,

Agra Loco Pilot House: आगरा में लोको पायलट के बंद घर पर धावा: एक-एक कर टूटे 5 ताले, लाखों के जेवर और नकदी ले उड़े चोर

Agra Loco Pilot House

Agra Loco Pilot House: आगरा के थाना शाहगंज क्षेत्र अंतर्गत वेस्ट अर्जुन नगर में चोरों ने बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। रेलवे में लोको पायलट के पद पर कार्यरत देवेश कुमार पचौरी के बंद घर में घुसकर चोरों ने एक-एक कर पांच ताले तोड़े और लाखों रुपये के जेवरात व नकदी लेकर फरार हो गए।

Agra Loco Pilot House: ड्यूटी पर गए थे लोको पायलट, पत्नी मायके में थीं

लोको पायलट देवेश कुमार पचौरी वेस्ट अर्जुन नगर में किराए के मकान में रहते हैं। उनकी पत्नी मायके गई हुई थीं, जबकि मकान मालिक सुरेंद्र कुमार जैन भी कई दिनों से अपने बेटे के पास हैदराबाद गए हुए थे।
मंगलवार शाम करीब 4 बजे देवेश कुमार पचौरी ड्यूटी पर चले गए थे।

Agra Loco Pilot House

Agra Loco Pilot House: सुबह लौटे तो घर के टूटे मिले ताले

बुधवार सुबह करीब 8 बजे जब लोको पायलट ड्यूटी से लौटे तो घर के दरवाजे टूटे हुए मिले। अंदर जाकर देखा तो सारा सामान बिखरा पड़ा था और अलमारियां खुली थीं।

जाली से लेकर लॉकर तक तोड़े ताले

चोरों ने सबसे पहले जालीदार दरवाजे का ताला तोड़ा। इसके बाद मुख्य गेट की कुंडी पर लगा ताला, फिर इंटरलॉक तोड़ा। इसके बाद गोदरेज अलमारी का ताला और अंत में अलमारी के अंदर बने लॉकर का ताला तोड़ा गया।

Agra Loco Pilot House

Agra Loco Pilot House: सोना-चांदी और 50 हजार रुपये ले उड़े चोर

पीड़ित देवेश कुमार पचौरी के अनुसार चोर 4 सोने की अंगूठी, मंगलसूत्र, 2 पेंडल, सोने के 6 कुंडल, एक सोने की चेन, चांदी की 4 पायल और करीब 50 हजार रुपये नकद चोरी कर ले गए हैं।

यह खबर भी पढ़ें: Bareilly: गांव की चौपाल से राजधानी तक सजेगा संस्कृति उत्सव का मंच

Agra Loco Pilot House: पुलिस जांच में जुटी, सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे

सूचना मिलते ही थाना शाहगंज पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही चोरों का सुराग लगा लिया जाएगा।

Haldwani News : उद्योगपति से 7 करोड़ की कथित वसूली का आरोप, महिला समेत 6 लोगों पर मुकदमा दर्ज

रिपोर्ट: दीपक अधिकारी, हल्द्वानी Haldwani News : उत्तराखंड के हल्द्वानी में एक…

Punjab में 6 साल बाद फिर साथ आए BJP और अकाली दल, 2029 तक नशामुक्त राज्य बनाने का किया वादा

Punjab: पंजाब की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। करीब…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 24 नवंबर 2026, मंगलवार का दिन धार्मिक और ज्योतिषीय…

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुए अहम फैसले, 7 हजार करोड़ से होगा प्रदेश का विकास

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में सोमवार को मंत्रि-परिषद की…

Ramayan के लिए एआर रहमान ने छोड़ीं 10-12 फिल्में, 3 साल तक तैयार किया म्यूजिक; बोले- इस फैसले पर गर्व है

Ramayan: बॉलीवुड की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'रामायण' अपने भव्य बजट, शानदार स्टारकास्ट और…

India-Nepal Relation को मिलेगी नई मजबूती, PM मोदी और बालेन शाह ने अयोध्या-जनकपुर ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

India-Nepal Relation: नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह (बालेन शाह) की दो दिवसीय…