,

Ambikapur: निजी स्कूलों की मनमानी पर बड़ा खुलासा, पीएमओ के आदेश के बाद भी कार्रवाई ठप

- Advertisement -
Ad imageAd image
Ambikapur

Ambikapur:अंबिकापुर में निजी स्कूलों की मनमानी और शिक्षा के व्यवसायीकरण को लेकर की गई शिकायत प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) तक पहुंचने के बाद भी अब तक ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी है। मामला सामने आने के बाद पीएमओ ने इसे गंभीरता से लेते हुए जांच के निर्देश दिए थे, लेकिन जमीनी स्तर पर प्रक्रिया ठंडे बस्ते में जाती नजर आ रही है।

पीएमओ के निर्देश पर बनी जांच समिति

पीएमओ के निर्देश के बाद जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) ने पूरे मामले की जांच के लिए नौ सदस्यीय जांच समिति का गठन किया। इस समिति का अध्यक्ष एसडीएम फागेश सिन्हा को बनाया गया। जांच समिति को स्पष्ट निर्देश दिए गए थे कि 10 दिनों के भीतर जांच पूरी कर रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए।

एक माह बीतने के बाद भी रिपोर्ट नहीं

हैरानी की बात यह है कि जांच समिति के गठन को अब एक माह से अधिक समय बीत चुका है, लेकिन अब तक जांच रिपोर्ट सामने नहीं आई है। इससे जांच की निष्पक्षता और गंभीरता पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

क्या है पूरा मामला

निजी स्कूलों पर आरोप है कि वे शिक्षा का व्यवसायीकरण करते हुए अभिभावकों को मजबूर कर रहे हैं कि वे कॉपी-किताबें और अन्य शैक्षणिक सामग्री केवल तयशुदा निजी प्रकाशनों से ही खरीदें। इससे अभिभावकों पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है।
अधिकारियों की सेटिंग का आरोप

शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि प्रधानमंत्री कार्यालय तक मामला पहुंचने के बावजूद निजी स्कूलों और कुछ अधिकारियों की आपसी सेटिंग के चलते कार्रवाई नहीं हो रही है। इससे आमजन में नाराजगी बढ़ती जा रही है।

अभिभावकों में बढ़ रहा आक्रोश

निजी स्कूलों की मनमानी और जांच में हो रही देरी को लेकर अभिभावकों में गहरा आक्रोश है। लोगों का कहना है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे आंदोलन का रास्ता भी अपना सकते हैं।

अब देखना यह होगा कि जांच रिपोर्ट कब सामने आती है और प्रशासन निजी स्कूलों की मनमानी पर कब तक लगाम कसता है।

Aravalli Illegal Mining Action : अरावली क्षेत्र में अवैध खनन पर कार्रवाई, वन विभाग की टीम को देख जेसीबी चालक फरार

रिपोर्ट: गुलशन कुमार Aravalli Illegal Mining Action : महेंद्रगढ़। हरियाणा के महेंद्रगढ़

Migraine Causes: महिलाओं को पुरुषों से ज्यादा क्यों होता है माइग्रेन? जानिए हार्मोन के अलावा ये कारण भी

Migraine Causes: माइग्रेन को अक्सर सामान्य सिरदर्द समझकर नजरअंदाज कर दिया जाता

Job News: रेलवे में अप्रेंटिस के 3205 पदों पर भर्ती, 31 अगस्त तक करें आवेदन

Job News: रेलवे में अप्रेंटिसशिप करने का सपना देख रहे युवाओं के

Bhopal: महिला स्वास्थ्य के लिए प्रतिबद्ध सीएम डॉ. मोहन, जानें कैसे और मजबूत की टेक होम राशन व्यवस्था

Bhopal: मध्यप्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव महिलाओं के स्वास्थ्य की

Imran Khan एक बार फिर पहुंचे अदियाला जेल, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद हुआ था मेडिकल चेकअप

Imran Khan: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को मेडिकल जांच के

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. उत्तर-मध्य छत्तीसगढ़ में भारी बारिश

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. इंदौर हत्याकांड में मासूम की