यूपी के बाद अब MP में दिखा भेड़िए का आतंक, दो महिलाओं को बनाया शिकार

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Mp News

उत्तर प्रदेश के बाद अब मध्य प्रदेश में भेड़िए का आतंक देखने को मिल रहा है। छिंदवाड़ा के सिंगोड़ी के पास खकरा चौरई गांव में भेड़िए ने दो महिलाओं को अपना शिकार बनाया। आज यानी शुक्रवार को खेत में काम कर रही दो महिलाओं पर भेड़िए ने हमला किया है। महिलाओं ने भेड़िये से लगभग एक से आधे घंटे तक लड़ाई की जिसके बाद महिलाओं से भेड़िये को मार डाला। हालांकि की इस लड़ाई में दोनों महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं हैं। गंभीर हालत में उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पीड़िता के बेटे राजकुमार डेहरिया ने बताया कि उनकी मां भुजलो बाई (65) दुर्गाबाई के साथ सुबह खेत में काम कर रही थीं। तभी अचानक एक भेड़िए ने भुजलो बाई पर हमला कर दिया, जिससे उनकी आंख बुरी तरह जख्मी हो गई। भेड़िए के अचानक हमले के बाद दुर्गाबाई ने भुजलो बाई को बचाने का प्रयास किया, जिस दौरान भेड़िए ने दुर्गाबाई के हाथ को भी घायल कर दिया।

जानकारी के अनुसार, भेड़िए से लड़ने के दौरान भुजलो बाई ने पास में रखे फावड़े से भेड़िए के सिर पर वार किया, जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद ही दोनों की जान बच पाई। तुरंत महिलाओं ने अपने परिजनों को सूचना दी, जिन्होंने उन्हें गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज जारी है।

ग्रामीणों ने बताया कि, इस घटना के बाद भी वन विभाग की टीम अब तक मौके पर नहीं पहुंची है। भेड़िए को इस इलाके में पहली बार देखा गया है जिसकी वजह से सभी ग्रामीण दहशत में हैं। हालांकि, जिस भेड़िए ने हमला किया था, उसकी मौत हो चुकी है, लेकिन लोगों को आशंका है कि क्षेत्र में और भी भेड़िए हो सकते हैं। फिलहाल वन विभाग का कोई अधिकारी घटनास्थल पर नहीं पहुंचा है। पीड़ित परिवार ने मुआवजे की मांग की है।

Village Development : बीजापुर के दारेली गांव में बदलाव की नई कहानी, 40 साल बाद पहली बार पहुंचा प्रशासन

रिपोर्टर-कुशल चोपड़ा Village Development : नक्सल प्रभाव वाले गांव में पहली बार

Indore: इंदौर में फिर सक्रिय हुई 2019 के बहुचर्चित कांड की मास्टरमाइंड श्वेता जैन

Indore मध्य प्रदेश की व्यावसायिक राजधानी इंदौर में एक बार फिर हाईप्रोफाइल

Cockroach Janta Party : भारत में शुरू हुई नई ‘मीम पॉलिटिक्स’ की जंग

Cockroach Janta Party : सोशल मीडिया पर वायरल हुई नई ‘राजनीतिक पार्टियां’

Jewellery Embezzlement : रायपुर ज्वैलर्स में 2 करोड़ के सोने का गबन, 16 साल पुराना कर्मचारी फरार

Jewellery Embezzlement : रायपुर के सदर बाजार स्थित मनोहरमल एंड कंपनी ज्वैलर्स

Dial 112 Service: रायपुर में डायल-112 सेवा का विस्तार, पुलिस रिस्पॉन्स होगा और मजबूत

Dial 112 Service: उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने 54 नए वाहनों को दिखाई