AI Expo 2026: ‘इंडिया एआई इम्पैक्ट एक्सपो 2026’ का आगाज आज, PM मोदी करेंगे उद्घाटन, 7 देशों के राष्ट्रपति समेत कई वैश्विक नेता होंगे शामिल

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
AI Expo 2026

AI Expo 2026: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के सबसे बड़े आयोजनों में से एक ‘इंडिया एआई इम्पैक्ट एक्सपो 2026’ की शुरुआत आज शाम 5 बजे होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में इसका औपचारिक उद्घाटन करेंगे। यह आयोजन 16 से 20 फरवरी तक चलेगा और ‘इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट’ के साथ आयोजित किया जा रहा है। इसका उद्देश्य एआई के क्षेत्र में वैश्विक सहयोग, नवाचार और व्यावहारिक उपयोग को बढ़ावा देना है।

AI Expo 2026: नीति और नवाचार को जोड़ेगा राष्ट्रीय मंच

पीएमओ के अनुसार, यह एक्सपो ऐसा मंच होगा जहां नीतियां और व्यवहारिक तकनीक एक-दूसरे से जुड़ेंगी। यहां एआई आधारित समाधानों के लाइव प्रदर्शन होंगे और तकनीक को आम नागरिक तक पहुंचाने की दिशा में ठोस पहल की जाएगी।

AI Expo 2026: वैश्विक नेताओं और टेक दिग्गजों की मौजूदगी

AI Expo 2026

कार्यक्रम में 7 देशों के राष्ट्रपति, 2 उपराष्ट्रपति और 9 प्रधानमंत्रियों के शामिल होने की जानकारी है। साथ ही, दुनिया की प्रमुख टेक कंपनियों के सीईओ और करीब दो लाख अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधि इसमें भाग लेंगे। पांच दिवसीय आयोजन में 25 लाख से अधिक आगंतुकों के आने की संभावना जताई गई है।

AI Expo 2026: 70,000 वर्गमीटर में 10 एरेना, 13 देशों के पवेलियन

यह एक्सपो 70,000 वर्गमीटर से अधिक क्षेत्र में फैले 10 एरेना में आयोजित होगा। इसमें टेक कंपनियां, स्टार्टअप, शोध संस्थान, केंद्रीय मंत्रालय, राज्य सरकारें और अंतरराष्ट्रीय साझेदार भाग लेंगे। 13 देशों- ऑस्ट्रेलिया, जापान, रूस, ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी, इटली, नीदरलैंड, स्विट्जरलैंड, सर्बिया, एस्टोनिया, ताजिकिस्तान और अफ्रीकी देशों- के पवेलियन अंतरराष्ट्रीय सहयोग को प्रदर्शित करेंगे।

AI Expo 2026: 600 से अधिक स्टार्टअप और 300 प्रदर्शनी मंडप

एक्सपो में 600 से ज्यादा उभरते और उच्च क्षमता वाले स्टार्टअप अपने समाधान पेश करेंगे। इनमें कई ऐसे हैं जो वैश्विक स्तर पर लागू किए जा सकने वाले मॉडल पर काम कर रहे हैं। 300 से अधिक प्रदर्शनी मंडप और लाइव डेमो ‘लोग, ग्रह और प्रगति’ जैसे तीन प्रमुख विषयों पर केंद्रित होंगे।

AI Expo 2026: 500 से ज्यादा सत्र, 3,250 विशेषज्ञ वक्ता

आयोजन के दौरान 500 से अधिक सत्र आयोजित होंगे, जिनमें 3,250 से ज्यादा विशेषज्ञ, उद्योग जगत के नेता और नीति निर्माता शामिल होंगे। इन चर्चाओं का मकसद विभिन्न क्षेत्रों में एआई के प्रभाव और भविष्य की रणनीतियों पर विचार करना है, ताकि इसका लाभ वैश्विक स्तर पर सभी तक पहुंच सके।

AI Expo 2026: कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और हाईटेक निगरानी

