जैसलमेर की 15 और गौशालाओं की होगी एसीबी जांच

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
ACB will investigate 15 more cow shelters of Jaisalmer

राजस्थान के जैसलमेर जिले की 15 और गौशालाओं की अब भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) जांच होगी। यह निर्णय सोमवार को सचिवालय में आयोजित बैठक में लिया गया, जिसकी अध्यक्षता गोपालन, पशुपालन, डेयरी एवं देवस्थान विभाग के कैबिनेट मंत्री श्री जोराराम कुमावत ने की।

27 गौशालाएं ब्लैकलिस्ट, ₹12 करोड़ की बचत

बैठक में बताया गया कि जिला स्तरीय व गोपालन विभाग की जांच में पहले चरण में 12 गौशालाओं में अनियमितताओं की पुष्टि हुई थी। इन गौशालाओं ने गलत तरीके से अनुदान राशि प्राप्त की थी। मामला एसीबी को सौंपने के बाद संबंधित गौशालाओं की अनुदान राशि पर रोक लगा दी गई।
इसके बाद विभागीय जांच में 15 और गौशालाओं में गड़बड़ी सामने आई, जिनकी जांच अब एसीबी करेगी।

मंत्री जोराराम कुमावत ने कहा:

“गौवंश की संख्या गलत दर्शाकर भुगतान लेने वाले मामलों को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अब तक 27 गौशालाओं को अपात्र घोषित कर ब्लैकलिस्ट किया जा चुका है। इस कार्रवाई से राज्य सरकार ने लगभग ₹12 करोड़ की बचत की है।”

भविष्य में भी होगी सख्त कार्रवाई

मंत्री ने स्पष्ट किया कि यदि भविष्य में भी किसी गौशाला में गड़बड़ी की शिकायत मिलती है तो उस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

बैठक में एसीबी के डीआईजी अनिल कयाल, गोपालन विभाग के डायरेक्टर प्रहलाद राय नागा, संयुक्त निदेशक डॉ. मनोज कुमार शर्मा, शासन सचिव डॉ. समित शर्मा सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

पशुपालन विभाग की समीक्षा बैठक भी हुई

गोपालन विभाग की बैठक के बाद मंत्री श्री कुमावत ने पशुपालन विभाग की समीक्षा बैठक भी ली।

बैठक में निम्न बिंदुओं पर विशेष चर्चा हुई:

  • पशु परिचर भर्ती जल्द पूरी करने के निर्देश
  • मंगला पशुधन बीमा योजना 2025-26 के तहत नए पंजीकरण कराने पर बल
  • मोबाइल वेटनरी यूनिट्स के बेहतर संचालन की समीक्षा
  • नए वेटेनरी कॉलेज खोलने की कार्ययोजना
  • पशुधन निरीक्षक डिप्लोमा कॉलेज खोलने के लिए कैबिनेट सब-कमेटी की सिफारिशों पर चर्चा

बैठक में पशुपालन विभाग के डायरेक्टर डॉ. आनंद सेजरा, अतिरिक्त निदेशक डॉ. सुरेश मीणा, डॉ. विकास शर्मा, संयुक्त निदेशक डॉ. हेमंत पंत सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे।

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें (CG Top 10) CG: 1. फॉरेस्ट

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें (MP Top 10) MP: 1. होली

Horoscope: 28-02-26

Horoscope: जानें आज का राशिफल Horoscope: मेष राशि: आज का राशिफलआज का

Lucknow : यूपी में होली का डबल धमाका: कर्मचारियों को समय से पहले वेतन और 3 दिन का अवकाश

Lucknow होली के रंगोत्सव को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विशेष

ANGANWADI PROTEST 27 Forbury : आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का कलेक्ट्रेट घेराव, विधानसभा घेराव की चेतावनी

ANGANWADI PROTEST : छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं

GWALIOR : कोचिंग के बाहर साइकिल चोरी करने वाली गैंग गिरफ्तार, 6 साइकिल बरामद

GWALIOR : कोचिंग सेंटरों के बाहर से छात्रों की साइकिल चोरी करने

Rail Line Fire: गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में रेल निर्माण यार्ड में भीषण आग, करोड़ों का नुकसान

report by: Prayas Rail Line Fire: गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में पेंड्रारोड-गेवरोड नई रेल

Bhiwani में अतिक्रमण पर नगर परिषद सख्त, मुनादी कर हटाने के निर्देश

Report by: JD Duggal Bhiwani: भिवानी में अतिक्रमण को लेकर नगर परिषद

Roorkee: किशनपुर जमालपुर में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष, जमकर पथराव; वीडियो वायरल

Report by: Salman Malik Roorkee: रुड़की के भगवानपुर कोतवाली क्षेत्र के किशनपुर

President Droupadi Murmu ने जैसलमेर में प्रचंड हेलीकॉप्टर में भरी उड़ान, रचा इतिहास

President Droupadi Murmu: राजस्थान के जैसलमेर में शुक्रवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

Chhapra : शोक में डूबा सारण: ड्यूटी के दौरान एनएसजी कमांडो प्रकाश यादव का निधन

रिपोर्ट: पवन कुमार सिंह Chhapra बिहार के सारण जिले के मांझी प्रखंड

Jharkhand : पूर्व सीएम चंपई सोरेन के पोते बीर सोरेन पंचतत्व में विलीन

रिपोर्ट: प्रेम श्रीवास्तव Jharkhand झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के पैतृक