Chhattisgarh News: ABVP प्रांत अधिवेशन, प्रदीप यादव पुनः बने कोरिया विभाग संयोजक, संगठन में खुशी की लहर

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
abvp-chhattisgarh-prant-adhiveshan-pradeep-yadav-korea-vibhag-sanyojak

रिपोर्ट: अनूप विश्वास

Chhattisgarh News: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) छत्तीसगढ़ प्रांत का 58वां प्रांत अधिवेशन 19 से 21 दिसंबर तक दुर्ग जिले के भिलाई नगर में भव्य रूप से संपन्न हुआ। तीन दिवसीय इस आयोजन में प्रदेश भर से सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और एक विशाल शोभायात्रा भी निकाली गई।

Chhattisgarh News: प्रदीप यादव को फिर मिली बड़ी जिम्मेदारी

अधिवेशन के दौरान संगठनात्मक नियुक्तियों की घोषणा की गई, जिसमें सूरजपुर जिले के सक्रिय कार्यकर्ता प्रदीप यादव को पुनः कोरिया विभाग संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके साथ ही रेशमी सिंह को विभाग छात्रा प्रमुख और विकास ठाकुर को दोबारा सूरजपुर जिला संयोजक नियुक्त किया गया।

Chhattisgarh News: प्रांत कार्यकारिणी में सूरजपुर जिले से प्रतिनिधित्व

सूरजपुर जिले से रिंकू नाविक, प्रयाग गुर्जर और खुशबू प्रजापति को प्रांत कार्यकारिणी सदस्य की जिम्मेदारी दी गई है। इन नियुक्तियों से जिले के छात्र कार्यकर्ताओं में उत्साह और खुशी का माहौल देखा जा रहा है।

550 से अधिक कार्यकर्ताओं की रही उपस्थिति

इस तीन दिवसीय अधिवेशन में छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों से लगभग 550 कार्यकर्ताओं ने सक्रिय सहभागिता निभाई। संगठनात्मक सत्रों के साथ-साथ राष्ट्र, समाज और छात्र हितों से जुड़े विषयों पर मंथन किया गया।

संगठन को मजबूत करने का संकल्प

कोरिया विभाग संयोजक बनने के बाद प्रदीप यादव ने संगठन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आने वाले समय में वे कोरिया और सूरजपुर दोनों जिलों में संगठनात्मक कार्यों को और मजबूत करेंगे तथा छात्र हितों से जुड़े मुद्दों पर निरंतर काम करेंगे।

Horoscope: 25-02-26

Horoscope: जानें आज का राशिफल Horoscope: मेष राशि: आज का राशिफल आज

Holi 2026 : योगी सरकार का इंतजाम, होली पर 28 फरवरी से नौ मार्च तक चलेंगी अतिरिक्त बसें

Holi 2026 : यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा सर्वोपरि, उत्कृष्ट कर्मचारियों को

PAK vs ENG LIVE Cricket Score: पाकिस्तान ने गंवाया दूसरा विकेट, कप्तान सलमान अली आगा आउट

Pakistan vs England LIVE Cricket Score : पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच सुपर-8

Singapore India Investment : मुख्यमंत्री योगी की सिंगापुर यात्रा का दूसरा दिन

Singapore India Investment : उप-प्रधानमंत्री व गृह मंत्री से मिले सीएम योगी,

Nawada: 18 महीने से खाली हाथ ‘स्वच्छता दूत’, होली पर भी छाई मायूसी; बीडीओ से मिले रजौली के कर्मचारी

रिपोर्टर:- ऋषभ कुमार Nawada रजौली प्रखंड की हरदिया पंचायत के स्वच्छताकर्मियों के

Cg Budget 2026-27 : 1.72 लाख करोड़ का बजट, किसान-महिला-बस्तर विकास पर बड़ा फोकस

Cg Budget 2026-27 : रायपुर। राज्य विधानसभा में वित्त मंत्री ओपी चौधरी

DANTEWADA NEWS; नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 20 साल की सजा, फास्ट ट्रैक कोर्ट का फैसला

रिपोर्ट, आज़ाद सक्सेना DANTEWADA NEWS; दंतेवाड़ा जिले में नाबालिग से दुष्कर्म के

Jharkhand Budget Session 2026: झारखंड विधानसभा बजट सत्र शुरू

Jharkhand Legislative Assembly में बजट सत्र की शुरुआत के साथ ही राज्य

Irfan Ansari Controversy: मंत्री इरफान अंसारी का विवादित बयान: सीएम योगी को बताया ‘ढोंगी बाबा’

Irfan Ansari Controversy: झारखंड सरकार में मंत्री और कांग्रेस नेता Irfan Ansari