कार्यक्रम को लेकर दिल्ली में व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। 10,000 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात हैं। आयोजन स्थल के आसपास एंटी-ड्रोन और उन्नत एयर डिफेंस सिस्टम लगाए गए हैं, जो संदिग्ध ड्रोन गतिविधियों को निष्क्रिय करने में सक्षम हैं। इसके अलावा 500 से अधिक सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जा रही है।

AI Expo 2026: 17 फरवरी से आम जनता के लिए खुला रहेगा एक्सपो

16 फरवरी को उद्घाटन समारोह के चलते प्रदर्शनी क्षेत्र आम जनता के लिए बंद रहेगा। 17 फरवरी से यह सभी आगंतुकों के लिए खोल दिया जाएगा। आयोजकों के मुताबिक, यह आयोजन वैश्विक एआई पारिस्थितिकी तंत्र में नई साझेदारियों और व्यावसायिक अवसरों को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

Read also: Vikramaditya International Award: एक करोड़ एक लाख का ‘विक्रमादित्य इंटरनेशनल अवॉर्ड’ घोषित, विक्रमोत्सव का भव्य शुभारंभ

- Advertisement -
Ad imageAd image

Police Inspection : आईजी रामगोपाल गर्ग का कोरबा दौरा, वार्षिक निरीक्षण में परखी पुलिस व्यवस्था

Police Inspection : जन दरबार में सुनी पुलिसकर्मियों की समस्याएं, कानून व्यवस्था

Night Club Controversy : रायपुर के नाइट क्लब में नियमों की धज्जियां, वायरल वीडियो से मचा बवाल

Night Club Controversy : सेरीखेड़ी स्थित क्लब में टीवी एक्टर्स और इंफ्लुएंसर्स

Tikamgarh News : उमा भारती का अनोखा अंदाज़, ठेले पर खड़े होकर बेचा पोहा

Tikamgarh News : पूर्व CM उमा भारती गरीबों के समर्थन में उतरीं

Pakistan Lockdown: मिडिल ईस्ट संकट का असर, पाकिस्तान में लगा लॉकडाउन, रात 8 बजे बाजार होगा बंद

Pakistan Lockdown: मध्य-पूर्व में अमेरिका, इज़राइल और ईरान के बीच तनाव बेहद

International Development Cooperation: मुख्यमंत्री साय की ऑस्ट्रेलियाई दूत से मुलाकात

International Development Cooperation: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ऑस्ट्रेलिया के महावाणिज्य

LPG Gas Shortage: दुर्ग में गैस संकट पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, सड़क पर चक्काजाम

LPG Gas Shortage: दुर्ग जिले के भिलाई-3 क्षेत्र अंतर्गत ग्राम करसा में

Bastar Development Plan: बस्तर 2.0 की शुरुआत, विकास की नई राह पर छत्तीसगढ़

Bastar Development Plan: छत्तीसगढ़ में "बस्तर 2.0" की शुरुआत के साथ अब

Bhilai Steel Plant Fire: भिलाई स्टील प्लांट में भीषण आग, टर्बाइन ब्लास्ट से मचा हड़कंप

Bhilai Steel Plant Fire: छत्तीसगढ़ के भिलाई स्थित स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया

IPL 2026 Point table: अंक तालिका में पंजाब किंग्स टॉप पर, जानें अन्य टीमों की स्थिति

IPL 2026 Point table: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 में रोमांच लगातार

Song Controversy: नोरा फतेही को NCW में पेश होने का आखिरी मौका, ‘सरके चुनर तेरी’ गाने पर बढ़ा था विवाद

Song Controversy: कनाडा मूल की बॉलीवुड डांसर, अभिनेत्री और सिंगर नोरा फतेही

Bhopal में बनने जा रहा फाइनेंस मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट, कैबिनेट बैठक में मिलेगी मंजूरी

Bhopal: भोपाल प्रदेश में वित्तीय प्रबंधन को मजबूत करने और आर्थिक रिसर्च