवा कार्यों ने पिछले सौ वर्षों में समाज

बीजापुर में विजयादशमी पर 103 नक्सलियों का बड़ा सरेंडर: छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद पर प्रहार

BY: Yoganand Shrivastava छत्तीसगढ़: बीजापुर जिले में विजयादशमी के दिन नक्सलवाद के

शताब्दी वर्ष पर बस्ती-बस्ती में स्वयंसेवकों ने निकाले पथ संचलन

संघ की कार्यप्रणाली और सेवा कार्यों ने पिछले सौ वर्षों में समाज

भिंड: घायल युवक तड़पता रहा, एसआई ने पहले कार धुलवाई – शिकायत पर बवाल

भिंड: जिले के दबोह थाना क्षेत्र से चौंकाने वाली घटना सामने आई

खंडवा में दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, 11 की मौत

Report:Devendra Jaiswal मध्यप्रदेश: खंडवा जिले में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान गुरुवार

रायपुर ब्रेकिंग: दशहरा पर दहकेगा प्रदेश का सबसे बड़ा रावण

रायपुर। बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व दशहरा आज धूमधाम से

बरेली: इंटरनेट और SMS सेवाएं 48 घंटे के लिए बंद, गृह विभाग ने जारी किया आदेश

रिपोर्ट: दुष्येंद्र कुमार, एडिटेड- विजय नंदन बरेली: सुरक्षा और शांति बनाए रखने

पीके जिले का अनोखा रावण मंदिर: केवल दशहरे पर खुलते हैं कपाट

BY: Yoganand Shrivastava भारत में विजयादशमी या दशहरा केवल बुराई पर अच्छाई

आगरा: दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान हादसा, 5 लड़के नदी में डूबे, एक को बचाया

रिपोर्ट- फरहान खान, एडिटेड- विजय नंदन आगरा: खेरागढ़ थाना क्षेत्र में माता

राजा भैया ने किया शस्त्र पूजन, 200 से ज्यादा हथियारों का जखीरा सामने आया

BY: Yoganand Shrivastva कुंडा। कुंडा सीट से विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ

कंगना रनौत का राहुल गांधी पर हमला, कहा देश के लिए..

BY: Yoganand Shrivastva नई दिल्ली। भाजपा सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत ने

रायगढ़: पुलिस ने विजयदशमी पर किया शस्त्र पूजन

बुराई पर अच्छाई की जीत का मनाया पर्व REPORT- BHUPENDRA GABEL BY-

राज्यपाल श्री पटेल ने राजभवन में किया शस्त्र पूजन

विजयादशमी पर्व की दीं शुभकामनाएं राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने विजयादशमी के अवसर

ओडिशा SI भर्ती घोटाले का बड़ा खुलासा: 25 लाख में तय था पेपर सौदा, जाने पूरा मामला..

BY: Yoganand Shrivastva भुवनेश्वर। ओडिशा पुलिस सब-इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा से पहले एक

दंतेवाड़ा: विजयदशमी पर घर-घर में हुआ शस्त्र पूजन

REPORT- AZAD SAXENA , BY- ISA AHMAD, दंतेवाड़ा: दंतेवाड़ा का दशहरा सबसे

दशहरे के दिन भी हुआ गरबा, 50 साल पुरानी है परंपरा

मंदसौर। जिले के सुवासरा में नवज्योति गरबा मंडल द्वारा दशहरे वाले दिन

बागेश्वर धाम पर VIP और VVIP से मुलाकात बंद

गुरु सन्यासी बाबा की आज्ञा का पालन करेंगे महाराज Report: Imran khan

सम्भल: अवैध निर्माण पर प्रशासन का एक्शन, मस्जिद-मैरेज हॉल-मदरसे पर चला बुलडोजर

रिपोर्टर : महेश राघव, एडिट- विजय नंदन संभल: उत्तर प्रदेश के सम्भल

इंदौर में विजय नगर में होगा भव्य रावण दहन, 61 फीट ऊंचे पुतले का दहन

रिपोर्ट: देवेंद्र जायसवाल इंदौर: विजय नगर रावण दहन समिति के द्वारा इस

जिला चिकित्सालय की बदहाल तस्वीर: मरीजों को नहीं मिल रही बुनियादी सुविधाएं

रिपोर्टर: गिर्राज बौहरे, BY: MOHIT JAIN भिंड। जिला चिकित्सालय की व्यवस्था लगातार

दशहरे पर कई आयोजन, शोभायात्रा के साथ एसपी ने किया शस्त्र पूजन

REPORT- CHANDRAKANT PARGIR BY- ISA AHMAD एंकर -कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर में