,

आगरा : साईं की तकिया पर भीषण सड़क हादसा

Agra: Horrific road accident at Sai Ki Takiya

शहर में तेज रफ्तार का कहर एक बार फिर देखने को मिला। साईं की तकिया इलाके में देर रात एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें थार सवार युवक ने एक्टिवा पर सवार युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दो युवकों की हालत नाजुक बताई जा रही है, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, थार की रफ्तार इतनी तेज थी कि टक्कर लगते ही एक्टिवा के परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत घायलों को सड़क किनारे से हटाया और मदद की कोशिश की।

लेकिन हैरान करने वाली बात यह रही कि घटना की सूचना के बावजूद पुलिस केवल औपचारिकता निभाने के लिए मौके पर पहुंची, वहीं घायल युवकों को जिला अस्पताल में न तो इलाज मिला और न ही एंबुलेंस की सुविधा।

मजबूर परिजनों ने कराहते हुए घायलों को रिक्शे पर बैठाकर अस्पताल पहुंचाया। एक ही रिक्शे पर दो गंभीर रूप से घायल युवकों को लेकर परिवारवालों ने मदद की गुहार लगाई, लेकिन न पुलिस दिखी और न ही स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी।

स्थानीय लोगों ने बताया कि रकाबगंज थाना प्रभारी और चौकी प्रभारी मौके से नदारद रहे, जबकि हादसे के बाद घंटों तक घायल युवक सड़क किनारे तड़पते रहे। लोगों ने प्रशासन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है।

इस घटना ने एक बार फिर पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। शहर में बढ़ते हादसों के बावजूद तंत्र की निष्क्रियता ने आम जनता में गुस्सा बढ़ा दिया है।

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की टॉप 10 खबरें 1. इंदौर में भारत-वेस्टइंडीज मैच की…

Lucknow: योगी सरकार ने 455 लेखपालों को दी पदोन्नति, बने राजस्व निरीक्षक

Report by: Vandana Rawat Lucknow: योगी सरकार ने प्रदेश में राजस्व प्रशासन…

Imran Khan की रिहाई के लिए इस्लामाबाद की ओर बढ़ा पीटीआई का मार्च, शहबाज सरकार सख्त

Imran Khan: पाकिस्तान में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की रिहाई को लेकर…

LUCKNOW: ‘स्वस्थ प्रदेश-सक्षम प्रदेश’ बना यूपी: सीएम योगी

Report by: Vandana Rawat LUCKNOW: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 'स्वस्थ-सक्षम उत्तर प्रदेश'…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की टॉप 10 खबरें 1. बिलासपुर में ‘गुंडी गैंग’ की…

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की टॉप 10 खबरें 1. इंदौर में भारत-वेस्टइंडीज मैच की…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 9 अक्टूबर 2026, शुक्रवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से…