Ambikapur: अम्बिकापुर में कड़ाके की ठंड, सुबह 9:30 बजे तक घना कोहरा

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

Report By: Dinesh Gupta

Ambikapur: अम्बिकापुर में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे ने जनजीवन पूरी तरह प्रभावित कर दिया है। शनिवार सुबह से ही शहर कोहरे की मोटी चादर में लिपटा रहा। हालात ऐसे रहे कि सुबह करीब 9:30 बजे तक दृश्यता बेहद कम बनी रही, जिससे सड़क और रेल यातायात पर भी असर पड़ा। कोहरे के कारण वाहनों की रफ्तार थमी रही और लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

पठारी इलाकों में तापमान 2 डिग्री

जिले के पठारी क्षेत्रों में तापमान गिरकर करीब 2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जबकि अंबिकापुर शहर का न्यूनतम तापमान 4 से 5 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। तेज ठंड और सर्द हवाओं ने लोगों को ठिठुरने पर मजबूर कर दिया है। सुबह-सुबह जरूरी काम से निकलने वाले लोग गर्म कपड़ों और अलाव का सहारा लेते नजर आए।

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में ठंड और कोहरे का असर बना रह सकता है।

Raipur Police: रायपुर में पुलिस का बड़ा चेकिंग अभियान, बीएसयूपी कॉलोनी के 300 से ज्यादा मकानों की हुई जांच

Raipur Police: 100 से अधिक पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों ने चलाया सघन सत्यापन अभियान

Madrasa Demolition: भिलाई में सरकारी जमीन पर बने कथित अवैध मदरसे पर चला बुलडोजर

Madrasa Demolition: अय्यप्पा नगर में निगम और राजस्व विभाग की संयुक्त कार्रवाई,

CG TOP 10: विकास परियोजनाओं से लेकर हाईकोर्ट के फैसले तक

1. CG TOP 10: जांजगीर-चांपा में 295 करोड़ के विकास कार्यों की