Ahmedabad Plane Crash: “ब्लैक बॉक्स मिल चुका है, जल्द सामने आएगी असली वजह” – केंद्रीय मंत्री राम मोहन नायडू

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

अहमदाबाद। एयर इंडिया की फ्लाइट AI-171 की दुर्घटना को लेकर देशभर में शोक की लहर है। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू किंजरापु ने शनिवार को इस दुखद घटना को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस की और जांच में सामने आए नए तथ्यों की जानकारी दी।


मंत्री ने घटनास्थल पर जाकर लिया जायजा

राम मोहन नायडू ने कहा, “पिछले दो दिन बेहद कठिन रहे हैं। अहमदाबाद एयरपोर्ट के पास हुए हादसे ने पूरे देश को झकझोर दिया है। मैं खुद मौके पर पहुंचा और हालात का जायजा लिया। वहां हर विभाग की टीमें अपने स्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही थीं।”

उन्होंने कहा कि गुजरात सरकार और केंद्र सरकार मिलकर पीड़ितों को हर संभव मदद दे रही है।


ब्लैक बॉक्स बरामद, जांच तेज

मंत्री ने बताया कि एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (AAIB) ने घटनास्थल से ब्लैक बॉक्स बरामद कर लिया है। यह एक महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है क्योंकि इसी के जरिए हादसे से ठीक पहले के पलों की जानकारी मिल सकेगी।
“ब्लैक बॉक्स की डिकोडिंग से हमें यह समझने में मदद मिलेगी कि आखिर उस वक्त कॉकपिट में क्या हुआ था। हम जांच रिपोर्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं,” उन्होंने कहा।


कुछ ही सेकंड में हुआ हादसा: क्या बोले सचिव समीर सिन्हा

नागरिक उड्डयन मंत्रालय के सचिव समीर कुमार सिन्हा ने हादसे की समयरेखा स्पष्ट करते हुए बताया:

  • यह हादसा 12 जून को हुआ।
  • एयर इंडिया की AI-171 फ्लाइट, जो अहमदाबाद से लंदन गैटविक के लिए रवाना हुई थी, 1:39 बजे टेक ऑफ करते ही 650 फीट की ऊंचाई पर पहुंचते समय अचानक गिरने लगी।
  • पायलट ने उसी समय “मई डे” सिग्नल भेजा, जो किसी भी विमान में आपात स्थिति की पुष्टि करता है।
  • एक मिनट बाद विमान एयरपोर्ट से करीब 2 किलोमीटर दूर मेधानीनगर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

विमान में सवार थे 242 लोग

विमान में कुल 242 लोग सवार थे, जिनमें:

  • 230 यात्री
  • 2 पायलट
  • 10 क्रू सदस्य

शाम तक बचाव कार्य चलाया गया। विमान के दोनों पायलटों की पहचान कैप्टन सुमित सभरवाल और फर्स्ट ऑफिसर क्लाइव सुंदर के रूप में हुई है।


रनवे 5 बजे खोला गया

दुर्घटना के तुरंत बाद, दोपहर 2:30 बजे अहमदाबाद एयरपोर्ट के रनवे को बंद कर दिया गया था। सभी प्रोटोकॉल और जांचों के बाद शाम 5 बजे रनवे को सीमित उड़ानों के लिए फिर से खोल दिया गया।

- Advertisement -
Ad imageAd image

mp news : पेट्रोल पंपों में स्टॉक की कमी नहीं, आपूर्ति निर्बाध जारी : खाद्य मंत्री राजपूत

mp news : खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह

mp news : पेट्रोल पंपों में स्टॉक की कमी नहीं, आपूर्ति निर्बाध जारी : खाद्य मंत्री राजपूत

mp news : खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह

hpv-vaccination की उपलब्धि बेटियों के सुरक्षित और स्वस्थ भविष्य की दिशा में एक बड़ा कदम: मुख्यमंत्री

hpv-vaccination शत-प्रतिशत लक्ष्य की प्राप्ति का किया आह्वान: उप मुख्यमंत्री शुक्ल hpv-vaccination

mp tourism : नौरादेही टाइगर रिजर्व की और बढ़ी रौनक, अब पर्यटकों को दिखेंगे ये नए वन्य जीव

mp tourism : मुख्यमंत्री द्वारा चीता पुनर्वास के लिए बाड़े का भूमि-पूजन,

Jan Man Sabhagar Bhopal : मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया जन-मन सभागार का भूमि पूजन

Jan Man Sabhagar Bhopal : मुख्यमंत्री निवास परिसर में बनेगा विशाल ऑडिटोरियम

Chhattisgarh : सूरजपुर में मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने छात्राओं संग देखी “द केरला स्टोरी”

Chhattisgarh : छात्राओं के साथ मुवी देखने पहुंची मंत्री रिपोर्टर: आकाश कसेरा

Mahasamund Ropeway Accident : महासमुंद में रोपवे हादसा, कांग्रेस जांच टीम पहुंची घटना स्थल

Mahasamund Ropeway Accident : मां खल्लारी मंदिर रोपवे हादसा महासमुंद जिले के

Landless Labour Scheme : छत्तीसगढ़ में भूमिहीन मजदूरों के लिए आर्थिक मदद: संबल या सियासी दांव?

Landless Labour Scheme : छत्तीसगढ़ सरकार ने शुरू की मजदूर योजना छत्तीसगढ़

Jamshedpur: स्वर्णरेखा तट पर मिला द्वितीय विश्व युद्ध का 227 किलो का शक्तिशाली बम, सेना ने संभाला मोर्चा

रिपोर्ट - प्रेम श्रीवास्तव Jamshedpur बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के पानीपाड़ा स्थित स्वर्णरेखा