BY: MOHIT JAIN
लाडली बहना योजना की 29वीं किस्त आज 12 अक्टूबर को महिलाओं के खातों में आएगी। मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव श्योपुर से दोपहर 2.30 बजे के बाद 1.26 करोड़ महिलाओं के खाते में 1541 करोड़ राशि भेजेंगे। इसी महीने से यह राशि बढ़ाकर 1500 रुपये प्रति माह कर दी जाएगी।
मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना की 29वीं किस्त का ऐलान हो चुका है। इस बार 1.26 करोड़ महिलाओं के खाते में कुल 1541 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए जाएंगे। श्योपुर जिले में हजारेश्वर महादेव मेला मंदिर मैदान में होने वाले कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री अन्य विकास परियोजनाओं का भी लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा लाडली बहना योजना अंतर्गत 29वीं किस्त का सिंगल क्लिक के माध्यम से अंतरण एवं विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण व भूमिपूजन
— Jansampark MP (@JansamparkMP) October 11, 2025
🗓️12 अक्टूबर 2025
📍श्री हजारेश्वर महादेव मेला मैदान, श्योपुर@DrMohanYadav51 @CMMadhyaPradesh @mp_wcdmp #CMMadhyaPradesh… pic.twitter.com/Dz6M3aZfSy
लाडली बहना योजना की शुरुआत पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने की थी। इस योजना के तहत 21 से 60 साल की महिलाओं को हर महीने 1000 रुपये देने की योजना बनाई गई थी, जिसे बाद में बढ़ाकर 1250 रुपये कर दिया गया।
इस बार 29वीं किस्त में खातों में 1250 रुपये ही आएंगे। हालांकि, मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुसार, इस महीने से हर महीने 1500 रुपये मिलेंगे। भाई दूज के दिन 250 रुपये का शगुन भी महिलाओं के खाते में जमा किया जा सकता है।
पिछली 28वीं किस्त 13 सितंबर को महिलाओं के खातों में ट्रांसफर हुई थी। इस बार एक दिन पहले ही राशि खाते में आने वाली है, जिससे महिलाओं को इंतजार कम करना पड़ा। लाडली बहना योजना के तहत 2028 तक राशि को बढ़ाकर 3000 रुपये प्रति माह करने की योजना है।





