सोनभद्र में समाज कल्याण मंत्री संजीव सिंह गोंड के वाहन पर कथित हमला

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Alleged attack on Social Welfare Minister Sanjeev Singh Gond's vehicle in Sonbhadra

सोनभद्र।
प्रदेश सरकार के समाज कल्याण राज्य मंत्री संजीव सिंह गोंड के वाहन पर कथित तौर पर हमला किए जाने की घटना ने जिले की राजनीति को गरमा दिया है। यह मामला उस समय सामने आया है जब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का 15 दिसंबर को सोनभद्र दौरा संभावित बताया जा रहा है। ऐसे में चोपन नगर क्षेत्र में हुई इस घटना से प्रशासन से लेकर सियासी गलियारों तक हलचल मच गई है।

जानकारी के अनुसार, मंत्री संजीव सिंह गोंड जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि संजीव तिवारी के साथ रॉबर्ट्सगंज से डाला लौट रहे थे। इसी दौरान चोपन पुल के पास कुछ युवकों ने मंत्री की गाड़ी को ओवरटेक करने की कोशिश की और कथित रूप से बोनट व शीशे पर प्रहार किया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

पुलिस ने एक नामजद और दो अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। वहीं, लखनऊ नंबर की कार (UP 32 KP 1042) को कब्जे में लेकर एक युवक को गिरफ्तार किया गया है।

मामले में जानकारी देते हुए एसपी अभिषेक वर्मा ने बताया कि घटना 30 अक्टूबर की रात की है। मंत्री और उनके सहयोगी रॉबर्ट्सगंज से डाला की ओर जा रहे थे, तभी मंत्री की स्कॉट गाड़ी और एक अन्य कार के बीच ओवरटेक को लेकर कहासुनी हुई।

थाना चोपन पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए संबंधित कार को पकड़ लिया। वाहन स्वामी और चालक अंकित मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि कार में सवार दो अन्य युवक, शुभम सोनी और पंकज अग्रहरि, दोनों दुद्धी निवासी, फिलहाल फरार हैं।

एसपी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला ओवरटेक को लेकर विवाद का प्रतीत हो रहा है। फिर भी, मंत्री की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है।

इस घटना के बाद जिले में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्कता बढ़ा दी गई है, खासकर मुख्यमंत्री के संभावित दौरे को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह चौकन्ना है।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Harda टिमरनी में दरिंदगी: रेलवे ट्रैक पर बांधे गए मवेशी, ट्रेन की चपेट में आने से 7 गौवंश की दर्दनाक मौत

संवाददाता-राजेंद्र बिल्लौरे Harda मध्य प्रदेश के हरदा जिले के छिदगांवमेल क्षेत्र में

Madhya Pradesh में ‘जंगली भैंसों का पुनर्स्थापन’ अभियान, 4 जंगली भैंसे छोड़े, 50 और लाने की तैयारी

Madhya Pradesh: मध्यप्रदेश में वन्यजीव संरक्षण और जैव-विविधता संवर्धन को नई गति

Bhiwani: कुत्ता आने से पेड़ से टकराई मोटरसाइकिल, एक युवक की मौत, दूसरा घायल

Report by: JD Duggal Bhiwani: हरियाणा के भिवानी जिले में दर्दनाक सड़क

Harda टिमरनी में दरिंदगी: रेलवे ट्रैक पर बांधे गए मवेशी, ट्रेन की चपेट में आने से 7 गौवंश की दर्दनाक मौत

संवाददाता-राजेंद्र बिल्लौरे Harda मध्य प्रदेश के हरदा जिले के छिदगांवमेल क्षेत्र में

Bhimtal: मोरा गांव में पिंजरे में कैद हुआ गुलदार, वन विभाग को बड़ी सफलता

Report by: Bhuwan Singh Bhimtal: नैनीताल जिले के भीमताल क्षेत्र के मोरा

Varanasi वाराणसी दौरा: पीएम मोदी काशी को देंगे 6300 करोड़ की सौगात, ‘अमृत भारत’ ट्रेन को दिखाएंगे हरी झंडी

Varanasi प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के दो दिवसीय दौरे

Guna: गैंगरेप पीड़िता ने खाया जहर; पुलिस पर सुनवाई न करने का आरोप, गंभीर हालत में अस्पताल भर्ती

रिपोर्ट: विजय अहिरवार Guna मध्यप्रदेश के गुना जिले के बमोरी थाना क्षेत्र

Village Violence Incident: मिर्गी ग्राम में उपद्रवियों का आतंक, ग्रामीणों में दहशत का माहौल

Village Violence Incident: भाटापारा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले मिर्गी ग्राम में

IPL 2026: 75 रन पर ढही दिल्ली कैपिटल्स, RCB ने 6.3 ओवर में दर्ज की एकतरफा जीत

IPL 2026 में दिल्ली कैपिटल्स के लिए पिछले 48 घंटे किसी बुरे

Strait of Hormuz से गुजरी LNG की पहली खेप, भारत के लिए राहत भरी खबर

Strait of Hormuz: अमेरिका और ईरान के बीच फिलहाल युद्धविराम कायम है,

Box Office पर गिरी ‘धुरंधर 2’ और ‘भूत बंगला’ की कमाई, ‘माइकल’ ने संभाला मोर्चा

Box Office: देशभर में पड़ रही भीषण गर्मी का असर अब सिनेमाघरों

MP पेंशनर्स ने उठाई आवाज, जनवरी 2026 से 2% डीआर बढ़ाने की मांग

MP: मध्यप्रदेश में पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन ने सरकार के सामने एक महत्वपूर्ण

Canada में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट में हंगामा, खालिस्तान समर्थकों ने की नारेबाजी

Canada: पॉपुलर सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ के कनाडा कॉन्सर्ट में विवाद

Washington DC मेयर चुनाव में भारतीय मूल की रिनी संपत मजबूत, AHC का मिला समर्थन

Washington DC: अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन डीसी में मेयर चुनाव को लेकर