आज का राशिफल 23 अगस्त 2025 – 12 राशियों का दैनिक फल

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
आज का राशिफल 23 अगस्त 2025 – 12 राशियों का दैनिक फल

अगर आप जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा, तो यहां पढ़ें सभी 12 राशियों का विस्तृत दैनिक राशिफल। करियर, कारोबार, स्वास्थ्य, प्रेम और पारिवारिक जीवन से जुड़ी अहम भविष्यवाणियां जानें और अपने दिन की सही शुरुआत करें।


मेष राशि (Aries)

आज का दिन किसी नए प्रोजेक्ट पर काम शुरू करने के लिए शुभ है। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। पैतृक मामलों को सुलझाने के लिए परिवार के साथ बैठकर चर्चा करें। निवेश सोच-समझकर करें, वरना नुकसान हो सकता है। पुरानी कोई अधूरी इच्छा आज पूरी हो सकती है।


वृषभ राशि (Taurus)

आज का दिन आपके लिए उत्साह से भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी सोच और विचारों की सराहना होगी। परिवार संग समय बिताने से संबंध मजबूत होंगे। बिजनेस में पार्टनरशिप आपके लिए फायदेमंद रहेगी। बाहर घूमने का अवसर मिल सकता है। तरक्की की राह की बाधाएं खत्म होंगी, लेकिन वाहन चलाते समय सावधानी रखें।


मिथुन राशि (Gemini)

दिन मिश्रित फल देने वाला रहेगा। कामकाज में मेहनत अधिक करनी पड़ेगी। धन संबंधी मामलों में सतर्क रहें। दिखावे से दूर रहें और किसी भी काम में लापरवाही न बरतें। पुराने मित्र से मुलाकात संभव है। परिवार संग अच्छा समय बीतेगा और स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा।


कर्क राशि (Cancer)

आज कारोबार में बड़ा लाभ मिलने की संभावना है। खुशखबरी से मन प्रसन्न रहेगा। वाणी पर संयम रखें, नहीं तो विवाद बढ़ सकता है। किसी शुभ कार्य या मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने का मौका मिलेगा। प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई बड़ा सौदा आपके लिए फायदे का हो सकता है।


सिंह राशि (Leo)

दिन थोड़ा उलझन भरा रह सकता है। दोस्तों से पूरा सहयोग मिलेगा। प्रेम जीवन में कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं। नया बिजनेस शुरू करने की संभावना है। इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों से सावधान रहें। विदेश जाकर पढ़ाई करने की सोच रहे विद्यार्थियों को खुशखबरी मिल सकती है।


कन्या राशि (Virgo)

आज आप कुछ नया और अलग करने की सोचेंगे। नौकरीपेशा लोग कामकाज में धन निवेश करेंगे। वैवाहिक जीवन में प्रेम और सामंजस्य रहेगा। व्यस्तता के चलते काम टाल सकते हैं। मां की सेहत में सुधार होगा। दूर रह रहे परिजन से खुशखबरी मिल सकती है। मेहनत के लिए पुरस्कार मिलने की संभावना है।


तुला राशि (Libra)

दिन आपके लिए आय और व्यय में संतुलन बनाने वाला रहेगा। अविवाहित जातकों के जीवन में रिश्ते की बात आ सकती है। जल्दबाजी में कोई फैसला नुकसानदायक हो सकता है। कार्यस्थल पर अटकी समस्याएं दूर होंगी। संतान की ओर से शुभ समाचार मिलेगा।


वृश्चिक राशि (Scorpio)

आज आप किसी बड़े लक्ष्य की ओर कदम बढ़ाएंगे। आपकी विनम्रता और वाणी से मान-सम्मान मिलेगा। सामाजिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। धन संबंधी अटके काम पूरे होंगे। परिवार में किसी मनोरंजन कार्यक्रम में शामिल होंगे। सेहत को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है।


धनु राशि (Sagittarius)

आज का दिन मेहनत और धैर्य की परीक्षा लेगा। वैवाहिक जीवन में तालमेल बनाए रखना होगा। पड़ोस में किसी विवाद से दूर रहें। प्रियजनों के साथ पसंदीदा भोजन का आनंद मिलेगा। विरोधियों से सावधान रहें और उनकी बातों पर भरोसा न करें। शौक की चीजों की खरीदारी करेंगे। सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सकता है।


