अंबिकापुर: युक्तियुक्तकरण पर गरमाई सियासत

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Ambikapur: Politics heats up over rationalization

रिपोर्टर: दिनेश गुप्ता

टी.एस. सिंहदेव ने सरकार पर साधा निशाना

छत्तीसगढ़ में युक्तियुक्तकरण नीति को लेकर सियासी पारा चढ़ता जा रहा है। एक ओर जहां शिक्षक वर्ग इस फैसले के खिलाफ एकजुट होकर विरोध प्रदर्शन कर रहा है, वहीं अब इस मुद्दे पर राजनीतिक बयानबाज़ी भी तेज हो गई है।

इसी कड़ी में प्रदेश के पूर्व डिप्टी सीएम और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता टी.एस. सिंहदेव ने एक प्रेस वार्ता में सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि युक्तियुक्तकरण से राज्य के लगभग 45,000 पदों को समाप्त किया जा रहा है, जो प्राथमिक और मिडिल स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता को सीधे तौर पर प्रभावित करेगा।

टी.एस. सिंहदेव ने कहा,

“इस निर्णय के कारण ग्रामीण और दूरस्थ इलाकों के गरीब बच्चों की पढ़ाई पर गहरा असर पड़ेगा। हमने इसे लेकर ‘शिक्षा न्याय पहल’ की शुरुआत की है, ताकि सरकार के इस कदम का पूरी ताकत से विरोध किया जा सके।”

सिंहदेव ने मुख्यमंत्री और प्रशासनिक अधिकारियों की मंशा पर तंज कसते हुए कहा,

“जब सीएम और अफसर कहते हैं कि इससे शिक्षा की गुणवत्ता सुधरेगी, तो मुझे लगता है कि अब मुझे खुद ही KG1 और KG2 से पढ़ाई शुरू करनी पड़ेगी, ताकि समझ सकूं कि सरकार वाकई में क्या करने जा रही है।”

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि कांग्रेस इस फैसले के खिलाफ जनता के बीच जाकर विरोध दर्ज कराएगी और शिक्षक संगठनों के साथ मिलकर इसे वापस करवाने की मांग करेगी।

इस पूरे घटनाक्रम से साफ है कि युक्तियुक्तकरण पर अब सिर्फ शिक्षक वर्ग ही नहीं, बल्कि राजनीतिक गलियारे में भी हलचल तेज हो गई है, और आने वाले दिनों में यह मुद्दा राज्य की राजनीति का एक अहम विषय बन सकता है।

Chhindwara में पिकअप वाहन से टक्कर के बाद बस पलटी, 10 की मौत की खबर, 30 से ज्यादा घायल

Chhindwara bus accident : सिमरिया मंदिर के पास बड़ा हादसा मध्यप्रदेश के

Petrol Diesel : अफवाहों पर रोक के लिए SOP जारी, फेक न्यूज फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई

Petrol Diesel : अफवाहों से बढ़ी चिंता, प्रशासन अलर्ट जिले में पेट्रोल

Dhanwal suspension : श्री धनवाल की याचिका पर जबलपुर उच्च न्यायालय ने नहीं दिया स्थगन

Dhanwal suspension : अपेक्स बैंक द्वारा दिनांक 22-3-26 को आदेश क्रमांक मप्रमु/13/केडर/प्रसं/2979

RAIPUR : आबकारी ठेकों और महादेव सट्टा मामले पर डिप्टी CM अरुण साव का कांग्रेस पर पलटवार

RAIPUR : आबकारी विभाग ठेका विवाद पर पलटवार रायपुर में आबकारी विभाग

Hazaribagh में रामनवमी से पहले पुलिस का ‘महाअभियान’: 54 ठिकानों पर रेड, शराब की भट्टियां की गईं ध्वस्त

रिपोर्टर: रूपेश कुमार दास Hazaribagh रामनवमी के महापर्व को नशामुक्त और शांतिपूर्ण

Cinema राजकुमार राव की फिल्म ‘टोस्टर’ का इंतज़ार खत्म: ओटीटी पर इस दिन होगी ब्लॉकबस्टर एंट्री

Cinema : बॉलीवुड के टैलेंटेड अभिनेता राजकुमार राव और सान्या मल्होत्रा के

Maheshwar में फूटा परिजनों का दर्द: “बेटी दबाव में है, साजिश के तहत बदनाम किया जा रहा है कुल का नाम”

Maheshwar फिल्म 'द डायरी ऑफ मणिपुर' की अभिनेत्री मोनालिसा भोंसले द्वारा कोच्चि

Mercosur ने UAE और भारत के साथ व्यापार वार्ता तेज की, वैश्विक ट्रेड में नए अवसर

Mercosur : दक्षिण अमेरिकी व्यापार समूह Mercosur ने भारत और UAE के

Madhupur: बूढ़ेई चौक पर भीषण आग का तांडव, देखते ही देखते खाक हुईं 6 दुकानें; लाखों का नुकसान

रिपोर्ट: इम्तियाज अंसारी Madhupur मधुपुर अनुमंडल क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बूढ़ेई