अंबिकापुर ब्रेकिंग: टी.एस. सिंहदेव का बड़ा बयान-“हर आदिवासी हिंदू नहीं”

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Ambikapur Breaking: T.S.Singhdev's big statement- "Every tribal is not a Hindu"

संवाददाता/अंबिकापुर

छत्तीसगढ़ के पूर्व उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव ने एक बड़ा और संवेदनशील बयान देते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के हालिया वक्तव्य पर प्रतिक्रिया दी है। मुख्यमंत्री ने हाल ही में आदिवासियों को “सबसे बड़ा हिंदू” बताया था, जिस पर सिंहदेव ने कहा कि यह पूरी तरह से सत्य नहीं है।

टी.एस. सिंहदेव ने कहा, “आदिवासी मूलतः हिंदू हो सकते हैं, लेकिन यह कहना कि हर ट्राइबल हिंदू है, यह सही नहीं है।” उन्होंने आगे कहा कि आदिवासी समाज की अपनी विशिष्ट परंपराएं और पूजा-पद्धतियाँ हैं, जो मुख्यधारा हिंदू धर्म से भिन्न हैं।

उन्होंने स्पष्ट किया कि “आदिवासी समाज बूढ़ा देव, सारना देवता और अन्य प्राकृतिक देवताओं की पूजा करता है। ये परंपराएं सदियों से चली आ रही हैं और इनमें प्रकृति को पूजनीय माना जाता है।” उन्होंने यह भी कहा कि कुछ ट्राइबल समुदायों ने ईसाई धर्म सहित अन्य धर्मों को भी अपनाया है, ऐसे में यह नहीं कहा जा सकता कि सभी आदिवासी हिंदू ही हैं।

पूर्व डिप्टी सीएम ने यह भी सवाल उठाया कि, “कोई हिंदू छोटा या बड़ा कैसे हो सकता है? हिंदू तो हिंदू है।” यह टिप्पणी मुख्यमंत्री के “सबसे बड़ा हिंदू” वाले बयान पर सीधा सवाल उठाने के रूप में देखी जा रही है।

सिंहदेव का यह बयान राज्य की राजनीति में नई बहस को जन्म दे सकता है, खासकर जब राज्य में आदिवासी समाज की भूमिका और पहचान को लेकर चर्चाएं तेज हैं। आने वाले समय में इस बयान के सियासी और सामाजिक असर पर नजर बनी रहेगी।

23 अप्रैल 2025 राशिफल

- Advertisement -
Ad imageAd image

mp news : पेट्रोल पंपों में स्टॉक की कमी नहीं, आपूर्ति निर्बाध जारी : खाद्य मंत्री राजपूत

mp news : खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह

mp news : पेट्रोल पंपों में स्टॉक की कमी नहीं, आपूर्ति निर्बाध जारी : खाद्य मंत्री राजपूत

mp news : खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह

hpv-vaccination की उपलब्धि बेटियों के सुरक्षित और स्वस्थ भविष्य की दिशा में एक बड़ा कदम: मुख्यमंत्री

hpv-vaccination शत-प्रतिशत लक्ष्य की प्राप्ति का किया आह्वान: उप मुख्यमंत्री शुक्ल hpv-vaccination

mp tourism : नौरादेही टाइगर रिजर्व की और बढ़ी रौनक, अब पर्यटकों को दिखेंगे ये नए वन्य जीव

mp tourism : मुख्यमंत्री द्वारा चीता पुनर्वास के लिए बाड़े का भूमि-पूजन,

Jan Man Sabhagar Bhopal : मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया जन-मन सभागार का भूमि पूजन

Jan Man Sabhagar Bhopal : मुख्यमंत्री निवास परिसर में बनेगा विशाल ऑडिटोरियम

Chhattisgarh : सूरजपुर में मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने छात्राओं संग देखी “द केरला स्टोरी”

Chhattisgarh : छात्राओं के साथ मुवी देखने पहुंची मंत्री रिपोर्टर: आकाश कसेरा

Mahasamund Ropeway Accident : महासमुंद में रोपवे हादसा, कांग्रेस जांच टीम पहुंची घटना स्थल

Mahasamund Ropeway Accident : मां खल्लारी मंदिर रोपवे हादसा महासमुंद जिले के

Landless Labour Scheme : छत्तीसगढ़ में भूमिहीन मजदूरों के लिए आर्थिक मदद: संबल या सियासी दांव?

Landless Labour Scheme : छत्तीसगढ़ सरकार ने शुरू की मजदूर योजना छत्तीसगढ़

Jamshedpur: स्वर्णरेखा तट पर मिला द्वितीय विश्व युद्ध का 227 किलो का शक्तिशाली बम, सेना ने संभाला मोर्चा

रिपोर्ट - प्रेम श्रीवास्तव Jamshedpur बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के पानीपाड़ा स्थित स्वर्णरेखा