मकर राशि (Capricorn)

इनकम के नए सोर्स बढ़ेंगे। कार्यक्षेत्र में नए प्रोजेक्ट की शुरुआत होगी। बिजनेस में समस्याओं के समाधान के लिए किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लें। वैवाहिक जीवन प्रेम और रोमांस से भरा रहेगा। खोई हुई कोई प्रिय वस्तु मिलने की संभावना है।


कुंभ राशि (Aquarius)

आज बढ़ते खर्चों पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। वाणी और व्यवहार में संयम रखें। कोई पुरानी समस्या फिर से उभर सकती है। मन की इच्छा पूरी हो सकती है। नया घर खरीदने या लोन मिलने की संभावना है। विद्यार्थियों को मानसिक बोझ से राहत मिलेगी।


मीन राशि (Pisces)

दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों से तालमेल अच्छा रहेगा। सेहत का ध्यान रखें। अचानक वाहन खराब होने से धन खर्च हो सकता है। कामों की सराहना होगी। पारिवारिक जीवन में खुशियां रहेंगी। माता-पिता का आशीर्वाद आपके अटके काम पूरे कराएगा। परिवार में नए मेहमान के आने से माहौल खुशनुमा रहेगा।

Haryana Journalists Protest : ऐतिहासक रहा हरियाणा के श्रमजीवी पत्रकारों का पहला व विशाल महाधरना : डॉ इंदु बंसल

Haryana Journalists Protest : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

Bhopal news : राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष का पूर्व मंत्री पवैया ने संभाला पदभार

Bhopal news : उप मुख्यमन्त्री देवड़ा एवं श्री शुक्ल ने दी शुभकामनाएं

Balod Kite Accident : छत से गिरकर 7 वर्षीय मासूम की मौत

Balod Kite Accident : नेवारीकला गांव में दर्दनाक हादसा, दूसरी मंजिल से

Pension Issue : बोकारो में पेंशन के लिए भटकता बुजुर्ग, 3 महीने से प्रखंड कार्यालय के चक्कर

Pension Issue : कसमार प्रखंड कार्यालय में सुनवाई नहीं, बुजुर्ग रोज लगा

Kota : अमर शहीदों को श्रद्धांजलि: कोटा में रक्तदान शिविर, युवाओं ने दिखाया उत्साह

Kota : शहीदों की स्मृति में रक्तदान, युवाओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

bareilly-fake-fertilizer : बरेली में नकली खाद फैक्ट्री का भंडाफोड़, 4 ट्रक नकली खाद जब्त

bareilly-fake-fertilizer : , ‘ऑर्गेनिक पोटाश’ के नाम पर किसानों से ठगी कई

Korba Fight : कपड़ा दुकान के बाहर मारपीट, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

संवाददाता: उमेश डहरिया Korba Fight : निहारिका घंटाघर के पास देर रात

Kudargarh Chunari Offering: कुदरगढ़ धाम में 108 मीटर चुनरी अर्पित, नवरात्रि में उमड़ी आस्था की लहर

Kudargarh Chunari Offering: नवरात्रि में कुदरगढ़ धाम में दिखा भक्ति का भव्य

Indore garage fire: लेक व्यू पार्क कॉलोनी में गैरेज में भीषण आग, कई कारें जलकर खाक

Indore garage fire: इंदौर के चोईथराम हॉस्पिटल के पास स्थित लेक व्यू

mukesh-khanna : अयोध्या में मुकेश खन्ना ने दी शहीदों को श्रद्धांजलि, ‘जय हिंद हस्ताक्षर अभियान’ की शुरुआत

रिपोर्ट- अंकुर पांडे mukesh-khanna : अयोध्या, महाभारत धारावाहिक में भीष्म पितामह का

Pakistani spy arrested: फरीदाबाद में पाकिस्तानी जासूसी गैंग का सदस्य गिरफ्तार

Report by: Sandeep Chaudhary Pakistani spy arrested: गाजियाबाद पुलिस ने फरीदाबाद में

Raigarh Opium Network Bust: रायगढ़ पुलिस का अफीम नेटवर्क पर बड़ा प्रहार, फरार आरोपी गिरफ्तार

Raigarh Opium Network Bust: अंतरराज्यीय ऑपरेशन में बड़ी सफलता, 72 घंटे बाद