आज का राशिफल 8 अक्टूबर 2025: जानें किस राशि की चमकेगी किस्मत और किसे बरतनी होगी सावधानी

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
आज का राशिफल 8 अक्टूबर 2025: जानें किस राशि की चमकेगी किस्मत और किसे बरतनी होगी सावधानी

BY: MOHIT JAIN

आज का दिन कई राशियों के लिए नई उम्मीदें लेकर आया है। किसी को काम में सफलता मिलेगी तो कोई पारिवारिक खुशी का अनुभव करेगा। वहीं, कुछ लोगों को अपने व्यवहार में संयम और निर्णयों में सतर्कता बरतनी होगी। आइए जानते हैं, आज का दिन आपके लिए क्या संकेत दे रहा है:

मेष राशि

आज दिनभर आप व्यस्त रहेंगे और भागदौड़ अधिक रहेगी। बेवजह के कामों में समय न गंवाएं। परिवार में किसी शुभ समाचार की संभावना है। मन की कोई इच्छा पूरी हो सकती है, जिससे आपका मूड अच्छा रहेगा। पुराने कामों को निपटाने के लिए यह सही समय है।

वृषभ राशि

आज आलस्य को त्यागकर कार्यों में आगे बढ़ें। कार्यक्षेत्र में आपको नई जिम्मेदारी मिल सकती है, जिसे संभालने में सहकर्मी सहयोग करेंगे। बातचीत में सावधानी रखें, आपकी किसी बात से परिवार में तनाव हो सकता है। घर की सजावट या रंगाई का काम शुरू करने का मन बनेगा।

मिथुन राशि

दिन की शुरुआत नई ऊर्जा के साथ होगी। किसी नए काम की शुरुआत करना शुभ रहेगा। जीवनसाथी के साथ चल रही गलतफहमियां दूर होंगी। वाहन संबंधी खर्च बढ़ सकता है। कोशिश करें कि दूसरों के मामलों में दखल न दें, वरना मन खिन्न रहेगा।

कर्क राशि

आपका मन आज दान-पुण्य और सेवा कार्यों में लगा रहेगा। किसी जरूरतमंद की मदद करने से आत्मिक शांति मिलेगी। संतान के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। पुराना लेनदेन निपटाने के संकेत हैं। यात्रा के दौरान सतर्क रहें, लेकिन दिन समग्र रूप से अच्छा रहेगा।

सिंह राशि

आज का दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। कार्यस्थल पर कुछ मतभेद हो सकते हैं, लेकिन आप अपनी समझदारी से उन्हें सुलझा लेंगे। संतान से किया वादा पूरा करें। पारिवारिक या धार्मिक कार्यक्रम की रूपरेखा बन सकती है। धन से जुड़ी चिंताएं अस्थायी रहेंगी।

कन्या राशि

दिन उत्साह और उपलब्धियों से भरा रहेगा। बिजनेस में किए गए बदलाव लाभदायक साबित होंगे। वरिष्ठ अधिकारियों के साथ संबंध बेहतर होंगे। घर के लिए कुछ नई वस्तुएं खरीदने का विचार बन सकता है। किसी निर्णय में जल्दबाजी से बचें, वरना प्रियजनों से मतभेद हो सकता है।

तुला राशि

आज सतर्क और संयमित रहने की जरूरत है। किसी पुराने अनुभव से सीख लें। बिना मांगे सलाह देना विवाद का कारण बन सकता है। यात्रा के दौरान अपने कीमती सामान का ध्यान रखें। धन संबंधी समस्या में भाई मदद कर सकते हैं। दिन सामान्य लेकिन संभलकर चलने वाला रहेगा।

वृश्चिक राशि

तरक्की की दिशा में कदम बढ़ेंगे। परिवार के बड़ों की बातों का सम्मान करें। संपत्ति या बंटवारे को लेकर कुछ मतभेद संभव हैं। किसी बात को लेकर मन में बेचैनी रह सकती है। बच्चों की शिक्षा को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं।

धनु राशि

आज सोच-समझकर निर्णय लें। बच्चों के साथ समय बिताने से तनाव दूर होगा। घर में किसी अतिथि का आगमन संभव है। सरकारी नौकरी की तैयारी करने वालों के लिए दिन शुभ है, कोई अच्छी खबर मिल सकती है। खर्चों पर नियंत्रण रखें, वरना बजट बिगड़ सकता है।

