अंबिकापुर: शराब घोटाले में ACB की बड़ी कार्रवाई

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Ambikapur: ACB takes major action in liquor scam

शराब सप्लायर अशोक अग्रवाल के घर से बरामद हुए 14 करोड़ की जमीन के दस्तावेज
शराब घोटाले से जुड़े एक बड़े मामले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने रविवार को शराब सप्लायर अशोक अग्रवाल के अंबिकापुर स्थित रामनिवास कॉलोनी में निवास पर छापेमारी की। यह कार्रवाई करीब 8 घंटे तक चली, जिसमें कई अहम दस्तावेजों की बरामदगी हुई है।

ACB की टीम ने छापे के दौरान अशोक अग्रवाल के घर से करीब 14 करोड़ रुपये मूल्य की बेशकीमती जमीन के कागजात जब्त किए। सूत्रों के अनुसार, यह जमीन अशोक अग्रवाल द्वारा कांग्रेस सरकार के पूर्ववर्ती कार्यकाल के दौरान अंबिकापुर, बलरामपुर और सूरजपुर जिलों में खरीदी गई थी।

अशोक अग्रवाल पर आरोप है कि उसने शराब घोटाले के पैसों से इन जमीनों की खरीददारी की थी। ACB की टीम ने इन जमीनों के दस्तावेजों को कब्जे में लेते हुए पूरे मामले की गंभीरता से जांच शुरू कर दी है।

गौरतलब है कि अशोक अग्रवाल को पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा का करीबी बताया जा रहा है, जिससे यह मामला राजनीतिक रूप से भी संवेदनशील बनता जा रहा है।

ACB की टीम दस्तावेजों के साथ अशोक अग्रवाल के निवास से रवाना हो गई है। इस कार्रवाई के बाद शराब घोटाले में नए खुलासों की उम्मीद जताई जा रही है और आने वाले दिनों में और भी बड़ी कार्रवाई हो सकती है।

शहर में इस छापेमारी की खबर के बाद चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है और सभी की निगाहें अब ACB की अगली कार्रवाई पर टिकी हुई हैं।

Chhindwara में पिकअप वाहन से टक्कर के बाद बस पलटी, 10 की मौत की खबर, 30 से ज्यादा घायल

Chhindwara bus accident : सिमरिया मंदिर के पास बड़ा हादसा मध्यप्रदेश के

Petrol Diesel : अफवाहों पर रोक के लिए SOP जारी, फेक न्यूज फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई

Petrol Diesel : अफवाहों से बढ़ी चिंता, प्रशासन अलर्ट जिले में पेट्रोल

Dhanwal suspension : श्री धनवाल की याचिका पर जबलपुर उच्च न्यायालय ने नहीं दिया स्थगन

Dhanwal suspension : अपेक्स बैंक द्वारा दिनांक 22-3-26 को आदेश क्रमांक मप्रमु/13/केडर/प्रसं/2979

RAIPUR : आबकारी ठेकों और महादेव सट्टा मामले पर डिप्टी CM अरुण साव का कांग्रेस पर पलटवार

RAIPUR : आबकारी विभाग ठेका विवाद पर पलटवार रायपुर में आबकारी विभाग

Hazaribagh में रामनवमी से पहले पुलिस का ‘महाअभियान’: 54 ठिकानों पर रेड, शराब की भट्टियां की गईं ध्वस्त

रिपोर्टर: रूपेश कुमार दास Hazaribagh रामनवमी के महापर्व को नशामुक्त और शांतिपूर्ण

Cinema राजकुमार राव की फिल्म ‘टोस्टर’ का इंतज़ार खत्म: ओटीटी पर इस दिन होगी ब्लॉकबस्टर एंट्री

Cinema : बॉलीवुड के टैलेंटेड अभिनेता राजकुमार राव और सान्या मल्होत्रा के

Maheshwar में फूटा परिजनों का दर्द: “बेटी दबाव में है, साजिश के तहत बदनाम किया जा रहा है कुल का नाम”

Maheshwar फिल्म 'द डायरी ऑफ मणिपुर' की अभिनेत्री मोनालिसा भोंसले द्वारा कोच्चि

Mercosur ने UAE और भारत के साथ व्यापार वार्ता तेज की, वैश्विक ट्रेड में नए अवसर

Mercosur : दक्षिण अमेरिकी व्यापार समूह Mercosur ने भारत और UAE के

Madhupur: बूढ़ेई चौक पर भीषण आग का तांडव, देखते ही देखते खाक हुईं 6 दुकानें; लाखों का नुकसान

रिपोर्ट: इम्तियाज अंसारी Madhupur मधुपुर अनुमंडल क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बूढ़ेई