,

Agra: फोर्ट स्टेशन पर मरुधर एक्सप्रेस में युवती से छेड़छाड़, भाई से मारपीट, आरोपी फरार

Agra

Report by: Farhan Khan, Edit by: Priyanshi soni

Agra: आगरा के आगरा फोर्ट रेलवे स्टेशन पर खड़ी मरुधर एक्सप्रेस में सफर कर रही एक युवती के साथ छेड़छाड़ का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़िता के अनुसार, ट्रेन में मौजूद करीब एक दर्जन युवकों ने उसके साथ अभद्रता की। विरोध करने पर आरोपियों ने युवती के साथ सफर कर रहे उसके भाई के साथ भी मारपीट की, जिससे वह घायल हो गया।

Agra: यात्रियों ने आरोपी पकड़ा, फिर हुआ फरार

Agra

घटना के बाद ट्रेन में हड़कंप मच गया। यात्रियों ने साहस दिखाते हुए एक आरोपी को मौके पर पकड़ लिया और उसे जीआरपी के हवाले कर दिया। हालांकि, मामला तब और गंभीर हो गया जब मुख्य आरोपी पुलिस हिरासत से रहस्यमय तरीके से फरार हो गया। इस लापरवाही को लेकर पीड़ित परिवार और यात्रियों में भारी आक्रोश है।

Agra: पीड़ित परिवार का आरोप, कार्रवाई की मांग

पीड़िता का कहना है कि यदि पुलिस समय पर सख्त कार्रवाई करती तो आरोपी फरार नहीं होता। घटना के बाद स्टेशन परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पीड़ित पक्ष ने दोषी पुलिसकर्मियों पर भी कार्रवाई की मांग की है और कहा है कि यात्रियों की सुरक्षा में चूक बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Agra: मामले की जांच की मांग, सुरक्षा बढ़ाने की अपील

फिलहाल मामला तूल पकड़ चुका है। पीड़ित परिवार ने उच्चाधिकारियों से तत्काल हस्तक्षेप कर फरार आरोपी की गिरफ्तारी और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। साथ ही यात्रियों ने रेलवे और पुलिस प्रशासन से ट्रेनों और स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की अपील की है।

Read also: Bareilly: युवक की हत्या के बाद पुलिस मुठभेड़, मुख्य आरोपी राशिद के पैर में लगी गोली

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की टॉप 10 खबरें 1. इंदौर में भारत-वेस्टइंडीज मैच की…

Lucknow: योगी सरकार ने 455 लेखपालों को दी पदोन्नति, बने राजस्व निरीक्षक

Report by: Vandana Rawat Lucknow: योगी सरकार ने प्रदेश में राजस्व प्रशासन…

Imran Khan की रिहाई के लिए इस्लामाबाद की ओर बढ़ा पीटीआई का मार्च, शहबाज सरकार सख्त

Imran Khan: पाकिस्तान में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की रिहाई को लेकर…

LUCKNOW: ‘स्वस्थ प्रदेश-सक्षम प्रदेश’ बना यूपी: सीएम योगी

Report by: Vandana Rawat LUCKNOW: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 'स्वस्थ-सक्षम उत्तर प्रदेश'…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की टॉप 10 खबरें 1. बिलासपुर में ‘गुंडी गैंग’ की…

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की टॉप 10 खबरें 1. इंदौर में भारत-वेस्टइंडीज मैच की…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 9 अक्टूबर 2026, शुक्रवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से…