अलास्का में ट्रंप से मुलाकात के बाद पुतिन ने किया पीएम मोदी को फोन, द्विपक्षीय सहयोग पर भी हुई चर्चा

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच सोमवार को टेलीफोन पर बातचीत हुई। इस कॉल की जानकारी खुद पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर साझा की। बातचीत के दौरान पुतिन ने प्रधानमंत्री मोदी को अमेरिका के अलास्का में पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से अपनी हालिया मुलाकात के बारे में बताया।

पीएम मोदी ने पोस्ट में लिखा, “अपने मित्र राष्ट्रपति पुतिन को उनके फोन कॉल और अलास्का में राष्ट्रपति ट्रंप के साथ हुई चर्चा की जानकारी साझा करने के लिए धन्यवाद। भारत हमेशा से यूक्रेन विवाद के शांतिपूर्ण समाधान का समर्थन करता रहा है और आगे भी हर संभव प्रयासों का पक्षधर रहेगा। आने वाले दिनों में हमारे बीच लगातार संवाद बना रहेगा।”

भारत-रूस संबंधों पर जोर

सूत्रों के मुताबिक, दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय सहयोग से जुड़े कई अहम मुद्दों पर भी चर्चा की। बातचीत के दौरान भारत और रूस के बीच विशेष व विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत बनाने पर सहमति बनी।

यूक्रेन संघर्ष पर भारत का रुख

प्रधानमंत्री मोदी ने एक बार फिर यह दोहराया कि भारत हमेशा कूटनीति और वार्ता के ज़रिए ही संघर्षों के शांतिपूर्ण समाधान का समर्थन करता है। उन्होंने कहा कि इस दिशा में जो भी रचनात्मक प्रयास किए जाएंगे, भारत उनका समर्थन करेगा।

Bengaluru : शिक्षा विभाग के इंजीनियर पर लोकायुक्त की कार्रवाई, दोस्त के घर से 1.70 करोड़ रुपये बरामद

Bengaluru बेंगलुरु में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत लोकायुक्त

Madhya Pradesh : शोध ऐसा हो, जो बदल दें सबकी सोच: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Madhya Pradesh : मध्य प्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद् (मैपकास्ट) के विज्ञान

जांजगीर-चांपा में IT Raid: तिरुपति मिनरल्स कोल डिपो पर आयकर विभाग की छापेमारी

IT Raid: जांजगीर-चांपा जिले में आयकर विभाग (IT) ने बड़ी कार्रवाई करते

भिलाई में Labour Law Protest: बीएसपी यूनियनों का मुर्गा चौक पर जोरदार प्रदर्शन

Labour Law Protest: भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) में चार नए लेबर कानूनों

Mahidpur सावधान! लुटेरी दुल्हन और उसके गिरोह का पर्दाफाश, महिदपुर पुलिस ने आगरा से दबोचे ठग

रिपोर्टर : कुशाल ठाकुर Mahidpur (उज्जैन): अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अभिषेक रंजन

Jamtara  जामताड़ा में चक्का जाम: राष्ट्रीय आम हड़ताल के समर्थन में हाईवे पर उतरे श्रमिक और किसान

संवाददाता: रतन कुमार Jamtara  : केंद्रीय श्रमिक संगठनों, ग्रामीण मजदूर संघों और

Muzaffarnagar एनकाउंटर: 50 हजार का इनामी अमजद ढेर, मुठभेड़ में दरोगा और सिपाही भी घायल

रिपोर्ट: अनुज सैनी Muzaffarnagar (उत्तर प्रदेश): मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 'जीरो टॉलरेंस'