,

अंबिकापुर: स्वास्थ्य केंद्र में दवाइयों की खरीद में 30 लाख से अधिक की अनियमितता, जांच कराएगा विभाग

- Advertisement -
Ad imageAd image
Ambikapur: Irregularities worth more than Rs 30 lakh in the purchase of medicines at the health centre, department to conduct an investigation

रिपोर्ट- दिनेश गुप्ता, एडिट- विजय नंदन

अंबिकापुर: नवापारा शासकीय शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जीवन रक्षक दवाइयों की खरीद में भारी गड़बड़ी सामने आई है। स्वास्थ्य विभाग की जांच में पता चला है कि दवाइयों की खरीद-फरोख्त में 30 लाख रुपए से अधिक की राशि का सही तरीके से हिसाब नहीं रखा गया। बिना बिल और वाउचर के दवाइयां खरीदी गई हैं। सरगुजा संभागीय संयुक्त संचालक डॉ. अनिल कुमार शुक्ला ने बताया कि दवाइयों की खरीद केवल रजिस्टर में एंट्री दिखाकर की गई, जबकि बिल और वाउचर नहीं थे। कुल 69 मेडिकल स्टोर्स से करीब 30 लाख रुपए की दवाइयां खरीदी गई हैं, लेकिन प्रक्रिया में नियमों का पालन नहीं किया गया।

स्वास्थ्य विभाग ने जांच कराने की घोषणा की है, डॉ. शुक्ला ने कहा कि इस मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच टीम गठित कर दी गई है। यदि अनियमितता साबित होती है तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। अब यह देखना बाकी है कि स्वास्थ्य विभाग इस मामले में कितनी तेजी से कार्यवाही करता है।

डॉ. अनिल कुमार शुक्ला, संभागीय संयुक्त संचालक, स्वास्थ्य विभाग ने कहा बिना बिल और वाउचर के केवल रजिस्टर एंट्री दिखाकर दवाइयों की खरीद की गई है। पूरे मामले की जांच की जा रही है और नियमों के उल्लंघन पाए जाने पर कार्रवाई होगी।

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के हिसाब से कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 27 अगस्त 2026, गुरुवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से

ICC Test Rankings में ऋषभ पंत का जलवा, टॉप-10 में बनाई जगह, यशस्वी जायसवाल को बड़ा झटका

ICC Test Rankings : आईसीसी की ताजा टेस्ट रैंकिंग में भारतीय खिलाड़ियों

Pakhhanjur Ganja Seizure: 3.750 किलो गांजा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, 2.73 लाख रुपये की संपत्ति जब्त

संवाददाता: सुजीत मंडल Pakhhanjur Ganja Seizure: उजियारा अभियान के तहत पुलिस की

Islamabad के अस्पताल में भीषण आग, 15 नवजात बच्चों की मौत; पीएम शहबाज शरीफ ने जताया दुख

Islamabad: पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में बुधवार को एक सरकारी अस्पताल में

PM Modi ने ईद मिलाद-उन-नबी और ओणम की दी शुभकामनाएं, एकता-खुशहाली की कामना की

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को देशवासियों को दो प्रमुख