खरगोन में नदी पार करते समय युवक बहा, SDRF कर रही तलाश; सेंधवा में घरों में घुसा पानी

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

भोपाल, मध्यप्रदेश के कई जिलों में लगातार हो रही बारिश से जनजीवन प्रभावित है। मौसम विभाग ने रविवार को 14 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। खरगोन, खंडवा और बुरहानपुर में अति भारी बारिश की चेतावनी दी गई है, वहीं इंदौर, धार, झाबुआ, अलीराजपुर, बड़वानी, देवास, हरदा, नर्मदापुरम, बैतूल, छिंदवाड़ा और पांढुर्णा में भी भारी बारिश के आसार हैं।

खरगोन में हादसा

खरगोन जिले की रूपारेल नदी में शनिवार शाम एक युवक बह गया। घटना झिरन्या क्षेत्र की है। रविवार सुबह उसका एक वीडियो भी सामने आया। युवक की पहचान कालू (27), पिता फत्तू पहलवान, निवासी संजयनगर के रूप में हुई है।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि नदी में बाढ़ आने से भीकनगांव रोड बंद था, बावजूद इसके युवक ने नदी पार करने की कोशिश की। लोगों ने उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं माना और पानी के तेज बहाव में बह गया। रात को SDRF की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन अंधेरे के कारण सर्च ऑपरेशन रोकना पड़ा। रविवार सुबह से SDRF प्लाटून कमांडर एसके उईके की अगुवाई में टीम ने चार किलोमीटर तक इलाके में तलाश की और अब मारूगढ़ माताजी मंदिर क्षेत्र में सर्च जारी है। नदी का पानी आगे जाकर अपरवेदा बांध में मिलता है।

मौसम का हाल

वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन ने बताया कि एक सक्रिय मानसूनी टर्फ जैसलमेर से होते हुए गुना-बैतूल और दक्षिणी छत्तीसगढ़ तक फैला हुआ है। इसके साथ ही साउथ रीजन में साइक्लोनिक सर्कुलेशन भी एक्टिव है। 18 अगस्त तक बंगाल की खाड़ी पर नया लो-प्रेशर एरिया बनने की संभावना है, जिसके चलते प्रदेश में बारिश का सिलसिला जारी रहेगा।

Encroachment Drive Korea District: अतिक्रमण पर मुंह देखा देखी, बैकुंठपुर में कार्रवाई पर उठे सवाल

Encroachment Drive Korea District: कोरिया। कोरिया जिले के बैकुंठपुर नगर में मुख्यमंत्री

Korba House Theft: सुने मकान में लाखों के सोने-जेवरात की चोरी, पुलिस जांच में जुटी

Korba House Theft: मानिकपुर चौकी क्षेत्र के दादर खुर्द रोड स्थित एक

Kedarnath Yatra 2026 Preparations: श्री केदारनाथ धाम यात्रा 2026 की तैयारियों को लेकर प्रशासन की कवायद तेज

Kedarnath Yatra 2026 Preparations: रुद्रप्रयाग। विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम की आगामी