,

इंदौर में युवती से सड़क पर मारपीट, छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद आरोपी ने किया हमला

- Advertisement -
Ad imageAd image

BY: Yoganand Shrivastva

इंदौर: शहर के रावजी बाजार थाना क्षेत्र में एक महिला से मारपीट और दस्तावेज छीनने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने पहले हीरानगर थाने में छेड़छाड़ और मारपीट की शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन उसी दिन आरोपी ने उसका पीछा किया और सरवटे बस स्टैंड के पास रास्ता रोककर दोबारा हमला कर दिया।

शिकायत पर दर्ज हुआ केस

श्रीराम कॉलोनी, उज्जैन निवासी 31 वर्षीय विवाहित महिला ने पुलिस को बताया कि वह इंदौर के एक रेस्टोरेंट में नौकरी करती है। रेस्टोरेंट का कर्मचारी नरेश वर्मा, निवासी बलाई मोहल्ला, उसे लगातार कॉल और मैसेज कर परेशान करता था।

महिला जब उज्जैन से इंदौर शिकायत दर्ज कराने आई तो आरोपी ने पहले हीरानगर इलाके में उसके साथ मारपीट की। इसके बाद महिला ने थाने में उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई।

सरवटे बस स्टैंड पर हमला

शिकायत दर्ज कराने के बाद जब महिला सरवटे बस स्टैंड की ओर जा रही थी, तभी आरोपी कार से पहुंचा और हाथीपाला चौराहे पर उसकी गाड़ी रोक दी। उसने महिला से कहा— “तुमने बात करना बंद कर दी है, अब तुम्हें जीने नहीं दूंगा।” इसके बाद आरोपी ने महिला से मारपीट की, गाली-गलौज की और उसका बैग छीन लिया।

दस्तावेज भी छीने

पीड़िता ने बताया कि बैग में उसका आधार कार्ड, वोटर कार्ड और दर्ज एफआईआर की कॉपी रखी हुई थी, जिसे आरोपी लेकर भाग गया। रावजी बाजार पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी नरेश वर्मा के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 1 सितंबर 2026, मंगलवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से

Uttar Pradesh: यूपी में 2027 चुनाव की तैयारी तेज, BJP-सपा-बसपा ने बनाई रणनीति

BY: Yoganand Shrivastva Uttar Pradesh उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव

Chaibasa News: चाईबासा में 2 अक्टूबर को होगा इंटक का आठवां महाधिवेशन, मजदूरों से एकजुट होने की अपील

रिपोर्ट : प्रेम श्रीवास्तव Chaibasa News भारतीय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस महासंघ (इंटक)

Machalpur News: चौकीदार के भरोसे माचलपुर उप तहसील कार्यालय, काम के लिए भटक रहे फरियादी

संवाददाता: प्रदीप बंसल Machalpur News नगर स्थित उप तहसील कार्यालय में अधिकारियों

CM डॉ. मोहन ओरछा में, कहा- राजा राम का मंदिर हमारी ऐतिहासिक और सांस्कृतिक संपदा

CM: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ओरछा प्रवास के दौरान

Faridabad News : SGM नगर के मकान पर पुलिस की रेड, देह व्यापार के शक में हिरासत में 4 महिलाएं और 2 युवक

रिपोर्ट: मनोज सूर्यवंशी Faridabad News : फरीदाबाद, हरियाणा के फरीदाबाद में थाना

Haridwar News : जनसुनवाई में दर्ज हुईं 44 शिकायतें, 26 समस्याओं का मौके पर हुआ निस्तारण

संवाददाता: धर्मराज Haridwar News : हरिद्वार। जिले के लोगों की समस्याओं का

Vaibhav Suryavanshi ने दलीप ट्रॉफी में रचा इतिहास, 15 साल की उम्र में तोड़ा 57 साल पुराना रिकॉर्ड

Vaibhav Suryavanshi: वैभव सूर्यवंशी ने एक बार फिर अपनी बल्लेबाजी से बड़ा