,

आगरा : दबंगों का घर में घुसकर परिवार पर हमला, ईंट-पत्थर बरसाए

Agra: Goons entered the house and attacked the family, pelting them with bricks and stones.

आगरा के जगदीशपुर थाना क्षेत्र के बिचपुरी से एक बड़ी घटना सामने आई है, जहां आधा दर्जन से अधिक दबंगों ने एक परिवार पर घर में घुसकर जानलेवा हमला कर दिया। दबंगों ने न केवल घर में ईंट-पत्थर बरसाए, बल्कि CCTV कैमरे भी तोड़ दिए। इस घटना से पूरे इलाके में दहशत फैल गई है।

जानकारी के अनुसार, देर रात कुछ दबंग युवक लाठी-डंडों से लैस होकर एक परिवार के घर में घुस आए और ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले के दौरान घर में अफरा-तफरी मच गई। महिला और बच्चे जान बचाने के लिए कमरों में छिप गए। आरोप है कि दबंगों ने कॉलोनी में घूम-घूमकर खुलेआम धमकी दी और लाठी-डंडे लहराते हुए ऐलान करते रहे, जबकि पुलिस मौके पर नहीं पहुंची।

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई, लेकिन पुलिस देर से पहुंची। तब तक दबंग मौके से फरार हो चुके थे।

पीड़ित परिवार ने बताया कि पहले भी दबंगों से विवाद हुआ था, जिसकी शिकायत थाने में की गई थी, लेकिन कार्रवाई नहीं होने से आरोपियों के हौसले और बढ़ गए। अब उन्होंने खुलेआम हमला कर जान से मारने की कोशिश की।

फिलहाल पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की टॉप 10 खबरें 1. इंदौर में भारत-वेस्टइंडीज मैच की…

Lucknow: योगी सरकार ने 455 लेखपालों को दी पदोन्नति, बने राजस्व निरीक्षक

Report by: Vandana Rawat Lucknow: योगी सरकार ने प्रदेश में राजस्व प्रशासन…

Imran Khan की रिहाई के लिए इस्लामाबाद की ओर बढ़ा पीटीआई का मार्च, शहबाज सरकार सख्त

Imran Khan: पाकिस्तान में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की रिहाई को लेकर…

LUCKNOW: ‘स्वस्थ प्रदेश-सक्षम प्रदेश’ बना यूपी: सीएम योगी

Report by: Vandana Rawat LUCKNOW: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 'स्वस्थ-सक्षम उत्तर प्रदेश'…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की टॉप 10 खबरें 1. बिलासपुर में ‘गुंडी गैंग’ की…

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की टॉप 10 खबरें 1. इंदौर में भारत-वेस्टइंडीज मैच की…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 9 अक्टूबर 2026, शुक्रवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से…