मकर राशि

आपके लिए आज का दिन उपलब्धियों से भरा रहेगा। घर में किसी नए मेहमान के आने की संभावना है। शेयर बाजार में निवेश से लाभ मिलेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। किसी के कहने में आकर पैसा लगाने से बचें। पार्टनरशिप के काम में भी सफलता के योग हैं।

कुंभ राशि

आपका आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा। राजनीति या सामाजिक कार्यक्रमों में शामिल होने का अवसर मिलेगा। आपकी छवि निखरेगी और सम्मान मिलने की संभावना है। माताजी से जुड़ा कोई वादा पूरा करना होगा। व्यापार में उतार-चढ़ाव रह सकते हैं, लेकिन स्थिति जल्द संभल जाएगी।

मीन राशि

दिन खुशियों और आनंद से भरपूर रहेगा। परिवार के साथ मतभेद दूर होंगे और आपसी प्रेम बढ़ेगा। यात्रा या घूमने-फिरने का कार्यक्रम बन सकता है। शौक पूरे करने में समय व्यतीत होगा। विद्यार्थियों के लिए यह दिन उन्नति के अवसर लेकर आया है।

uttar pradesh : अयोध्या महायज्ञ में आग, फायर ब्रिगेड ने समय रहते काबू पाया

uttar pradesh : रामनवमी महायज्ञ में अफरा-तफरी, हताहत नहीं उत्तर प्रदेश के

Bhopal : मुख्यमंत्री डॉ. यादव वनों की समृद्धि और जैव विविधता के प्रति संवेदनशील

Bhopal : मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव वन्य जीव संरक्षण

Gwalior : केआरजी कॉलेज की ऐतिहासिक बावड़ी का कायाकल्प: दो दिवसीय जल संरक्षण अभियान का आगाज़

Gwalior : प्रतिष्ठित शासकीय कमला राजा कन्या स्नातकोत्तर (KRG) स्वशासी महाविद्यालय में

Raipur : PCC चीफ दीपक बैज का आरोपों का बृहद बयान

Raipur : आबकारी विभाग में पावर सप्लाई और वित्तीय भ्रष्टाचार पर बड़ा

Bhopal : नेहरू नगर को मिलेगी मंगल भवन की सौगात, किशन सूर्यवंशी ने किया भूमिपूजन

Bhopal के नेहरू नगर डी-सेक्टर में अब सामाजिक और धार्मिक कार्यक्रमों के

volleyball tournament : पं. गणेश प्रसाद मिश्र सेवा न्यास का भव्य आयोजन

volleyball tournament : सतना में बॉलीबाल टूर्नामेंट 2026 का शुभारंभ, खिलाड़ियों में

Chhattisgarh News : पश्चिम एशिया तनाव के बीच छत्तीसगढ़ अलर्ट, मुख्यमंत्री ने की उच्चस्तरीय बैठक

Chhattisgarh News : सप्लाई व्यवस्था की समीक्षा, अधिकारियों को सतर्क रहने के

Bhopal News: अब बदलेगा भोपाल के इकबाल मैदान का नाम!

Bhopal News: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में इकबाल मैदान का नाम

India crisis management: प्रधानमंत्री मोदी की मुख्यमंत्रियों संग अहम बैठक

India crisis management: पश्चिम एशिया संकट पर केंद्र की नजर, राज्यों से

Prayagraj : शादीशुदा पुरुष का लिव-इन में रहना अपराध नहीं

Prayagraj इलाहाबाद हाई कोर्ट ने एक ऐतिहासिक टिप्पणी करते हुए कहा है

Indore: तेजाजी नगर के पटेल मार्केट में भीषण आग, तीन दुकानें जलकर खाक

Report: Devendra Jaiswal Indore इंदौर के तेजाजी नगर थाना क्षेत्र स्थित पटेल

Legal Awareness Camp: भोपाल में 29 मार्च को वृहद विधिक जागरूकता शिविर, कैरियर कॉलेज में होगा आयोजन

Legal Awareness Camp: राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (NALSA) नई दिल्ली और मध्यप्रदेश

Ranchi राहत की पटरी: रांची-लोहरदगा-टोरी रेलखंड पर फिर दौड़ी ट्रेनें, सफल ट्रायल के बाद सेवाएं बहाल

रिपोर्टर :- अमित वर्मा Ranchi झारखंड के रांची-लोहरदगा-टोरी रेलखंड पर पिछले कई