,

रीवा में युवक का आरोप: प्रेमिका ने शादी का वादा कर 80 लाख हड़पे, मामला पहुंचा उपराष्ट्रपति तक

- Advertisement -
Ad imageAd image

BY: Yoganand Shrivastva

रीवा (मध्य प्रदेश): जिले के एक युवक ने अपनी प्रेमिका पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उसने शादी का झांसा देकर उससे 80 लाख रुपये ऐंठ लिए और अब किसी अन्य युवक से सगाई कर ली है। मामला सिर्फ पुलिस या कोर्ट तक ही सीमित नहीं रहा, बल्कि अब यह देश के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ तक पहुंच गया है।

क्या है पूरा मामला?

रीवा निवासी विवेक शुक्ला नामक युवक ने अपनी शिकायत में कहा है कि युवती ने पिछले कुछ वर्षों में उस पर भरोसा जमाकर शादी का वादा किया और धीरे-धीरे उससे लाखों रुपये और महंगे गिफ्ट्स ले लिए। विवेक का दावा है कि उसने 80 लाख से अधिक की रकम युवती पर खर्च की, जिसकी रसीदें और डिजिटल ट्रांजेक्शन की डिटेल्स उसने पुलिस को भी सौंपी हैं।

फरवरी 2025 में विवेक ने अमहिया थाने में इस मामले की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। पुलिस जांच के बाद मामला सही पाया गया और युवती के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई।

प्रेमिका की याचिका हाई कोर्ट से हुई खारिज

एफआईआर के बाद युवती ने इसे रद्द करवाने के लिए हाई कोर्ट का रुख किया, लेकिन कोर्ट ने उसकी याचिका खारिज कर दी। फिलहाल मामला रीवा की अदालत में चल रहा है, जहाँ विवेक ने मानहानि और हर्जाने की मांग भी की है।

मामला अब उपराष्ट्रपति तक पहुंचा

युवक ने इस मामले को और गंभीरता से लेते हुए 18 अप्रैल 2025 को उपराष्ट्रपति कार्यालय में शिकायत भेजी है। उसका कहना है कि उसने पूरी निष्ठा और भरोसे के साथ रिश्ता निभाया, लेकिन बदले में धोखा मिला।

“मैं समझौता नहीं करूंगा” — युवक की भावनात्मक प्रतिक्रिया

मीडिया से बात करते हुए विवेक ने बताया कि यह सिर्फ पैसों का मामला नहीं है, बल्कि उसके साथ विश्वासघात हुआ है। उसने कहा,

“लड़की ने झूठे आरोपों से मुझे फँसाने की कोशिश की, लेकिन जांच में सच सामने आ गया। अब मैं मानहानि का केस लड़ रहा हूं और किसी तरह का समझौता करने का सवाल ही नहीं उठता।”

Aravalli Illegal Mining Action : अरावली क्षेत्र में अवैध खनन पर कार्रवाई, वन विभाग की टीम को देख जेसीबी चालक फरार

रिपोर्ट: गुलशन कुमार Aravalli Illegal Mining Action : महेंद्रगढ़। हरियाणा के महेंद्रगढ़

Migraine Causes: महिलाओं को पुरुषों से ज्यादा क्यों होता है माइग्रेन? जानिए हार्मोन के अलावा ये कारण भी

Migraine Causes: माइग्रेन को अक्सर सामान्य सिरदर्द समझकर नजरअंदाज कर दिया जाता

Job News: रेलवे में अप्रेंटिस के 3205 पदों पर भर्ती, 31 अगस्त तक करें आवेदन

Job News: रेलवे में अप्रेंटिसशिप करने का सपना देख रहे युवाओं के

Bhopal: महिला स्वास्थ्य के लिए प्रतिबद्ध सीएम डॉ. मोहन, जानें कैसे और मजबूत की टेक होम राशन व्यवस्था

Bhopal: मध्यप्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव महिलाओं के स्वास्थ्य की

Imran Khan एक बार फिर पहुंचे अदियाला जेल, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद हुआ था मेडिकल चेकअप

Imran Khan: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को मेडिकल जांच के

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. उत्तर-मध्य छत्तीसगढ़ में भारी बारिश

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. इंदौर हत्याकांड में मासूम की