,

आलिया भट्ट की मोस्ट अवेटेड फिल्म जिगरा का ट्रेलर जारी, जानिए कब आएगी ये मूवी

Jigra Trailer OUT

आलिया भट्ट की मोस्ट अवेटेड मूवी जिगरा का ट्रेलर रिलीज हो गया है। आते ही इस फिल्म के ट्रेलर ने धमाल मचा दिया। इसका ट्रेलर बेहद इमोशनल है। इसमें दिल को छू लेने वाले कई सीन हैं। इस फिल्म में आलिया भट्ट ने वेदांग रैना की बहन का किरदार निभाया है, जो उसे न्याय दिलाने के लिए जी-जान से लड़ रही है। इसकी कहानी रोंगटे खड़े कर देने वाली है।

इमोशनल कर देने वाला ट्रेलर जारी
जिगरा (Jigra) के 2 मिनट 50 सेकेंड के टीजर-ट्रेलर में दिखाया गया है कि आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की आंखों में आंसू है। वो किसी को अपनी दर्दभरी दास्ता सुना रही होती हैं। वो किसी को बताते हैं कि मां को भगवान ले गए और पापा ने खुद की जान ले ली। दूर के रिश्तेदार ने पनाह दी और भारी किराया वसूला। कहानी बहुत लंबी है और भाई के पास बहुत बहुत कम वक्त बचा है।’ बैकग्राउंड में गाना बजता है- ‘फूलों का तारों का सबका कहना है।’
ट्रेलर में कई ऐसे सीन्स, जैसे वो अपने हाथ की कलाई काटने जा रही हैं। कभी भाई को लगातार थप्पड़ मार रही हैं तो कभी किसी से लड़ रही हैं। ट्रेलर के डायलॉग भी तगड़े हैं एक डायलॉग आया जिसमें सुनाई देता है- ‘बच्चन नहीं बनना है, बचकर निकलना है।’ इस पर आलिया बोलती हैं, ‘मुझे बच्चन ही बनना है।’

इन फिल्मों में नजर आएंगी आलिया
‘जिगरा’ के अलावा आलिया भट्ट के पास एक्शन-पैक्ड स्पाई थ्रिलर मूवी है, जो यशराज फिल्म्स की फेमस ‘स्पाई-वर्स’ है। इसके अलावा वो संजय लीला भंसाली की ‘लव एंड वॉर’ की भी शूटिंग शुरू करने वाली हैं। इसमें वो पति रणबीर कपूर और ‘राजी’ को-एक्टर विक्की कौशल संग नजर आएंगी।

अक्टूबर महीने में आएगी फिल्म
इस फिल्म को वायकॉम 18 स्टूडियोज, धर्मा प्रोडर्शन और एटरनल सनशाइन प्रोडक्शंस ने मिलकर पेश किया है। प्रोड्यूसर्स करण जौहर, अपूर्व मेहता, आलिया भट्ट, शाहीन भट्ट और सोमेन मिश्रा हैं। डायरेक्टर वसन बाला हैं और फिल्म 11 अक्टबूर को थिएटर्स में रिलीज हो रही है।

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: बुधवार, 7 अक्टूबर 2026 का दिन सभी 12 राशियों…

Ganja Smuggling : स्लीपर बस में छिपाकर ले जा रहे थे ₹1.75 करोड़ का गांजा, पेंड्रा पुलिस ने दो तस्करों को दबोचा

रिपोर्ट-प्रयास कैवर्त  Ganja Smuggling : गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, जिले में मादक पदार्थों की तस्करी…